कलेक्टर संवेदनशीलता से मौजपुर गांव को मिली बड़ी राहत;  वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर मुक्तिधाम भूमि को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा ।
मुकेश गौड़।
सीमांकन कर जेसीबी से खुदवाई गई नींव; भूमि ग्राम पंचायत को सुपुर्द, राजस्व एवं पुलिस बल ने मौके पर की कार्रवाई*

शिवपुरी, 18 नवम्बर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण जनपद पंचायत नरवर के अंतर्गत सामने आया है, जहां उनके सख्त निर्देशों के चलते मौजपुर गांव की कई वर्षों पुरानी विकट समस्या का चंद दिनों में ही स्थायी समाधान हो गया।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को तहसीलदार नरवर श्री विजय कुमार त्यागी ने अपने राजस्व दल एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवा दिया और मुक्तिधाम के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि को ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया।

जनपद पंचायत नरवर में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के दौरान ग्राम मौजपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के समक्ष अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम मौजपुर में पिछले लगभग 150 वर्षों से कोई आधिकारिक मुक्तिधाम नहीं था, जिसके कारण ग्रामीणों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार भारी विवशता में अपने निजी खेतों में करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मौजपुर स्थित शासकीय सर्वे नंबर 113/1 तथा शासकीय सर्वे नंबर 113/2 (कुल रकवा 0.07 हेक्टेयर) की भूमि मुक्तिधाम निर्माण हेतु प्रस्तावित थी, जिस पर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था।

*कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर त्वरित प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई*
ग्रामीणों की इस संवेदनशील समस्या को पूरी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और तहसीलदार नरवर श्री त्यागी को मौके पर जाकर तुरंत अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के पालन में बुधवार को तहसीलदार नरवर अपने राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जरीब के माध्यम से शासकीय भूमि का सीमांकन किया और चूने की लाइन डलवाई। इसके पश्चात जेसीबी मशीन का उपयोग करते हुए शासकीय भूमि की चारों सीमाओं की नींव खुदवाई गई और वहां मौजूद अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया।

अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस महत्वपूर्ण भूमि को अब विधिवत रूप से मुक्तिधाम के निर्माण हेतु ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दिया गया है। इस त्वरित और प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई से ग्राम मौजपुर के निवासियों की 150 वर्ष पुरानी गंभीर समस्या का सफलतापूर्वक निराकरण हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस ठोस कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया
समाचार क्रमांक 87/2026


*न्यायोत्सव अंतर्गत दिव्यांगजन बच्चों के अधिकारों की दी जानकारी, नशा नहीं करने हेतु प्रेरित किया
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 18 नवम्बर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत पंचम दिवस पर बुधवार को दिव्यांगजन छात्रावास फतेहपुर शिवपुरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बालकों को जिला न्यायाधीश/सचिव श्री कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया के द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकारों व कानूनी संरक्षण, विशेष रूप से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की जानकारी प्रदान की। 

साथ ही निशुल्क विधिक सहायता, दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध शासकीय कल्याणकारी योजनाओं, चलने फिरने, सुनने, बालेने एवं देखने में असमर्थ व्यक्तियों हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता योनजाओं संबंधी महत्वूपर्ण जानकारी, नालसा हेल्पलाईन 15100, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल शिवपुरी श्री आलोक श्रीवास्तव के द्वारा नालसा डॉन-नशा मुक्त भारत के लिए योजना 2025 के अभियान अंतर्गत उपस्थित बच्चों को मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के बारे में बताया एवं नशा नहीं करने की सलाह दी। इस दौरान बच्चों को फल, पेन, चॉकलेट वितरित किए गए।

शिविर के पश्चात छात्रावास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्रों को दिए जाने वाले भोजन, आवास व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सुविधा, मनोरंजन के साधानों तथा परिसर की साफ-सफाई आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मंगलम शिवपुरी से श्री हरीश शर्मा, श्री संजीव भार्गव, छात्रावास अधीक्षक श्री सुभम शर्मा, शिक्षकगण श्रीमती संगीता चौहान आदि उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 84/2026


शिवपुरी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका; 250 पदों पर भर्ती हेतु विभिन्न विकासखंडों में लगेंगे रोजगार शिविर।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 कोबरा 
मुकेश गौड़ 
सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा द्वारा सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और ड्रोन पायलट के पदों पर होगी भर्ती।

शिवपुरी, 18 नवम्बर 2026/ जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला शिवपुरी के सहयोग से जीडीएक्स सिक्योरिटी ग्रुप नोएडा के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सुरक्षा जवान (180 पद), सुरक्षा सुपरवाइजर (40 पद), कंप्यूटर ऑपरेटर (20 पद) एवं ड्रोन पायलट (10 पद) सहित कुल 250 पदों पर योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा।

इच्छुक और योग्य युवा (शिवपुरी एवं अन्य जिलों के आवेदक) अपनी 10वीं की अंकसूची एवं पहचान के लिए आधारकार्ड की फोटोकॉपी तथा चयनित होने पर 250 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी कैंप स्थल पर सुबह उपस्थित हो सकते हैं। उक्त शिविर 23 नवंबर को जनपद पंचायत पोहरी, 25 नवंबर को जनपद पंचायत पिछोर, 26 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी, 27 नवंबर को जनपद पंचायत कोलारस, 30 नवंबर को जनपद पंचायत बदरवास, 01 दिसंबर को जनपद पंचायत करेरा, 02 दिसंबर को जनपद पंचायत नरवर, 03 दिसंबर को जनपद पंचायत खनियाधाना में आयोजित किए जाएगें। 

चयनित उम्मीदवारों को नोएडा में 20 दिन का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके उपरांत उनकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों जैसे ग्वालियर, इंदौर, पीतमपुर, कटनी, जबलपुर, देवास, गुना आदि स्थानों पर की जाएगी। इन पदों पर चयनित युवाओं को 18,000 से 28,000 रुपए तक का आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, मेडिकल, समय पर वेतन वृद्धि, प्रमोशन तथा रियायती दरों पर आवास एवं मेस की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी या पूछताछ के लिए अभ्यर्थी जारी किए गए मोबाइल नंबरों 9289153551 एवं 9799414022 पर संपर्क कर सकते हैं।
समाचार क्रमांक 85/2026



शिवपुरी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव की धूम, देवउठनी एकादशी पर निकलेगी भव्य निशान यात्रा
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड ऋषि गस्वामी
शिवपुरी। देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर 20 नवंबर को शहर में बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर गुना बाईपास स्थित प्राचीन मार चिंतापूर्ण खाटू श्याम जी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य निशान यात्रा, संकीर्तन, भजन संध्या, महाआरती और विशाल भंडारे सहित कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

जन्मोत्सव के तहत भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो मां रायश्री दरबार से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड और माधव चौक होते हुए गुना बाईपास स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर शामिल होंगे और जय श्री श्याम के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय होगा।

निशान यात्रा के मंदिर पहुंचने पर बाबा श्याम की महाआरती की जाएगी। इसके पश्चात ग्वालियर सहित अन्य स्थानों से आने वाले भजन कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या एवं संकीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी एवं भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इस धार्मिक आयोजन में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग करेंगी।

मंदिर के महाराज प्रशांत शर्मा ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्याम भक्तों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा श्याम के जन्मोत्सव में सहभागी बनकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

देवउठनी एकादशी पर आयोजित होने वाला यह उत्सव शिवपुरी में भक्ति, आस्था और उत्साह का विशेष संगम बनेगा।


शिवपुरी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई;  22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 1400 किलो लहान जब्त।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 31 अक्टूबर 2026/ जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय पर रोक के उद्देश्य से आबकारी विभाग एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है। 
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त शिवपुरी के अंतर्गत यह सख्त कार्रवाई की गई है।
वृत्त शिवपुरी प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने शिवपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान सिद्ध नाला, सतनवाड़ा के पास से भारी मात्रा में अवैध सामग्री पकड़ी गई। मौके से कुल 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1400 किलोग्राम लहान जब्त की गई, जिसे आबकारी नियमों के तहत नष्ट करने और सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आम जनता से मिल रही लगातार शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी


पति की मौत के एक माह बाद गर्भवती पत्नी ने मासूम बेटे के साथ कुएं में कूदकर दी जान, तीन बेटियों के सिर से उठा माता-पिता का साया; प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी 30 अक्टूबर 2026/ बैराड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम गूगर में हुई हृदयविदारक घटना के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अनाथ हुई तीन मासूम बच्चियों की देखभाल और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल शुरू की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार बैराड़ तहसीलदार श्री दृगपाल सिंह बैस मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गूगर निवासी अंजली रावत पत्नी धर्मवीर रावत (33 वर्ष), जो आठ माह की गर्भवती थीं, और उनके लगभग 3-4 वर्षीय पुत्र प्रशांत रावत की 28 अक्टूबर 2026 को घर के पीछे बने कुएं में कूदने से मृत्यु हो गई। बताया गया कि अंजली के पति धर्मवीर रावत की करीब एक माह पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना के बाद अब परिवार में धर्मवीर रावत की तीन बेटियां जीवित हैं। 

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार दृगपाल सिंह बैस ने परिवार की स्थिति को देखते हुए तीनों बच्चियों को उनकी दादी दुलारी रावत की देखरेख में रखने की व्यवस्था की। साथ ही मौके पर मौजूद पटवारी को निर्देश दिए कि त बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया की जाए तथा दादी दुलारी रावत को परिवार का मुखिया बनाया जाए, जिससे परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

*मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाने की पहल*
प्रशासन द्वारा तीनों बच्चियों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की दिशा में भी पहल की जा रही है। इस योजना के तहत माता-पिता दोनों को खो चुके पात्र बच्चों को 4,000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है।
इस संबंध में तहसीलदार द्वारा पोहरी जनपद पंचायत के सीईओ सिंह गुर्जर से चर्चा कर बच्चियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने और परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।

*कोलारस क्षेत्र के ग्राम सेसई सड़क में दर्दनाक घटना; प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना*

कोलारस तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक अन्य हृदयविदारक घटना सामने आई। गतदिवस ग्राम सेसई सड़क निवासी सीता पत्नी रामसिंह रावत (उम्र लगभग 35 वर्ष), उनकी दो पुत्रियों प्रियंका (लगभग 14 वर्ष), रिया (लगभग 12 वर्ष) तथा पुत्र श्लोक (लगभग 10 वर्ष) की कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई। मृतिका के पति रामसिंह पुत्र बद्री रावत मेहनत-मजदूरी, खाद की रैक पर काम करने के साथ-साथ 04 बीघा कृषि भूमि पर खेती का कार्य करते हैं। हालांकि, मृतिका द्वारा बच्चों सहित इस प्रकार उठाए गए इस कदम का स्पष्ट कारण अभी अज्ञात है। अनुविभागीय अधिकारी (कोलारस) शिवदयाल धाकड़ एसडीओपी कोलारस, थाना प्रभारी, तहसीलदार कोलारस, पंचायत सचिव एवं पटवारी ने ग्राम सेसई सड़क पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। शासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वाशन दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा6261010963

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉🏼कोबरा 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 30 अक्टूबर 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.खतौरा एवं 33 के.व्ही.कोलारस फीडर पर 31 अक्टूबर को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही.खतौरा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खतौरा एवं बिजरौनी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार उक्त 33 के.व्ही.कोलारस फीडर के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र कोलारस शहर से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


उर्वरक एवं बीज दुकानों पर अनियमितताएं मिलने पर एक दुकान सील और दो को थमाया नोटिस
*कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर उप संचालक कृषि और कोलारस अमले द्वारा लुकवासा क्षेत्र में की गई औचक निरीक्षण कार्रवाई।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ 
शिवपुरी, 29 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार रबी मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों की निगरानी और जांच के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज गुरूवार को उप संचालक कृषि श्री मुनेश कुमार शाक्य एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड कोलारस के संयुक्त दल द्वारा लुकवासा क्षेत्र में कीटनाशक एवं खाद बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा एक प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है तथा दो अन्य प्रतिष्ठानों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

निरीक्षण दल द्वारा लुकवासा और आसपास के क्षेत्र में आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की भौतिक जांच की गई। इस दौरान प्रोप्राइटर श्री श्रीराम रघुवंशी, विकासखंड लुकवासा के प्रतिष्ठान मैसर्स श्रीराम कृषि सेवा केंद्र पर स्टॉक एवं दस्तावेजों में अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उक्त प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त मैसर्स महाराज कृषि सेवा केंद्र (प्रो. आशीष शर्मा) और मैसर्स विवेक बीज भंडार (लुकवासा) के प्रतिष्ठानों पर भी अनियमितताएं मिलने पर उप संचालक कृषि द्वारा संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं।

वर्ष 2026-27 के रबी मौसम को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वर्तमान में किसानों द्वारा रबी सीजन के लिए उर्वरकों का उठाव किया जा रहा है। कृषि विभाग ने जिले के किसानों को सलाह दी है कि रबी फसलों की बोनी के समय डीएपी के स्थान पर वैकल्पिक उर्वरक एनपीके का उपयोग करें। चूंकि डीएपी से केवल नत्रजन एवं फास्फोरस मिलता है, वहीं एनपीके मिश्रित उर्वरक (जैसे ग्रेड 12ः32ः16, 16ः16ः16, 20ः20ः0ः13, 10ः26ः26, 14ः35ः14 आदि) के उपयोग से फसलों को नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सल्फर जैसे सभी मुख्य पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इससे फसलों की बेहतर पैदावार, गुणवत्तापूर्ण उपज, उत्पादकता में वृद्धि और मृदा स्वास्थ्य बेहतर होता है।
कृषि विभाग द्वारा किसानों से यह भी अपील की गई है कि वे रबी मौसम में सिंचाई जल की सीमित उपलब्धता को देखते हुए कम पानी एवं रक्षक/सुरक्षात्मक सिंचाई वाली पद्धतियों को अपनाएं। किसानों को कम अवधि वाली फसलों तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल किस्मों (जैसे चना, मसूर, सरसों और अलसी आदि) की बुवाई करने की सलाह दी गई है। इस संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन के लिए किसान भाई विभागीय मैदानी अमले या कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा

टोगरा ग्राम में अवैध उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; मुरम उत्खनन पट्टा किया निरस्त* 
*कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर खनिज अमले द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी*
ब्रेकिंगन्ज़ कोबरा
शिवपुरी, 29 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सतत निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्वीकृत खनिज रियायतों की खदानों के भौतिक सत्यापन एवं जांच के दौरान एक मामला सामने आया। तहसील शिवपुरी के ग्राम टोंगरा स्थित सर्वे नंबर 1960 रकवा 4.00 हेक्टेयर क्षेत्र पर श्री सुरेश शिवहरे (पुत्र श्री बाबूलाल शिवहरे, निवासी नवाब साहब रोड चंद्रा कॉलोनी, शिवपुरी) के पक्ष में मुरम खनिज का उत्खनन पट्टा स्वीकृत किया गया था।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि खदान संचालन के निरीक्षण में यह पाया गया कि पट्टाधारी द्वारा नियमों और शर्तों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा है तथा लगातार स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा है। इस संबंध में पट्टाधारी को सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान किया गया था, किंतु पट्टाधारी द्वारा शर्तों के भंग का सम्यक उपचार नहीं किया गया और न ही स्वीकृत क्षेत्र के बाहर किए गए खनन के संबंध में अपने पक्ष में कोई समाधानकारक साक्ष्य एवं प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया।

*उत्खनन पट्टा निरस्त एवं आगामी विभागीय कार्रवाई*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं खनिज राजस्व के नुकसान को ध्यान में रखते हुए, म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के नियम के तहत ग्राम टोंगरा के सर्वे नंबर 1960 (रकवा 4.00 हेक्टेयर) पर स्वीकृत मुरम उत्खनन पट्टा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय अमले को आवश्यक जांच आदि कर नियमों के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
समाचार क्रमांक 198/2026


शिवपुरी के👉🏼 हल्का कोडावदा की पटवारी निलंबित, स्वामित्व योजना के कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
शिवपुरी, 28 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिले में स्वामित्व योजना के तहत पंजीयन कार्य किया जा रहा है। कार्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता बरतने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। तहसील शिवपुरी के हल्का 146-कोडावदा पर पदस्थ पटवारी अमृता शर्मा को स्वामित्व योजना कार्य में अनुशासनहीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एसडीएम श्री आनंद राजावत ने बताया कि पटवारी श्रीमती अमृता शर्मा को 'स्वामित्व योजना' के तहत रजिस्ट्री निष्पादन एवं पंजीयन कार्य कराने हेतु निर्देश दिए गए थे। किंतु उनके द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में कोई रुचि नहीं ली गई और वे अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहीं।उन्होंने कार्यालयीन आदेशों की अवहेलना करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर मेडिकल सर्टिफिकेट डालकर चिकित्सा अवकाश की मांग की। नियमानुसार उन्हें निर्देशित किया गया कि वे सक्षम चिकित्सा बोर्ड द्वारा जारी सिकनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें, लेकिन उनके द्वारा निर्धारित समयावधि तक कोई प्रामाणिक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।

इस मामले में तहसीलदार शिवपुरी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर, पटवारी अमृता शर्मा के इस कृत्य को उनके पदीय कर्तव्यों के विपरीत,  मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 एवं मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए कार्यवाही की गई है।

स्वामित्व योजना के महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय शिवपुरी रहेगा।
समाचार क्रमांक 191/2026

कलेक्टर के आदेश  की धज्जियां उड़ा रहे हैं  जिले के  विभाग अध्यक्ष।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
 शिवपुरी मध्य प्रदेश सरकार ने मान्यता प्राप्त संगठनों के लिए उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर तीन माह में एक बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता  मैं बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए हैं जिसके तारतम्य में जिलाधीश को हर तीन माह र्में मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलानी होती है इसके पश्चात सभी विभागों के विभाग अध्यक्षों को बैठक लेनी होती है शिवपुरी जिले में विभागाअध्यक्ष तानाशाह बने हुए हैं जिलाधिकारी कलेक्टर के निर्देशों का पालन शिवपुरी जिले में नहीं कर रहे हैं और सरेराह नियम कनून की धज्जीयाँ उड़ा रहे हैं   प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा एवं जिला सचिव राजकुमार सरैया ने  बताया कि शासन के आदेशों का पालन कलेक्टर महोदय तो कर रहे हैं लेकिन कलेक्टर महोदय के अधीनस्थ विभागीय जिला अधिकारियों ने कलेक्टर महोदय के आदेशों को खूँटेपर टांग रखा है शिवपुरी जिले के कलेक्टर महोदय द्वारा 2025 में 4 जुलाई को बैठक ली तथा बर्ष2026 में नए कलेक्टर महोदय श्री अर्पित वर्मा जी द्वारा 17 जुलाई को बैठक जिला कलेक्ट्रेट में बुलाई और इस अवसर पर सभी जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्कालअपने-अपने विभागों की बैठक लेंऔर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करें इन जिला अधिकारियों पर कलेक्टर महोदय के आदेशों का जु तक नहीं रैंकी और पालन आज दिनांक तक नहीं हुआ  इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जिले के अधिकारी अपने आप में तानाशाह बने हुए हैं शिवपुरी जिले में कलेक्टर महोदय द्वारा एक वर्ष में दो बार बैठक तो ले ली गई परंतु विभागीय अधिकारियों शिवपुरी जिले में ने चार-चार वर्ष से बैठक नहीं बुलाई गई इससे कर्मचारियों में असंतोष की भावना निर्मित हो गई है और कर्मचारियों की समस्याओं का शिवपुरी जिले में अंबार लगा हुआ है सब जगह हां कर मची हुई है लोग कह रहे हैं कि शिवपुरी जिले में कलेक्टर के महोदय के आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे जिले के अधिकारी 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ में शिवपुरी जिले के लोकप्रिय जिलाधीश श्री अर्पित वर्मा से विभागीय अधिकारियों के प्रति कार्रवाई करने की मांग की है मांग करने वालों में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा हिम्मत सिंह सोनवार  राजकुमार स रैया श्रीमती रितु श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता प्रवक्ता महावीर मुद्गल राजीव पुरोहित रामेश्वर गुप्ता हरिओम केवट उमाशंकर चौरसिया राजू शर्मापिपरघार ब्लॉक अध्यक्ष अजय बाथम तहसील अध्यक्ष  सुरेंद्र सिंह यादव आदि।

 इन जगहों पर विद्युत प्रभाव बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 21 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.लुकवासा फीडर पर 22 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही लुकवासा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। 

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़।
 20 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.माढ़ा फीडर तथा 33 के. व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड, मनियर एवं फतेहपुर एवं 11 के.व्ही. फूड पार्क-1 फीडर पर 21 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। 
उक्त 33 के.व्ही माढ़ा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र माढ़ा जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र तथा फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 


स्कूलों का जीर्णोद्धार और पेयजल रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता*
*कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान समिति की बैठक हुई आयोजित।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
वपुरी, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनिज प्रतिष्ठान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं जिले के दूरस्थ अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा भी उपस्थित रहीं। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रस्ताव शामिल कर सकते हैं। इसमें स्कूलों का जीर्णोद्धार और पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिले के ऐसे शासकीय स्कूल जहां भवन की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष या बुनियादी निर्माण की आवश्यकता है, उनकी तत्काल सूची तैयार की जाए। इसके साथ ही जिन ग्रामीण इलाकों में पेयजल का संकट है, वहां स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। इन सभी जनहितैषी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
*डीएमएफ मद में उपलब्ध राशि का होगा उपयोग*
जिला खनिज अधिकारी श्री राम सिंह उईके ने बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2026 में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद में 76.51 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। वर्तमान में इस मद में लगभग 6 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध है, जिसका उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और पर्यावरण सुधार जैसे कार्यों पर नियमानुसार किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज, खनिज अधिकारी राम सिंह ऊइके सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भोपाल में राज्य अजा आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव से मिले भाजपा नेता वीर सिंह स
अनुसूचित जाति समाज के कल्याण और अधिकारों पर हुई चर्चा।
दैनिक ज्ञान संचार भोपाल
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. कैलाश जाटव से भोपाल स्थित आयोग कार्यालय में शिवपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के कल्याण, उन्हें समुचित न्याय दिलाने और अधिकारों की रक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए। वीर सिंह सगर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शासन की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कार्यकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वस्त किया कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर नीरज सगर, शेरू जाटव, नीरज कुमार छोटू, दीपांश रघुवंशी, धर्मेन्द्र कोली एवं लखन आदिवासी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 

मुकेश गौड़ आशीष गौड 

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टॉप-8 में बनाई जगह; हरमनप्रीत और अभिषेक के 2-2 गोल

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 18 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.राई फीडर पर 19 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही राई फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र राई एवं किलावनी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, निवेशकों से आवेदन लेकर सूची तैयार करने के निर्देश।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी। जिले में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों एवं अन्य चिटफंड कंपनियों में निवेश कर अपनी राशि वापस नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में अपर कलेक्टर, जिला शिवपुरी ने बताया कि संबंधित चिटफंड कंपनियों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा राशि वसूली की कार्रवाई भी जारी है।
आरटीआई आवेदन के जवाब में कार्यालय अपर कलेक्टर द्वारा 7 अगस्त 2026 को पत्र क्रमांक 618 जारी किया गया। इसमें बताया गया कि संयुक्त संचालक, संस्थागत वित्त संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के 27 फरवरी 2026 के पत्र की प्रति आवेदक द्वारा मांगी गई थी। उक्त पत्र में चिटफंड कंपनियों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे।
दस्तावेज के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को कलेक्टर शिवपुरी को चिटफंड कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद आवेदक द्वारा 11 जून 2026 को आवेदन प्रस्तुत कर संबंधित चिटफंड कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया गया।
निवेशकों की सूची तैयार करने के निर्देश
इस मामले में कार्यालय कलेक्टर, शिवपुरी द्वारा 20 फरवरी 2025 को जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देश जारी किए गए थे। निर्देश में कहा गया था कि यदि उनके अनुविभाग क्षेत्र में किसी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी अथवा अन्य चिटफंड कंपनी में निवेशकों द्वारा राशि जमा की गई है और निर्धारित समय पर निवेश राशि वापस नहीं की गई है, तो संबंधित पीड़ित व्यक्तियों/निवेशकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी सूची तैयार की जाए।
अपर कलेक्टर के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिवपुरी जिले में निवेशकों द्वारा चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राशि वसूली की कार्रवाई भी जारी होने की जानकारी दी गई है।
प्रशासन के निर्देश से निवेशकों को उम्मीद
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से उन निवेशकों को राहत की उम्मीद जगी है, जिनकी रकम क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों या चिटफंड कंपनियों में फंसी हुई है। प्रशासन द्वारा निवेशकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी सूची तैयार करने की प्रक्रिया का उद्देश्य संबंधित मामलों को संकलित कर नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाना है।
हालांकि उपलब्ध दस्तावेजों में यह नहीं बताया गया है कि अब तक कितनी राशि की वसूली हो चुकी है या कितने निवेशकों को भुगतान किया गया है। दस्तावेज में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई एवं राशि वसूली की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी गई है।


विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का शिविर आज*
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।

मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026/ विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो की सुनवाई तथा निपटान हेतु👉 18 अगस्त को दोपहर 12 से 4 बजे तक विद्युत कम्पनी के बाणगंगा शिवपुरी स्थित मीटिंग हॉल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपने शिकायती आवेदन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में विनिमय की कण्डिका 3.2 के परिपालन में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम चांदबढ भोपाल से पधारे हुए वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा पीडित विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो (विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, से 139, 161 एवं बकाया राशि की वसूली, जहाँ बिल की गई राशि विवादित न हो को छोडकर) की सुनवाई की जाएगी।
विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है, कि वे अपनी विद्युत सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन प्रस्तुत कर शिकायतों का निराकरण करा सकते है


मरीज को अटेंड न करने और रेफर करने के मामले में👉 दो जूनियर डॉक्टर निलंबित।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में हुई कार्यवाही
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026/ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता के उपचार को लेकर श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में पदस्थ डॉक्टरों पर मरीज को ठीक से नहीं देखने और रेफर करने के आरोप लगाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई।
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक मृतक के पुत्र का आरोप है कि  कि उसके पिता को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहां जूनियर रेसीडेंट डॉ. राज यादव और डॉ. प्रियंका ठाकुर ने उनके पिता को ठीक से देखे बिना उन्हें रेफर कर दिया। उसका कहना था कि जब उसके पिता मेडिकल कॉलेज आए थे तब वे सामान्य स्थिति में थे और एंबुलेंस एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच समिति की रिपोर्ट और उसकी अनुशंसा के आधार पर चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता ने आकस्मिक चिकित्सा विभाग के जूनियर रेजीडेंट डॉ. राज यादव और मेडिसिन विभाग की जूनियर रेसीडेंट डॉ. प्रियंका ठाकुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया है। 
इस मामले में दो चिकित्सकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। मरीज को समय पर नहीं देखने एवं बिना हस्ताक्षर के रेफर किये जाने का जिम्मदार पाए जाने पर मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.रीतेश यादव तथा आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कदम को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही.बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.दो बत्ती फीडर तथा फिजीकल रोड फीडर पर 18 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही फीडरों के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेन्द्र नगर एवं आसपास का क्षेत्र, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजीकल रोड एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू
पात्र प्रतिभाओं के पंजीयन के लिए ऑनलाइन लिंक जारी, संतों की अध्यक्षता में होगा समारोह; सभी ब्राह्मण संगठनों को साथ लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर जोर।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज  के तत्वावधान में प्रस्तावित सर्व ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह को भव्य, गरिमामय और यादगार बनाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। समारोह की कार्ययोजना एवं तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारियों और प्रमुखजनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभाओं के पंजीयन से लेकर सम्मान सामग्री, अतिथियों, कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा व्यवस्थापन समितियों के गठन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समारोह की कार्ययोजना का प्रारूप प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि तैयारियों के प्रथम चरण में पात्र प्रतिभाओं के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए ‘सर्व ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान’ नाम से ऑनलाइन लिंक जारी की गई है। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज की सभी पात्र प्रतिभाओं का पंजीयन एक ही निर्धारित प्रारूप में कराया जाए, जिससे प्रतिभाओं की जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित की जा सके।

हर ब्राह्मण से लिंक अधिक से अधिक शेयर करने की अपील

बैठक में समाज के प्रत्येक सदस्य से अपील की गई कि वह प्रतिभा सम्मान के लिए जारी पंजीयन लिंक को अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक को व्यापक स्तर पर शेयर करने की जिम्मेदारी केवल संगठन के पदाधिकारियों तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक ब्राह्मण द्वारा निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक में कहा गया कि समाज में अनेक ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, खेल, विभिन्न प्रतियोगिताओं और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अधिकतम पात्र प्रतिभाओं तक पहुंच बनाकर उनका पंजीयन कराया जाएगा, ताकि योग्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिल सके।

प्रतीक चिन्ह, पटका और प्रशस्ति पत्र से होगा सम्मान

कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा कूड़ा ने समारोह में प्रतिभाओं को प्रदान की जाने वाली सम्मान सामग्री का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सम्मान के दौरान प्रतीक चिन्ह, ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ प्रिंट पटका एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

बैठक में समारोह की अध्यक्षता संतों से कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सामाजिक गरिमा प्रदान की जा सके। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक प्रतिभा अथवा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जैसी विशिष्ट प्रतिभा को आमंत्रित करने के साथ-साथ जिला स्तर की प्रशासनिक प्रतिभाओं को भी समारोह में विशेष रूप से शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने इन प्रस्तावों को भी सहमति प्रदान की।

सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल

बैठक में भार्गव समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिवपुरी में सक्रिय सभी ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी सक्रिय संगठन एकजुट होकर इस आयोजन में सहभागिता करें तो प्रतिभा सम्मान समारोह को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जा सकता है। बैठक में सभी संगठनों को साथ लेकर कार्यक्रम की तैयारियां आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

वहीं परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष श्रीनिवास उपाध्याय ने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित कर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाना आवश्यक है।

प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज की प्राथमिकता

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में युवा प्रतिभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की पहल की जा रही है।

बैठक में प्रतिभाओं के पंजीयन को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने तथा आयोजन से संबंधित आगामी तैयारियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

बड़ी संख्या में समाज के प्रमुखजन रहे मौजूद

बैठक में राजेंद्र खजूरी, महेश शर्मा (भार्गव समाज अध्यक्ष), डॉ. बी.के. शर्मा (अध्यक्ष रघुवंशम ट्रस्ट), राकेश शर्मा भार्गव, संजय अवस्थी (अध्यक्ष समाधि समाज), अशोक पालीवाल, रोहतास नायक, नरेंद्र दिग्गर्रा, अनिल उत्साही, श्रीनिवास उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, गोपाल गौड़, श्रीमती रेणु शर्मा, मणिका शर्मा, भरत तिवारी, वरुण पाराशर, सुनील शुक्ला, राजू पुजारी, वीरू शुक्ला बैराड़, मनोज जैमिनी, राम लखन मुद्दोतिया, रिंकू अवस्थी, राहुल रामजी व्यास, राज कटारे, लक्ष्येंद्र शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, राधावल्लभ शर्मा एडवोकेट, दिलीप शर्मा, संजय शर्मा डब्बू, राजेंद्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा भार्गव, नरेंद्र पचौरी, उमाशंकर शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अशोक शर्मा कूड़ा ने उपस्थित सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आगामी तैयारियों में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही वनभोज के लिए भी सभी को आमंत्रित किया गया। इसी के साथ बैठक का समापन हुआ।
समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संगठनों और समाजजनों के सामूहिक सहयोग से प्रस्तावित सर्व ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह शिवपुरी में प्रतिभाओं के सम्मान और युवाओं के उत्साहवर्धन का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा✍🏻
सब पर नजर सब की खबर
 ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 🖋️
 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
 मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 11 जुलाई 2026/ 33/11 के.व्ही. डागबंगला उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले उक्त फीडरों से जुड़े क्षेत्रों पर 12 जुलाई को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33/11 के.व्ही. डाक बंगला उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले फीडरों के बंद रहने से प्रातः 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33/11 केव्ही डाकबंगला उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी एच.टी. कनेक्शनों पर विद्युत प्रवाह बंद रहेगा आदि संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगा।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
सब पर नजर सब की खबर 🖋️

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 28 जून 2026/ 33 के. व्ही.रौनाखेडी फीडर एवं 11 के.व्ही. सतनवाडा पम्प फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर 29 जून को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के. व्ही. रौनाखेडी फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रोनाखेडी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. सतनवाड़ा पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र सतनवाड़ा, सतनवाड़ा पम्प से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 24 जून 2026/ 33 के. व्ही. भटनावर फीडर एवं 11 के.व्ही. सुभाषपुरा पम्प फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर 24 जून को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के. व्ही. भटनावर फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भटनावर, चकराना एवं रजौआ से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. सुभाषपुरा पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सुभाषपुरा, सुभाषपुरा पम्प से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

मारोरा अहीर में अवैध बोरिंग पर प्रशासन की सख्ती, मशीन और वाहन जब्त।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड 
बिना अनुमति चल रहे नलकूप खनन पर कार्यवाही

शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मारोरा अहीर में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व ) जेपी गुप्ता के निर्देशन में तहसीलदार अजय परसेडिया व प्रशासनिक टीम ने अवैध बोरिंग मशीन पर कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर भूमि सर्वे नंबर 393 पर जांच की गई, जहां कृषक भोटा प्रजापति द्वारा बिना अनुमति के बोरिंग मशीन से नलकूप खनन कराया जा रहा था।
जांच के दौरान जब टीम ने अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे,तो कोई वैध परमिशन प्रस्तुत नहीं की गई। 
 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के मार्च माह में जारी आदेश के अनुसार जिले में नलकूप खनन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनुशंसा और अनुविभागीय अधिकारी  की अनुमति अनिवार्य है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर कार्य जारी था
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन और संबंधित वाहन क्रमांक KA01MC4191 को जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों के दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जब्त मशीनों को थाना प्रभारी सिरसौद की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद अवैध खनन या बोरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में आगामी कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तहसीलदार अजय परसेडिया द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष भेज दिया है। पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने  पीएचई विभाग के एई को एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है।


11 के.व्ही.सिटी फीडर पर  बंद रहेगा विद्युत प्रवाह*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड 
शिवपुरी, 19 जून 2026/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 33/11 के.व्ही.वाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सिटी फीडर पर 20 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 
11 के.व्ही. सिटी फीडर के बंद रहने से सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठण्डी सड़क एवं पुराने बसस्टेण्ड के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे✍🏻


अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
रिजौदी घाट पर दबिश देकर 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 3 हाइड्रा मशीनें की जप्त बीते रोज।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा बरा
शिवपुरी, 18 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व, वन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त समन्वय से गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी है।
कोलारस अनुविभाग अंतर्गत सिंध नदी के रिजौदी घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। 
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोलारस, खनिज विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सिंध नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 3 हाइड्रा (पेलोडर) मशीनें जप्त की गईं। जप्त वाहनों एवं मशीनों को पुलिस थाना बदरवास की अभिरक्षा में रखा गया है।
*होगी कठोर कार्रवाई*
खनिज विभाग द्वारा राजस्व अमले के सहयोग से उत्खनित खनिज की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। जांच उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए प्रकरण न्यायालय कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएंगे।
*अवैध खनन के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध  सख्त कार्रवाई की जाएग


जिला मजिस्ट्रेट ने शस्त्र अनुज्ञप्ति की निलंबित*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 18 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने से आयुध अधिनियम 1959 के तहत शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले के थाना सिरसौद के ग्राम राजा की मुढेरी निवासी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी सीताराम कुशवाह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने से शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 78/2024/111/डीएम/एसपीआई को निलंबित किया है। 
सब पर नजर सब की खबर 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़


जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ो आवेदक*
कलेक्टर श्री वर्मा की सक्रियता से कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 09 जून 2026/ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक 'जनसुनवाई' का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने दूर-दराज से आए आवेदकों से सीधे संवाद किया। आज की जनसुनवाई में कुल 520 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें कलेक्टर ने पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए मौके पर ही निर्देशित किया।

जनसुनवाई में क्षेत्र के किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएं रखीं। विशेष रूप से कोलारस के कुलहड़ीपुर से आए किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर अपनी चिंता जताई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए और खाद वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को सख्ती से रोका जाए।

*दुःख की घड़ी में दिया संबल*
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रशासनिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने नगर परिषद कोलारस निवासी श्रीमती विजय बाई जाटव को 'अनुग्रह सहायता योजना' के अंतर्गत 2 लाख रुपए की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा, जो उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत है।
इसी तरह, एक अन्य मामले में अपनी बीमार बच्ची के उपचार के लिए आर्थिक मदद लेने आए श्री नीरज सेन की व्यथा सुनकर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने रेडक्रॉस से 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर बच्ची के लिए तत्काल आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना है, इसलिए अधिकारी पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
सब पर नजर सब की खबर


*घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 04 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य विभाग द्वारा शहर में व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से घरेलू उपयोग के 20 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
खाद्य विभाग के दल द्वारा माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, नवीन बस स्टैंड एवं ए.बी. रोड क्षेत्र स्थित 10 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच की गई उनमें ए.बी. रोड स्थित क्वालिटी होटल, गैलेक्सी होटल, गुरुद्वारा चौक स्थित जैन समोसा एवं पवन करन टी स्टॉल, माधव चौक स्थित तोताराम टी स्टॉल, राजा टी स्टॉल, पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा होटल एवं रेस्टोरेंट, जय गुरुदेव होटल एवं रेस्टोरेंट, पोहारी बस स्टैंड स्थित सांवरिया होटल एवं रेस्टोरेंट, चौधरी होटल एवं रेस्टोरेंट शामिल है। जांच के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। 
निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*अभियान निरंतर जारी रहेगा*
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश हैं। भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*संयुक्त दल ने की कार्रवाई*
यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त दल द्वारा की गई। कार्रवाई में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री जसराम जाटव, नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह तोमर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जगदीप सिंह सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड आशीष गौड 


शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस का प्रभावी प्रयास।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
पहले फेज में कोर्ट रोड को 'आदर्श रोड' बनाने की कवायद शुरू*
*यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर बैठक में विस्तारपूर्वक हुई चर्चा*

शिवपुरी, 03 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में शहर के सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग 'कोर्ट रोड' को एक 'आदर्श रोड' के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आज आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, फल-सब्जी मंडी के अध्यक्ष तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ इस योजना पर विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान यातायात पुलिस द्वारा तैयार किए गए व्यापक 'कोर्ट रोड ट्रैफिक एंड पार्किंग मैनेजमेंट' प्रस्ताव की समीक्षा कर सहमति दी गई। 

*मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित*
इस नई व्यवस्था के तहत कोर्ट रोड पर लगने वाले अवांछित जाम से आम जनता को मुक्ति दिलाने के लिए भारी वाहनों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जा रहा है। कार्ययोजना के अनुसार, अस्पताल चौराहा और माधव चौक से कोर्ट रोड की तरफ सुबह 11:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक सभी प्रकार के चार-पहिया और तीन-पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस पहल से मुख्य बाजार में यातायात का दबाव कम होगा और पैदल चलने वाले खरीदारों व राहगीरों को आवागमन में सुगमता होगी।

*हाथ-ठेलों की शिफ्टिंग और नो-पार्किंग ज़ोन का निर्धारण*
मुख्य मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त और चौड़ा बनाए रखने के लिए नगर पालिका के सहयोग से हाथ-ठेलों और दुकानदारों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। इसके तहत कोर्ट रोड पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होने वाले सभी हाथ-ठेलों को अब 'ठंडी सड़क' पर सलीके से स्थानांतरित किया जाएगा। इसी प्रकार सब्जी मंडी के पास कोर्ट रोड और ठंडी सड़क को जोड़ने वाले मार्ग से भी ठेले हटाए जाएंगे और वहाँ पटवा व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से बिठाकर रोजगार के लिए स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कोर्ट रोड पर 'बर्तन वालों के सामने' का क्षेत्र बेहद संकरा होने के कारण, इस पूरे हिस्से को 'नो-पार्किंग ज़ोन' घोषित किया जा रहा है।

*दो-पहिया वाहनों के लिए बनेंगे सुव्यवस्थित पार्किंग स्पॉट्स*
बाजार में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका के सहयोग से पूरे मार्ग पर बकायदा सफेद पट्टियों की मार्किंग कर 'टू-व्हीलर पार्किंग बे' बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने मंडी के सामने दो-पहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग ज़ोन चिन्हित किया है। साथ ही, टेकरी रोड पर गर्ल्स स्कूल के पास, गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने और गांधी चौक पर दो अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्थित टू-व्हीलर पार्किंग स्पॉट्स विकसित किए जा रहे हैं।

*व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम का होगा गठन*
इस पूरी यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम कोर्ट रोड सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करेगी और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश, नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों तथा हाथ-ठेलों की स्थिति पर पैनी नजर रखेगी ताकि व्यवस्था निरंतर सुचारू रूप से चलती रहे।

*"स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शिवपुरी" के लिए सहयोग की अपील*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भूटिया ने सभी नागरिकों व व्यापारियों से अपील की है कि शिवपुरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की इस प्रशासनिक मुहिम में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। जिला प्रशासन का संकल्प शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
सब पर नजर सब की खबर,🖋️

शिवपुरी जिले में अपनीकमोनति को लेकर  दरदर की ठोकरे खाते फिर रहे हैं शिक्षक 

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड आशीष गौड
ला शिक्षा अधिकारी को कई बार समस्या बताने के बाद भी नहीं हो रहा है समस्याओं का हल
 नए जिलाधीश को समस्या बताने के बाद भी शिक्षकों की समस्या र्जों की तों बनी हुई है

 शिवपुरी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिता शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव मिला  प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शिवपुरी जिले में शेष बचे गुरुजियों की  क्रमोनति तथा शिवपुरी जिले में शेष शिक्षकों का क्रमोन्नति .का एरिया न मिलने पर नाराजगी व्यक्ति की और कहा कि कैरियरों का भुगतान नहीं हुआ तो मध्य राज कर्मचारी संघ को बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्यहोना पड़ेगा शिक्षकों की समस्याओं के संबंधमें मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में  जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा से भी मिला था इसके बावजूद भी शिक्षकों की समस्याओं का हाल आज तक नहीं हुआ है तो समस्या जो की तो बनी हुई है 
 शिवपुरी जिले में हजारों शिक्षक अपनी क्रमोनति के लिए दर दर की ठोकरे खाते फिर रहे हैं  संकुल प्राचायों के यहां चक्कर लगा लगा कर थक चुके है  संकुल प्राचार्याओं के यहां जूं तक नही रे की जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव जी द्वारासंकुल प्राचार्यो को कई बार  पत्र जारी कर चुके हैं . कई संकुल प्राचार्य ने कई  झूठै प्रमाण पत्र भी दे दिए है। मेरे पास कोई शेष शिक्षकों की समस्याओं संबंधी एरिपर के लिए नहीं बचा है . 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कहा किअब पानी ऊपर से बह चुका है सहन नहीं हो पा रहा है इस पर जिला शिक्षा अधिकारी जी ने कहा कि अभी ट्रांसफर चल रहे।. है में अभी में हैं15 दिवस  ट्रांसफरो में व्यस्त हूं जुलाई माह तक एक भी कर्मचारी एरिपर के लिए नही बचेगा और गुरु जियों की क्रमोनति का भी काम पूरा हो जाएगा इस अवसर पर राज कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र राजेंद्र पिपलोदा जिला सचिव राजकुमार सरिया मनोज शर्मा रामेश्वर गुप्ता राजीव पुरोहित अरबिन्द सरैया उपस्थित थे
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
सब पर नजर सब की खबर

मध्य-प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी प्रभारी मंत्री का किया स्वागत।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड आशीष गॉड
कोलारस - म घ्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी के प्रभारी प्रदुम्बन सिह . तोमर का भोपाल से शिवपुरी प्रवास के दौरान  वॉयपास पर फूलमालाओं से भब्य स्वागत  किया  गया  । . स्वागत करने वालों में प्रदेश भाजपा समिति सदस्य हरवीर सिह रघुवंशी . वारिष्ठ भाजपा नेता ओ० पी० भार्गव वारिष्ठ नेता पवन शिवहरे भाजपा मण्डल महामंत्री दीपक जैन जिलापंचायत सदस्य नवल सिह सौलंकी राकेश कुशवाह तरुण तिवारी आदि मौजूद रहे ।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
सब पर नजर सब की खबर, ✍🏻


कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही*
*4 खदानों के खनन पट्टे निरस्त*
*खनन संक्रियाएँ प्रतिबंधित।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 25 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेशानुसार खनिज अमले के द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर सतत् निरीक्षण एवं कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने लापरवाही पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।
खनिज अधिकारी ने बताया कि खदानों के नियम अनुसार संचालित ना होने पर 3 क्रेशर आधारित उत्खनिपट्टे और एक फर्शी पत्थर की खदान ,का पट्टा निरस्त किया गया है।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार स्वीकृत खनिज रियायतों पत्थर अथवा फर्शी की खदानों के भौतिक सत्यापन अथवा जांच कराई जा रही है। जब जिले की तहसील बदरवास, करैरा, नरवर, पिछोर अंतर्गत स्वीकृत क्रेशर खदानों एवं फर्शी पत्थर की खदानों का निरीक्षण कराया गया तब जांच में खदानों में नियमों और शर्तों के उल्लंघन पाये जाने पर पट्टेधारियों को सुनवाई का समुचित अवसर भी प्रदान किया गया, परन्तु पटटाधारियों द्वारा समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने और स्वीकृत क्षेत्र से पृथक क्षेत्र में खनन पाए जाने और शासन को देय डेडरेंट राशि समय पर जमा नहीं किये जाने के फलस्वरूप खनिज राजस्व को ध्यान में रखते हुए म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के तहत तत्काल प्रभाव से 03 क्रेशर आधारित उत्खनिपट्टे तथा 01 फर्शी पत्थर की खदान की लीज को निरस्त किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से खनन संक्रियाएँ प्रतिबंधित की गई है। 
विभागीय अमले को आवश्यक जांच आदि कर नियमों के प्रावधान अनुसार आगे की आवश्यक कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। निरस्त खदानों में पट्टेदार राजीव सिंघल की खनिज गिट्टी क्रेशर की ग्राम देवरीखुर्द तहसील नरवर के सर्वे नम्बर रकवा 228/1 रकवा 4.00 हेक्टेयर, पट्टेदार नीलेश पाठक की गिट्टी क्रेशर की खदान दबरा दिनारा तहसील करैरा के सर्वे नंबर रकबा 1352/4 रकवा 1.60 हेक्टेयर एवं पट्टेदार रामेश्वर गुप्ता की गिट्टी क्रेशर की खदान बामौर तहसील बदरवास के सर्वे नम्बर रकवा 1767, 1768, 1769, 1770/1, 1771/1, 1796/1, 1797, रकवा 2.87 हेक्टेयर तथा पट्टेदार श्याम सिंह गुर्जर की फर्शी पत्थर की खदान केनवाह तहसील पिछोर के 245 रकवा 1.00 हेक्टेयर को निरस्त कर दिया गया है। 
सब पर नजर सब की खबर 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़✍🏻

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम छिराई और नदावन में चाइल्ड लाइन से मिली सूचना के आधार पर 8 मई 2026 को होने जा रहे बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया। अधिकारियों ने परिजनों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006 के तहत सख्त चेतावनी देते हुए बताया कि निर्धारित आयु (लड़का 21 वर्ष और लड़की 18 वर्ष) से कम में विवाह करने पर 2 साल की जेल और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। प्रशासनिक समझाइश के बाद माता-पिता ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित सहमति दी कि वे बच्चों के बालिग होने के बाद ही उनकी शादी करेंगे। इस कार्रवाई में विभाग की पर्यवेक्षक सुनीता सूत्रकार, रंजना उपाध्याय, वैशाली राणा एवं पुलिस विभाग से नरेंद्र पाल, संदीप कुजूर, दिनेश प्रताप सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
सब पर नजर सब की खबर
 कोबरा बैंकिंग न्यूज़✍️

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 08 मई 2026/ 11 के. व्ही भेड फार्म फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 09 मई को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों में का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के. व्ही भेड फार्म फीडर के बंद रहने से सुबह 6 से प्रातः 11 बजे तक माधव नगर, गणेश कॉलोनी नबाव साहव रोड, मनियर पार्क वर्मा कॉलोनी, टोंगरा रोड के पास आईटीबीपी गेट के सामने राईनमार्केट, राघवेन्द्र नगर इत्यादि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


आम आदमी पार्टी, जिला शिवपुरी
दिनांक: 6 मई 2026
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 993/- रुपये की भारी बढ़ोतरी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा माधव चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं धरना
 ।आम आदमी पार्टी, जिला शिवपुरी
दिनांक: 6 मई 2026
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक साथ 993/- रुपये की भारी बढ़ोतरी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा माधव चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं धरना।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
 दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी करना गरीब एवं मध्यम वर्ग के साथ अन्याय है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही गैस सिलेंडर के दाम वापस नहीं लिए गए तो आम आदमी पार्टी द्वारा आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख साथियों में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश सह सचिव वीरेंद्र रावत जिला संगठन मंत्री योगेश शर्मा, शहर अध्यक्ष आयुष गोयल, महिला विंग अध्यक्ष नीतू परिहार, जिला सचिव राजेंद्र सिंह धाकड़, राहुल भार्गव, अनिकेश बैरागी, लक्ष्मण कुशवाहा, अंकित राठौर विवेक भार्गव, रौनक राठौर, सचिन विश्वकर्मा मोनू दांगी लक्ष्मण मौर्य वासुदेव शर्मा जी राजेश पाल विनोद परिहारआदि उपस्थित रहे
आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी


*डॉ. केपी सिंह यादव 6 मई को संभालेंगे अध्यक्ष का दायित्व*
*भोपाल आगमन पर आभार कार्यक्रम, गुफा मंदिर में एकत्रीकरण व भोजन*
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
*भोपाल, 05 मई 2026।*

मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद एवं म.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम कारपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव 6 मई (बुधवार) को भोपाल में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर उनके स्वागत एवं आभार कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर सहित मार्ग के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
डॉ. यादव प्रातः 08:30 बजे अशोकनगर स्थित अपने निवास से प्रस्थान करेंगे। भोपाल पहुंचने के दौरान बंगला चौराहा, मेहलुआ चौराहा, सिरोंज बायपास, महानीम चौराहा, बेरसिया एवं ग्राम गोलखेड़ी सहित कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

*मुख्य कार्यक्रम*

08:30 बजे – अशोकनगर से प्रस्थान
09:10 बजे – बंगला चौराहा
09:40 बजे – मेहलुआ चौराहा
10:10 बजे – सिरोंज बायपास
11:00 बजे – महानीम चौराहा
11:40 बजे – बैरसिया
12:10 बजे – ग्राम गोलखेड़ी
02:25 बजे – कोहेफिजा चौराहा
02:40 बजे – रेतघाट चौराहा
03:00 बजे – मुख्यमंत्री निवास, भोपाल (आभार कार्यक्रम)
04:30 बजे – कार्यक्रम समापन

*विशेष कार्यक्रम*

12:30 बजे – गुफा मंदिर, लालघाटी (मानस उद्यान गार्डन) में भोजन एवं सामूहिक एकत्रीकरण
01:00 बजे – वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं माल्यार्पण
02:00 बजे – म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन कार्यालय, भोपाल में पदभार ग्रहण


“मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाऊंगा। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह मेरी प्राथमिकता होगी।”
*— डॉ. कृष्णपाल सिंह यादव*

*बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता*
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल होंगे। सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
*समाचार क्रमांक 24/2026        ---00---*

MARI themes

Powered by Blogger.