उत्कृष्ट विद्यालय करेरा में 310 बूथ लेवल ऑफीसरों को एसआईआर का प्रशिक्षण दिया।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 31 अक्टूबर 2025/  विधानसभा क्षेत्र 23 करेरा अंतर्गत समस्त बूथ लेवल ऑफिसर का मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु प्रशिक्षण अनुविभागीय अधिकारी करेरा अनुराग निंगवाल के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय करेरा में प्रशिक्षण तीन चरणों में 50-50 के बैच में स्मार्ट कक्ष में दिया गया। 
प्रशिक्षण में तहसीलदार करेरा सुश्री कल्पना शर्मा ने सभी बीएलओ को अपना कार्य पूरी निष्पक्षता से करने हेतु निर्देशित किया। तहसीलदार नरवर संतोष धाकड़ द्वारा एसआईआर की तकनीकी पक्ष से जुड़ी जानकारी एवं बारीकियां बताई। इस दौरान बीएलओ द्वारा पूंछे प्रश्नों के उत्तर भी दिए। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार अशोक श्रीवास्तव, प्राचार्य अरविंद यादव, प्रदीप अवस्थी, मास्टर ट्रेनर जगभान सिंह लोधी, मुकेश शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।


जिले में आईपीएल कंपनी की 1650 मैट्रिक टन टीएसपी की खेप प्राप्त।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़  आशीष गौड़।
शिवपुरी, 30 अक्टूबर 2025/ जिले में आज आईपीएल कंपनी का टीएसपी उर्वरक रैक प्वाइंट शिवपुरी पर प्राप्त हुआ। इस खेप में जिले को कुल 1650 मैट्रिक टन टीएसपी प्राप्त हुआ है। प्राप्त उर्वरक का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में अधिकारी एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाकर किया जाएगा। जिससे किसानों को समय पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
प्राप्त टीएसपी में से 06 डबल लॉक गोदाम को 1150 मै. टन, 02 मार्केटिंग सोसायटियों को 150 मै. टन एवं निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 350 मै.टन टीएसपी आवंटित किया गया है। मार्कफेड शिवपुरी को 100 मै.टन, मार्कफेड करैरा को 200 मै.टन, मार्कफेड पिछोर को 450 मै.टन, मार्कफेड कोलारस को 175 मै.टन, मार्कफेड पोहरी को 150 मै.टन एवं मार्कफेड बदरवास को 75 मै.टन टीएसपी आवंटित हुआ। मार्केटिंग बैराड़ को 25 मै.टन तथा विपणन सहकारी संस्था मार्केटिंग खनियांधाना को 125 मै.टन टीएसपी उपलब्ध कराया गया।
निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी किसानों तक टीएसपी पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इसमें अल्का एजेंसी खनियांधाना को 60 मै.टन, जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी को 60 मै.टन, राजेंद्र ब्रदर्स शिवपुरी को 60 मै.टन, अग्रवाल इंटरप्राईजेज करैरा को 60 मै.टन, राधिका ट्रेडर्स शिवपुरी को 25 मै.टन, जगन्नाथ मदनलाल नरवर को 25 मै.टन एवं विनोद ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 60 मै.टन टीएसपी आवंटित किया गया है।
समाचार क्रमांक 151/2025 —00—


उर्वरक वितरण में अनियमितता पर खनियाधाना में उर्वरक विक्रेता का प्रतिष्ठान किया गया शील्ड
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 29 अक्टूबर 2025/  कृषकों की सुविधा और पारदर्शी उर्वरक वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में बुधवार को विकासखण्ड खनियाधाना के ग्राम बामौरकलां में उर्वरक विक्रेता अल्का एजेंसी के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रतिष्ठान को तत्काल प्रभाव से शील्ड कर दिया गया कलेक्टर के निर्देशन में निरीक्षण दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिछोर श्रीमती ममता शाक्य तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। 
निरीक्षण के दौरान किसानों की उपस्थिति में स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण पंजी की जांच की गई। जांच में उर्वरक स्टॉक में अंतर पाया गया तथा किसानों द्वारा शिकायत की गई कि दुकान समय पर नहीं खुलती और उर्वरक वितरण में अनावश्यक विलंब किया जाता है। इन अनियमितताओं को देखते हुए फर्म के प्रो.अजय गुप्ता से स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी जब्त की गईं। तत्पश्चात प्रशासन द्वारा नियमानुसार एजेंसी को शील्ड कर दिया गया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों को समय पर एवं पारदर्शी रूप से उर्वरक उपलब्ध कराना सभी विक्रेताओं का दायित्व है। इस दिशा में किए जा रहे निरीक्षण सतत जारी रहेंगे। उर्वरक विक्रेताओं को शासन के निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में किसी भी विक्रेता द्वारा उर्वरक वितरण में अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जांगी।✍🏻

कोलारस में  राष्ट्रीय सयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा जी मुरैना बालों का सम्मान किया।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
केश गौड़ आशीष गौड।
कोलारस में  राष्ट्रीय सयुक्त अधिवक्ता मंच भारत के अध्यक्ष श्री संतोष शर्मा जी मुरैना वालो का कोलारस एडवोकेट बार एसोसिएशन में स्वागत और उनका सम्मान कोलारस बार में किया गया जिसमें कोलारस के राष्ट्रीय सयुक्त अधिवक्ता मंच के कोलारस के अध्यक्ष संतोष गौड़ , राष्ट्रीय सयुक्त अधिवक्ता मंच सचिव ऋषभ जैन जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, मनीष दरवारी जी रामजीलाल लोधी , जसपाल कुशवाह , मोहित भार्गव, प्रेमशंकर वर्मा, संजय श्रीवास्तव, श्री देवेंद्र शर्मा एडवोकेट कोलारस बार के अध्यक्ष श्री शंकर लाल रावत, कोलारस बार के सचिव अमित गुप्ता एडवोकेट घनश्याम सिंह लोधीअंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिष मोहन किशोर व्यास एडवोकेट।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज✍🏻

मथुरा में दर्दनाक हादसाः हाईटेंशन लाइन का तार गिरा, कार में लगी आग, युवक की जलकर मौत
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
मथुरा जिले के मांट-राया मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी टोयोटा ग्लैंजा कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई, जब ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सीधे वाहन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और उसमें सवार युवक अंकित (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को खबर दी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह राख बन चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंकित वृंदावन में टैक्सी चलाने का काम करता था और सुबह खेतों की ओर गया था। वह कार से उतरने ही वाला था कि तभी ऊपर से तार गिरा और आग भड़क उठी। ग्रामीणों का कहना है कि यह हाईटेंशन लाइन लंबे समय से झुकी हुई थी और कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
अंकित की शादी कुछ साल पहले हुई थी और हादसे में जली कार उसे विवाह में उपहार के रूप में मिली थी। परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है।
मांट थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि CNG कार होने के कारण आग तेजी से फैली। मामले की जांच जारी है।🖋️

सोना-चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तर पर अचानक गिरावट, भारत में अभी नहीं दिखा असर
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड आशीष गौड।
सोना और चांदी की कीमतें 17 अक्टूबर को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अब तेजी से गिरने लगी हैं। वैश्विक बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 2.9% गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि मंगलवार को इंट्राडे में 6.3% की भारी गिरावट देखी गई थी, जो पिछले 12 वर्षों में सबसे बड़ी रही।

चांदी की कीमत में भी इंट्राडे में 7.1% की गिरावट हुई, और अंततः यह लगभग 47.6 डॉलर के स्तर पर बंद हुई। इस अचानक आई गिरावट को विशेषज्ञ मुनाफाखोरी की लहर का संकेत मान रहे हैं। निवेशक महीनों की रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली कर रहे हैं।

KCM ट्रेड के मार्केट एक्सपर्ट टिम वाटरर ने ब्लूमबर्ग को बताया कि सोने के बाजार में निवेशकों के लिए मुनाफाखोरी का यह अच्छा मौका था, इसलिए कीमतों में यह तेज गिरावट आई है।

हालांकि, इस गिरावट का असर भारतीय बाजार में अभी नहीं दिख रहा है, क्योंकि MCX आज दिवाली और बलिप्रतिपदा के चलते बंद है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब MCX 23 अक्टूबर को खुलेगा, तो सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, गिरावट की सही मात्रा का अनुमान फिलहाल नहीं लगाया जा सकता।

भाईदौज 23 अक्टूबर को केन्द्रीय जेल के बंदियों से बहनों की कराई जायेगी प्रत्यक्ष मुलाकात 
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़  आशीष गौड।
शर्तों के साथ बंदी भाईयों से मिल सकेंगीं बहनें 

ग्वालियर 22 अक्टूबर 2025/ केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध बंदियों की 23 अक्टूबर भाईदूज के पावन अवसर पर उनकी बहनों से प्रत्यक्ष मुलाकात कराई जायेगी। इस अवसर पर बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगा सकेंगीं। यह मुलाकात शर्तों के साथ कराई जायेगी। 
जेल अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय जेल में में निरूद्ध भाई से मुलाकात करने की इच्छुक बहनों के भाईदूज 23 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम लिखे जायेंगे। इन्हीं पंजीकृत बहनों की अपरान्ह 3 बजे उनके भाईयों से मुलाकात कराई जायेगी। मुलाकात के लिये आने वाली बहनों को जेल की सुरक्षा एवं जेल नियमों का पालन करना होगा। बहनों से आग्रह किया गया है कि वे अपने साथ कोई भी प्रतिबंधित सामग्री मसलन मोबाइल फोन व मादक पदार्थ इत्यादि लेकर न आएं। मुलाकात के लिये आने वाली सभी बहनें सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रहेंगीं। 
मुलाकात के लिये आने वाली बहनों से यह भी आग्रह किया गया है कि वह अपने साथ किसी प्रकार की बाहरी सामग्री लेकर न आएं। जेल कैन्टीन से भाईदौज की विशेष किट निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त की जा सकेगी। इस किट में मिठाई, कुमकुम व अक्षत इत्यादि सामग्री उपलब्ध रहेगी। 
कोबरा बकिंग न्यूज़ संपर्क 6261010963.9755691938

स्वास्थ्य मित्रअथ युवा फाउंडेशन एक स्वास्थ्य संबंधी निदान के लिए समाजसेवी संस्था है जो देश के विभिन्न राज्यों में समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प संचालित  है आज अथ फाउंडेशन का मध्य प्रदेश का पहला ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा संस्थान का उद्घाटन ग्राम देहरदा गणेश में हुआ ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
अथ युवा फाउंडेशन एक स्वास्थ्य संबंधी निदान के लिए समाजसेवी संस्था है जो देश के विभिन्न राज्यों में समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प संचालित  है आज अथ फाउंडेशन का मध्य प्रदेश का पहला ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा संस्थान का उद्घाटन ग्राम देहरदा गणेश में हुआ जिसमें अथ युवा फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर देवेंद्र दांगी जी के कर कमलो  से हुआ जिसमें मुख्य अतिथि हेमपाल सिंह दांगी पूर्व सरपंच लालपुर एवं श्री  मनमोहन सिंह  दांगी पूर्व सरपंच खासखेड़ा एवं समस्त युवा ग्रामीण जन एवं क्षेत्रीय लोक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
 स्वास्थ्य मित्र, अथ युवा फाउंडेशन और डोपेफाई का साझा प्रकल्प है। स्वास्थ्य मित्र प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बेहतर, सुगम तथा तार्किक कीमत पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ करवाना है। प्रायः ऐसा देखा गया है कि कई मरीजों को सही समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं की सही जानकारी न होने तथा न मिलने की वजह से आर्थिक, शारीरिक तथा मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य मित्र मरीजों के बेहतर इलाज हेतु, सेतु का कार्य करेगा और संकट की घड़ी में लोगों को अनावश्यक रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकने से बचाएगा।

2. स्वास्थ्य मित्र के माध्यम से कोई भी मरीज राज्य एवं देश के विभिन्न अस्पतालों (शिवपुरी, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, दिल्ली, मुंबई इत्यादि एवम अन्य शहरों के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञों) तथा जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी तथा अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।

3. स्वास्थ्य मित्र मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अनावश्यक रूप के स्वास्थ्य खर्चों से बचने में मदद करेंगे तथा तार्किक इलाज में सहायता करेंगे।

4. कोई भी सीजनल बीमारियां जैसे मलेरिया, टाइफाइड, उल्टी दस्त, खांसी, जुकाम, बुखार तथा हृदय रोग डायबिटीज, गठिया, कैंसर, फाइब्रॉयड, थायराइड, टीबी जैसी कई अन्य एवं सभी प्रकार की बीमारियां एवं जच्चे बच्चे युवा बुजुर्ग आदि के लिए, स्वास्थ्य मित्रों के माध्यम से चिन्हित अस्पतालों में अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं।

5. स्वास्थ्य मित्र के माध्यम से मरीजों को डॉक्टर की ओपीडी फीस में लगभग 50 प्रतिशत तक रियायत दी जाएगी।

6. आर्थिक रूप से कमजोर तथा अति वंचित मरीज जिनका कोई सहयोग या सहारा नहीं है, स्वास्थ्य मित्र उनके

इलाज हेतु विभिन्न माध्यमों से मदद करने का प्रयास करेगा।

7. स्वाथ्य मित्र में देश भर के कई अस्पताल तथा डॉक्टर्स एंपेनलेड हैं।

8. मरीज एक दिन पहले स्वास्थ्य मित्र हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पतालों में अपना अपॉइंटमेंट करा सकते हैं।

9. मरीजों को आयुष्मान कार्ड, सीएम निधि, सीएसआर तथा अन्य विकल्पों के माध्यम से स्वास्थ सेवाएं प्रदान कराने में स्वास्थ्य मित्र मदद करेंगे।

10. मरीज स्वास्थ्य मित्र हेल्प लाइन पर कॉल कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पा सकते हैं।

अथ युवा फाउंडेशन एवं डोपेफाय दिल्ली

11. स्वास्थ्य मित्र हेल्पलाइन नंबर -
Helpline No. 6267311608.9098876621
कोबरा बकिंग न्यूज़।
9755691938.6261010963

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 18 अक्टूबर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र डाकबंगला के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. फीडरों पर 19 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडरों के बंद रहने से प्रातः 08:30 बजे से 11:30 बजे तक 11 के व्ही हॉस्पिटल फीडर, न्यू ब्लॉक फीडर, खुडा फीडर, जल मंदिर फीडर, कमलागंज फीडर, कोर्ट फीडर एवं विवेकानंद फीडर से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

शिवपुरी : सर्किल जेल शिवपुरी ने शिवपुरी, अधीनस्थ एवं सब जेल में भाईदूज पर्व के लिए जारी किये जरुरी दिशा निर्देश।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 

। मुकेश गौड़ आशीष गौड 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के शुभ अवसर पर भाईदूज के दिन सर्किल जेल शिवपुरी एवं अधीनस्थ आने वाली जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं सब जेल पाहरी, कोलारस, पिछोर, करैरा, चांचौडा में निरूद्ध बंदियों की दिनांक 23.10.2025 को होने वाली खुली मुलाकात के संबंध में समस्त परिजनों को सूचित किया जाता है कि होने वाली खुली मुलाकात के संचालन हेतु निम्न लिखित दिशा-निर्देश

जारी किये जाते है:-

01. पुरूष बंदियों से मुलाकात हेतु उनके परिवार की केवल महिला सदस्यों व 06 वर्ष से कम आयु बच्चों को ही जेल गेट के अंदर प्रवेश दिया जायेगा ।

02. बंदी से मुलाकात का समय अधिकतम 10 मिनट निर्धारित किया गया है। समय पूर्ण होने उपरांत मुलाकाती परिजन को स्वतः जेल से प्रस्थान करना होगा।

03. मुलाकात का समय प्रातः 09:30 से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा ।

04 बंदियों के परिजन पहचान हेतु जैसे आधारकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, पेनकार्ड आदि में से कोई एक अनिवार्य रूप से साथ लेकर आवें ।

05. अपने - अपने कीमती सामान पर्स, मोबाईल, रूपया-पैसे इत्यादि अपने परिजन को बाहर देकर ही जेल गेट पर प्रवेश करें। उक्त सामग्री जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी एवं किसी भी सामग्री के खो जाने या गुम हो जाने पर जेल प्रशासन की कोई जबाबदारी नही रहेगी।

06. मुलाकात के दौरान केवल मिठाई, गजक, सोनपपड़ी मिठाई 250 ग्राम अंदर ले जाना अनुमत किया गया है। बाहर के बने हुये भोजन अंदर ले जाने की अनुमति नही होगी ।

07. जेल प्रशासन द्वारा पूजा की थाल उपलब्ध कराई जावेगी जिसमें हल्दी, कुमकुम, चावल आदि सामग्री रहेगी।

08. कैदी से मुलाकात हेतु आने वाले सभी परिजन (बहन) बाहर एकत्रित हो जायें उसके उपरांत ही मुलाकात करें। बार-बार एक ही बंदियों को मुलाकात स्थल पर बुलाया नही जावेगा, केवल एक बार में ही मुलाकात करें।

09. नगद रूपये बंदियों को देना सख्त मना है। इस प्रकार का कृत्य करने पर मुलाकात प्रतिबंधित कर दी जायेगी साथ ही बंदी के विरूद्ध जेल अपराध दर्ज किया जावेगा ।

10. कृपया मुलाकात हेतु जेल गेट पर प्रवेश के समय तलाशी देना आवश्यक होगा, जिसमें सहयोग देवें । जेल प्रशासन आपके सहयोग के लिये है, अतः किसी भी प्रकार का विवाद न करें अन्यथा कानूनी / वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी ।


कोबरा बेकिंग न्यूज़✍🏻


आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 17 अक्टूबर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 33/11 के. व्ही. बाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सोनचिरैया, चीलोद, शिवपुरी सिटी, टीव्ही टावर, आर.के.पुरम, विष्णुमदिर एवं सेलिंग क्लब फीडर पर 18 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 
उक्त फीडरों के बंद रहने से सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक द्वारकापुरी, नमोनगर, ग्वालियर बायपास, संजय कालोनी, इंदरा कालोनी, फिजीकल, चीलीद, शंकर कालोनी, कोर्ट रोड, सदर बाजार, पटेल नगर, अशोक विहार, शिवशक्ति नगर, विवेकनंद पुरम्, शान्ति नगर, मोहनी सागर, प्रियदर्शनी नगर, वनविहार, करौदी सम्पमैल फक्कड कालोनी, विष्णुमंदिर के पीछे, गुलाब सहाव की दर्गा, श्यामलाल का बगीचा सिद्धेश्वर, सेलिंग क्लब, वनविधालय इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे


मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नरवर में शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध दर्ज कराई एफआईआर
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 16 अक्‍टूबर 2025/मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शिवपुरी वृत्त के अंतर्गत नरवर में शासकीय कार्य में बाधा उत्‍पन्‍न करने वाले आरोपित के विरूद्ध थाना नरवर में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है।
मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक नरवर वितरण केन्‍द्र राजकुमार जैन ने बताया कि 15 अक्‍टूबर 2025 को उनके द्वारा कंपनी कार्यालय में शासकीय कार्य किया जा रहा था इस दौरान ग्राम सूड, शिवपुरी निवासी बंटी रावत और जवाहर रावत द्वारा कार्यालय में घुसकर अभद्र व्‍यवहार करते हुए मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। घटना के विरूद्ध कंपनी द्वारा दोनों आरोपितों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा एवं अन्‍य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना नरवर जिला शिवपुरी द्वारा भारतीय न्‍याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 296, 132 एवं धारा 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई. आर. कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर / पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।


पटाखों के निर्माण, उपयोग एवं विक्रय हेतु मानक संचालन प्रक्रिया जारी
दीपावली पर्व पर केवल रात्रि 8 से 10 बजे तक ग्रीन फटाकों के उपयोग की अनुमति।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 14 अक्टूबर 2025/ दीपावली पर्व के दौरान पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुरक्षा के दृष्टिगत सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्‍ली तथा हरित अधिकरण के निर्देशों के पालन हेतु कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा शिवपुरी जिले में पटाखों के निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure) जारी की गई है। यह आदेश गृह मंत्रालय, भोपाल एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण, सेंट्रल जोन, भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार शिवपुरी जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index, AQI) Satisfactory श्रेणी में होने से दीपावली पर्व के समय रात्रि 08 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। पटाखों का प्रस्फोटन संवेदनशील क्षेत्रों (Silence Zones) जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम्स, हेल्थ केयर सेंटर, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों इत्यादि से 100 मीटर की दूरी तक प्रतिबंधित रहेगा। पटाखों में बेरियम सॉल्ट इत्यादि विषैले रसायनों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। लड़ी (जुड़े हुए फटाकों) का निर्माण, उपयोग, विक्रय, वितरण एवं प्रस्फोटन प्रतिबंधित रहेगा। पटाखों की तीव्रता प्रस्फोटन स्थल से 04 मीटर पर 125 डी.बी. (ए) से अधिक नहीं होना चाहिए। ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे Flipkart, Amazon आदि के माध्यम से पटाखों का क्रय विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पटाखों के जलने के उपरांत बचे हुए कागज के टुकड़े एवं अधजली बारूद के संपर्क में आने से पशुओं एवं बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। अतः पटाखों के जलने के उपरांत उत्पन्न कचरे को ऐसे स्थानों पर न फेंका जाए जहां पर प्राकृतिक जल स्त्रोत एवं पेयजल स्रोत प्रदूषित होने की संभावना हो। अतः पटाखों के जलने के उपरांत बचे हुए कचरे को पृथक स्थान पर एकत्रित किया जाए। नगर पालिका अथवा परिषद इस संग्रहित कचरे का पृथक से एकत्रीकरण कर उसका अपवहन करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का अक्षरशः पालन कराएं। किसी भी प्रकार की अवैध आतिशबाजी, भण्डारण, विक्रय या निर्माण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।


विकास कार्यों की बैठक स्थगित 

शिवपुरी, 14 अक्टूबर 2025/ सांसद ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को विकास कार्यों की बैठक कलेक्टर सभाकक्ष शिवपुरी में आयोजित की जाना थी। उक्त बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
कोबरा बेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 14 अक्टूबर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही चीलौद एवं टी.व्‍ही.टावर फीडर पर 15 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त फीडरों के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराहृन 3 बजे तक संजय कालोनी, इंदरा कालोनी, फिजीकल, चीलौद तथा पटेल नगर, अशोक विहार, शिवशक्ति नगर, विवेकनंद पुरम, शान्ति नगर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
शिवपुरी, 13 अक्टूबर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही माढ़ा, रन्नौद, इन्दार, खरैह, पचावली एवं खतौरा फीडर पर 14 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के व्ही.फीडरों के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराहृन 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र माढ़ा जुडे समस्त क्षेत्र 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र अकाझिरी एवं रन्नौद, इन्दार, रामगढ़ एवं मढ़वासा, खरैह, देहरदा गणेश, पचावली एवं ऐजवारा, पचावली, खतौरा एवं बिजरौनी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।


शिवपुरी जिले के कोलारस में आज आरएसएस ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में शहर के मुख्य मार्गो से पथ संचलन संचालन निकाला जिसमें घोष की धुन में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने कदमताल की हजारों की संख्या मे स्वयंसेबक एकत्रित हुए जिसमे  आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेंद्र गौड जो की पिछले 60 वर्षों से जुड़े हुए हैं पथ संचलन में आज 78 वर्ष की आयु में बुजुर्ग अपनी भावना को रोक नहीं पाए फिर भी आरएसएस में अपनी छड़ी का सहारा लेकर पथ संचलन में शामिल हुए...


आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी 10 अक्टूबर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 33 के व्ही. बाणगंगा फीडर पर 11 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 33 के व्ही. बाणगंगा फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्‍ही. उपकेन्‍द्र बाणगंआ से जुड़े समस्त प्रभावित रहेंगे।

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर सागर  लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही*:-
*ट्रैप दिनांक* - 08-10-25
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश घोड़ा आशीष गौड।
आवेदक* :_  दिलीप डामोर पिता देवचंद डामोर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नवापाड़ा तहसील थांदला जिला झाबुआ हाल लैब टेक्नीशियन जिला क्षय केंद्र cmho कार्यालय पन्ना।
*आरोपी* -- विमल खरे पिता श्री कमल किशोर खरे उम्र 27 वर्ष पद डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय सीएमएचओ पन्ना।
*घटनास्थल* - सीएमएचओ कार्यालय पन्ना।
*रिश्वत राशि*-2500/- रुपये। 
*विवरण*:_    आवेदक  सीएमएचओ कार्यालय पन्ना में जिला क्षय केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है जिसकी मां के इलाज हेतु उसके द्वारा 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृति हेतु  सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन दिनांक 10.9.2025 को दिया गया था सीएमएचओ कार्यालय पन्ना में पदस्थ बाबू विमल खरे द्वारा 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृत करने के एवज में एक दिन के ₹100 के हिसाब से 25 दिन के ₹2500 की मांग की गई जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर श्री योगेश्वर शर्मा से की गई, दिनांक 03/10/2025 को शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी ने 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृति के एवज में ₹2500 की रिश्वत की स्पष्ट मांग की, आवेदक को आज दिनांक  08/10/2025 को आरोपी बाबू विमल खरे डाटा एंट्री ऑपरेटर सीएमएचओ कार्यालय पन्ना को ₹2500 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आरोपी आरोपी बाबू विमल खरे डाटा एंट्री ऑपरेटर सीएमएचओ कार्यालय पन्ना के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही जारी है।
*ट्रैपकर्ता* :-  निरीक्षक रोशनी जैन 
*ट्रेप दल सदस्य* - निरीक्षक कमल सिंह उइके तथा लोकायुक्त सागर स्टाफ
*नोट*- सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।


-भिंड से जा रहा 47 डलिया मिलावटी मावा ग्वालियर की फ़ूड विभाग की टीम ने पकड़ा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
पकड़ा गया 1640 किलो मावा की कीमत 4 लाख 10 हजार।
-गोरमी थाना क्षेत्र के बलारपुरा गाँव का रहने बाला रामजीलाल सिंह बोलेरो में भरकर ले जा रहा था भोपाल।
-टीम ने मावा का नमूना लेकर भेजा खाद परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल।
-नमूने की रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्यवाही।
-ग्वालियर टीम की कार्यवाही के बाद भिंड की फ़ूड विभाग की टीम पर उठ रहे है सवाल।
-भिंड में धड़ल्ले से तैयार हो रहा है मिलावटी मावा✍️


जिले में अभी तक 1415.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
कोबरा बेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 05 अक्‍टूबर 2025/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 1415.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 1243.36 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। अभी तक शिवपुरी में 1314.30 मि.मी., बैराड़ में 1379 मि.मी., पोहरी में 1477 मि.मी., नरवर में 1784 मि.मी., करैरा में 1449.40 मि.मी., पिछोर में 1097 मि.मी., कोलारस में 1435 मि.मी., बदरवास में 1575.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 1226 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

MARI themes

Powered by Blogger.