वैसे तो लॉकडाउन की वजह से सबकुछ ठप पड़ा है लेकिन आप अगर घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सही वक्त है. दरअसल, कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने होम लोन पर ब्याज दर कम कर दी है.
इस कड़ी में भारतीय जीवन बीमा निगम की कंपनी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) का नाम भी जुड़ा है. ये कंपनी ग्राहकों को सस्ता लोन दे रही है.
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने बताया कि 800 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वाले नये खरीदारों के लिए होम लोन की ब्याज दर घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दी गई है. अभी तक ये ब्याज दर 8.10 प्रतिशत थी. अलग-अलग रकम के आधार पर ब्याज दर में बदलाव होता है.

MARI themes

Powered by Blogger.