मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ (मध्यप्रदेश) शिवपुरी में आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ग्वालियर चंबल संभाग में रविवार से आन्दोलन शुरू कर रही है।। जहां रोड पर गड्ढा होगा वहीं भाजपा का झंडा होगा।। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप रोहित गुप्ता ने लगाए।
खाद बीज संकट पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरा।
शिवपुरी नगर पालिका परिषद ओर अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए ओर शिवपुरी नगर पालिका को भ्रष्टाचार का ओर कमीशन खोरी का अड्डा बताया। किसानों को खाद निशुल्क बी कृषि विभाग से उपलब्ध नहीं हो रहा उसको लेकर कृषि विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जय किशन मांक्षी जी ने बीते रोज  कहा कि शिवपुरी के समस्त किसानों के हित में कृषि विभाग के द्वारा भी न देने पर ज्ञापन देने की बात कही। पत्रकार मुकेश गोद ने पत्रकार बंधाम में पूछे थे सवाल।
इस पत्रकार वार्ता में रोहित गुप्ता के साथ संयुक्त सचिव कुलपति बाथम, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु चोहन, प्रदेश सह सचिव वीरेंद्र रावत, महिला विंग अध्यक्ष भावना सेन, जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बबलू भाई जिला अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।।

मुकेश गौड़ आशीष गौड
।कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
PVTG की उपजीविका बाधित करने पर छ: लोगों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंयता निवारण) अधिनियम, 1989   (संशोधन 2015) एवं भारतीय न्‍याय संहिता (बी.एन एस), 2023 की धारा 3(1)(Za)(E) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
उपजीविका चलाने हेतु मुख्‍यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत सहरिया जनजाति को म0प्र0 शासन द्वारा प्रदत्‍त 02-02 भैंसें प्रत्‍येक हितग्राही को प्रदाय की गई थी लेकिन प्रभावशाली व्‍यक्तियों द्वारा सहरिया परिवारों से भैंसें जबरन अपने कब्‍जे में लेकर भैंसों का दूध का उपयोग स्‍वयं के लिए करते पाये जाने पर जिला प्रशासन से सख्‍ती दिखाते हुए श्री रविन्‍द्र चौधरी, कलेक्‍टर जिला शिवपुरी के आदेश पर मोतीलाल अहिरवार, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्‍डाधिकारी पोहरी के द्वारा पांच लोगों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंयता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) एवं भारतीय न्‍याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 3(1)(Za)(E) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है । सहरियाओं का शोषण करने वाले आरोपियों के नाम इसप्रकार है :--
• सुरजीत जाट पुत्र हरपाल जाट निवासी ग्राम बमरा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी म0प्र0
• गजेन्‍द्र सिंह पुत्र फरेन सिंह यादव निवासी ग्राम देवपुरा तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म0प्र0
• महेन्‍द्र पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम भिलौड़ी तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म0प्र0
• रहमान पुत्र सुल्‍तान खां निवासी खटका तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म0प्र0
• भरत उर्फ लल्‍लो परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी ग्राम खटका थाना गोपालपुर तहसील बैराड़ के विरूद्ध भारतीय न्‍याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 3(1)(Za)(E) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई ।
जिला प्रशासन ने सख्‍ती दिखाते हुए प्राथमिकी उपरांत PVTG  सहरिया परिवारों को उनकी भैंसें पुन: वापिस करवाई गई, जो कोई व्‍यक्ति अनुसूचित जाति/जनजाति की योजनाओं से उपजीविका चलाने वाले परिवारों की उपजीविका बाधित करेगा उन पर प्रशासन भविष्‍य में भी सख्‍ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये ।
एट्रोसिटी एक्‍ट के अंतर्गत इस तरह की कार्यवाही से पात्र अनुसूचित जाति / जनजाति के पात्र हितग्राहियों के लाभ में भांजी मारने वालों के हौंसले परस्‍त किये है । कार्यवाही के समय तहसीलदार, श्रीमती निशा भारद्वाज तहसील पोरही, तहसीलदार बैराड़ श्री दृगपाल सिंह बैस, नायब तहसीलदार गोवर्धन श्री अजय परसेडिया, पशु चिक्तिसा अधिकारी पोहरी श्री अतुल राजपूत, पशु चिकित्‍सा अधिकारी बैराड़ श्रीमती अर्चना धाकड़, ग्राम पटवारी रंजीत जाटव आदि के संयुक्‍त दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पोहरी मोतीलाल अहिरवार के निर्देशन में संपूर्ण कार्यवाही सम्‍पादित की गई ।
(मोतीलाल अहिरवार)
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व)
परगना पोहरी जिला शिवपुरी म0प्र0

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड आशीष गौड 
लारस पुलिस द्वारा बारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्थाई वारंटी मोहन उर्फ मोहर सिह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं प्रभारी एसडीओपी कोलारस अवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में स्थाई / फरार वारंटियो की धर पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत दिनांक 26.06.2025 को थाना प्रभारी कोलारस निरीक्षक रवि चौहान को मिली मुखविर सूचना पर से स्थाई वारंटी मोहन सिंह उर्फ मोहर सिह पुत्र गजानंद आदिवासी उम्र 36 साल निवासी ग्राम ईचौनिया थाना रन्नौद जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
सराहनीय कार्यवाहीः निरी. रवि चौहान, सउनि यतेन्द्र सिह बाथम, प्रआर 891 डैनी कुमार, आर 383 रणवीर यादव, आर 936 अमरीश कुमार आर 810 निर्मल बारेला  की विशेष भूमिका रही । 
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 9755 6 91938

MARI themes

Powered by Blogger.