इन जगहों पर विद्युत प्रभाव बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 21 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.लुकवासा फीडर पर 22 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही लुकवासा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। 

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़।
 20 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.माढ़ा फीडर तथा 33 के. व्ही. फतेहपुर अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. न्यू बस स्टैंड, मनियर एवं फतेहपुर एवं 11 के.व्ही. फूड पार्क-1 फीडर पर 21 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। 
उक्त 33 के.व्ही माढ़ा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र माढ़ा जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना, सिटी सेन्टर, हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टैंड, मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कॉलोनी, शारदा कॉलोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं. कोठी के पास आदि संबंधित क्षेत्र तथा फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 


स्कूलों का जीर्णोद्धार और पेयजल रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता*
*कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में जिला खनिज प्रतिष्ठान समिति की बैठक हुई आयोजित।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
वपुरी, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला खनिज प्रतिष्ठान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों एवं जिले के दूरस्थ अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा भी उपस्थित रहीं। 
कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रस्ताव शामिल कर सकते हैं। इसमें स्कूलों का जीर्णोद्धार और पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिले के ऐसे शासकीय स्कूल जहां भवन की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष या बुनियादी निर्माण की आवश्यकता है, उनकी तत्काल सूची तैयार की जाए। इसके साथ ही जिन ग्रामीण इलाकों में पेयजल का संकट है, वहां स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए। इन सभी जनहितैषी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
*डीएमएफ मद में उपलब्ध राशि का होगा उपयोग*
जिला खनिज अधिकारी श्री राम सिंह उईके ने बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2026 में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद में 76.51 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। वर्तमान में इस मद में लगभग 6 करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध है, जिसका उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और पर्यावरण सुधार जैसे कार्यों पर नियमानुसार किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज, खनिज अधिकारी राम सिंह ऊइके सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भोपाल में राज्य अजा आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव से मिले भाजपा नेता वीर सिंह स
अनुसूचित जाति समाज के कल्याण और अधिकारों पर हुई चर्चा।
दैनिक ज्ञान संचार भोपाल
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. कैलाश जाटव से भोपाल स्थित आयोग कार्यालय में शिवपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने आयोग अध्यक्ष के समक्ष समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के कल्याण, उन्हें समुचित न्याय दिलाने और अधिकारों की रक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दे उठाए। वीर सिंह सगर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शासन की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कार्यकर्ताओं की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और आश्वस्त किया कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर नीरज सगर, शेरू जाटव, नीरज कुमार छोटू, दीपांश रघुवंशी, धर्मेन्द्र कोली एवं लखन आदिवासी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 

मुकेश गौड़ आशीष गौड 

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टॉप-8 में बनाई जगह; हरमनप्रीत और अभिषेक के 2-2 गोल

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 18 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही.राई फीडर पर 19 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 33 के.व्ही राई फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र राई एवं किलावनी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, निवेशकों से आवेदन लेकर सूची तैयार करने के निर्देश।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी। जिले में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों एवं अन्य चिटफंड कंपनियों में निवेश कर अपनी राशि वापस नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6(1) के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में अपर कलेक्टर, जिला शिवपुरी ने बताया कि संबंधित चिटफंड कंपनियों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा राशि वसूली की कार्रवाई भी जारी है।
आरटीआई आवेदन के जवाब में कार्यालय अपर कलेक्टर द्वारा 7 अगस्त 2026 को पत्र क्रमांक 618 जारी किया गया। इसमें बताया गया कि संयुक्त संचालक, संस्थागत वित्त संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के 27 फरवरी 2026 के पत्र की प्रति आवेदक द्वारा मांगी गई थी। उक्त पत्र में चिटफंड कंपनियों के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए गए थे।
दस्तावेज के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को कलेक्टर शिवपुरी को चिटफंड कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा गया था। इसके बाद आवेदक द्वारा 11 जून 2026 को आवेदन प्रस्तुत कर संबंधित चिटफंड कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से अवगत कराने का अनुरोध किया गया।
निवेशकों की सूची तैयार करने के निर्देश
इस मामले में कार्यालय कलेक्टर, शिवपुरी द्वारा 20 फरवरी 2025 को जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देश जारी किए गए थे। निर्देश में कहा गया था कि यदि उनके अनुविभाग क्षेत्र में किसी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी अथवा अन्य चिटफंड कंपनी में निवेशकों द्वारा राशि जमा की गई है और निर्धारित समय पर निवेश राशि वापस नहीं की गई है, तो संबंधित पीड़ित व्यक्तियों/निवेशकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी सूची तैयार की जाए।
अपर कलेक्टर के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिवपुरी जिले में निवेशकों द्वारा चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही राशि वसूली की कार्रवाई भी जारी होने की जानकारी दी गई है।
प्रशासन के निर्देश से निवेशकों को उम्मीद
जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से उन निवेशकों को राहत की उम्मीद जगी है, जिनकी रकम क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों या चिटफंड कंपनियों में फंसी हुई है। प्रशासन द्वारा निवेशकों से आवेदन प्राप्त कर उनकी सूची तैयार करने की प्रक्रिया का उद्देश्य संबंधित मामलों को संकलित कर नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाना है।
हालांकि उपलब्ध दस्तावेजों में यह नहीं बताया गया है कि अब तक कितनी राशि की वसूली हो चुकी है या कितने निवेशकों को भुगतान किया गया है। दस्तावेज में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई एवं राशि वसूली की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी गई है।


विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का शिविर आज*
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।

मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026/ विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो की सुनवाई तथा निपटान हेतु👉 18 अगस्त को दोपहर 12 से 4 बजे तक विद्युत कम्पनी के बाणगंगा शिवपुरी स्थित मीटिंग हॉल में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्युत उपभोक्ता अपने शिकायती आवेदन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में विनिमय की कण्डिका 3.2 के परिपालन में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम चांदबढ भोपाल से पधारे हुए वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा पीडित विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतो (विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, से 139, 161 एवं बकाया राशि की वसूली, जहाँ बिल की गई राशि विवादित न हो को छोडकर) की सुनवाई की जाएगी।
विद्युत उपभोक्ताओं से अपील है, कि वे अपनी विद्युत सम्बंधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन प्रस्तुत कर शिकायतों का निराकरण करा सकते है


मरीज को अटेंड न करने और रेफर करने के मामले में👉 दो जूनियर डॉक्टर निलंबित।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में हुई कार्यवाही
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026/ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता के उपचार को लेकर श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी में पदस्थ डॉक्टरों पर मरीज को ठीक से नहीं देखने और रेफर करने के आरोप लगाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई।
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें एक मृतक के पुत्र का आरोप है कि  कि उसके पिता को उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वहां जूनियर रेसीडेंट डॉ. राज यादव और डॉ. प्रियंका ठाकुर ने उनके पिता को ठीक से देखे बिना उन्हें रेफर कर दिया। उसका कहना था कि जब उसके पिता मेडिकल कॉलेज आए थे तब वे सामान्य स्थिति में थे और एंबुलेंस एवं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार हैं।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। जांच समिति की रिपोर्ट और उसकी अनुशंसा के आधार पर चिकित्सा महाविद्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता ने आकस्मिक चिकित्सा विभाग के जूनियर रेजीडेंट डॉ. राज यादव और मेडिसिन विभाग की जूनियर रेसीडेंट डॉ. प्रियंका ठाकुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया है। 
इस मामले में दो चिकित्सकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। मरीज को समय पर नहीं देखने एवं बिना हस्ताक्षर के रेफर किये जाने का जिम्मदार पाए जाने पर मेडिसिन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.रीतेश यादव तथा आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कदम को चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 17 अगस्त 2026/ मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही.बाणगंगा उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.दो बत्ती फीडर तथा फिजीकल रोड फीडर पर 18 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही फीडरों के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से प्रातः 11 बजे तक छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेन्द्र नगर एवं आसपास का क्षेत्र, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजीकल रोड एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू
पात्र प्रतिभाओं के पंजीयन के लिए ऑनलाइन लिंक जारी, संतों की अध्यक्षता में होगा समारोह; सभी ब्राह्मण संगठनों को साथ लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर जोर।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज  के तत्वावधान में प्रस्तावित सर्व ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह को भव्य, गरिमामय और यादगार बनाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। समारोह की कार्ययोजना एवं तैयारियों को लेकर समाज के पदाधिकारियों और प्रमुखजनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिभाओं के पंजीयन से लेकर सम्मान सामग्री, अतिथियों, कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा व्यवस्थापन समितियों के गठन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में समारोह की कार्ययोजना का प्रारूप प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि तैयारियों के प्रथम चरण में पात्र प्रतिभाओं के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए ‘सर्व ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान’ नाम से ऑनलाइन लिंक जारी की गई है। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि समाज की सभी पात्र प्रतिभाओं का पंजीयन एक ही निर्धारित प्रारूप में कराया जाए, जिससे प्रतिभाओं की जानकारी व्यवस्थित रूप से संकलित की जा सके।

हर ब्राह्मण से लिंक अधिक से अधिक शेयर करने की अपील

बैठक में समाज के प्रत्येक सदस्य से अपील की गई कि वह प्रतिभा सम्मान के लिए जारी पंजीयन लिंक को अपने स्तर से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से लिंक को व्यापक स्तर पर शेयर करने की जिम्मेदारी केवल संगठन के पदाधिकारियों तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक ब्राह्मण द्वारा निभाने पर जोर दिया गया।

बैठक में कहा गया कि समाज में अनेक ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने शिक्षा, प्रशासन, खेल, विभिन्न प्रतियोगिताओं और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। अधिकतम पात्र प्रतिभाओं तक पहुंच बनाकर उनका पंजीयन कराया जाएगा, ताकि योग्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर मिल सके।

प्रतीक चिन्ह, पटका और प्रशस्ति पत्र से होगा सम्मान

कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा कूड़ा ने समारोह में प्रतिभाओं को प्रदान की जाने वाली सम्मान सामग्री का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सम्मान के दौरान प्रतीक चिन्ह, ‘सर्व ब्राह्मण समाज’ प्रिंट पटका एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

बैठक में समारोह की अध्यक्षता संतों से कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं सामाजिक गरिमा प्रदान की जा सके। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक प्रतिभा अथवा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जैसी विशिष्ट प्रतिभा को आमंत्रित करने के साथ-साथ जिला स्तर की प्रशासनिक प्रतिभाओं को भी समारोह में विशेष रूप से शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने इन प्रस्तावों को भी सहमति प्रदान की।

सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाने की पहल

बैठक में भार्गव समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने सर्व ब्राह्मण समाज की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने शिवपुरी में सक्रिय सभी ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी सक्रिय संगठन एकजुट होकर इस आयोजन में सहभागिता करें तो प्रतिभा सम्मान समारोह को और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जा सकता है। बैठक में सभी संगठनों को साथ लेकर कार्यक्रम की तैयारियां आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

वहीं परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष श्रीनिवास उपाध्याय ने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित कर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाना आवश्यक है।

प्रतिभाओं को सम्मानित करना समाज की प्राथमिकता

बैठक में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में युवा प्रतिभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसी उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की पहल की जा रही है।

बैठक में प्रतिभाओं के पंजीयन को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने तथा आयोजन से संबंधित आगामी तैयारियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

बड़ी संख्या में समाज के प्रमुखजन रहे मौजूद

बैठक में राजेंद्र खजूरी, महेश शर्मा (भार्गव समाज अध्यक्ष), डॉ. बी.के. शर्मा (अध्यक्ष रघुवंशम ट्रस्ट), राकेश शर्मा भार्गव, संजय अवस्थी (अध्यक्ष समाधि समाज), अशोक पालीवाल, रोहतास नायक, नरेंद्र दिग्गर्रा, अनिल उत्साही, श्रीनिवास उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, गोपाल गौड़, श्रीमती रेणु शर्मा, मणिका शर्मा, भरत तिवारी, वरुण पाराशर, सुनील शुक्ला, राजू पुजारी, वीरू शुक्ला बैराड़, मनोज जैमिनी, राम लखन मुद्दोतिया, रिंकू अवस्थी, राहुल रामजी व्यास, राज कटारे, लक्ष्येंद्र शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, राधावल्लभ शर्मा एडवोकेट, दिलीप शर्मा, संजय शर्मा डब्बू, राजेंद्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा भार्गव, नरेंद्र पचौरी, उमाशंकर शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक प्रमुखजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में अशोक शर्मा कूड़ा ने उपस्थित सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी से आगामी तैयारियों में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही वनभोज के लिए भी सभी को आमंत्रित किया गया। इसी के साथ बैठक का समापन हुआ।
समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी संगठनों और समाजजनों के सामूहिक सहयोग से प्रस्तावित सर्व ब्राह्मण युवा प्रतिभा सम्मान समारोह शिवपुरी में प्रतिभाओं के सम्मान और युवाओं के उत्साहवर्धन का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा✍🏻
सब पर नजर सब की खबर
 ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 🖋️

MARI themes

Powered by Blogger.