कोलारस बसपा प्रत्याशी नवल धाकड़ का विशाल जनसंपर्क..
धाकड़ समाज का मिला रहा है भरपूर सहयोग
कोलारस में भाजपा की ओर से महेंद्र यादव,कांग्रेस से बैजनाथ यादव और बसपा से नवल धाकड़ को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। धीरे धीरे हाथी अपनी चाल को तेज गति से दौड़ रहा है।
शनिवार को बसपा प्रत्याशी नवल धाकड़ ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ नगरीय क्षेत्र में तूफानी संपर्क किया।इस तरह लगातार नवल धाकड़ तीसरे मोर्चे के रूप में अन्य दलों को चुनौती देते नजर आ रहे है हालाकि आजाद समाज पार्टी के ठाकुर लाल जाटव कही न कही बसपा को घुन लगा रहे है इसके लिए नवल धाकड़ को नई रणनीति तय करना होगी।क्योंकि इस चुनाव में बार बार सोसल मीडिया पर हाथी के बैठने की खबरों से नवल धाकड पर मानसिक दबाव बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है उससे कही न कही अन्य दलों में भय का वातावरण व्याप्त है
। हालाकि नवल धाकड़ के मीडिया में दिए बयान से कि कोई माई का लाल पैदा नही हुआ जो हाथी को बिठाल सके से धाकड़ समाज का सम्मान पूरा नवल धाकड़ ने बचाने का प्रयास किया है ।
चुनाव प्रचार में कुछ दिन शेष बचे है यदि मीडिया का नवल धाकड़ सही से उपयोग कर सकते है तो उक्त चुनाव में खासा त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति निर्मित होने में कोई संदेह नहीं।