इन स्थानों पर 3 अक्‍टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 30 सितम्बर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.अस्पताल फीडर से संबंधित क्षेत्र में 3 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.अस्पताल फीडर के बंद रहने से 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक हाथीखाना, नवाब साहब रोड, नाई की बगीया, अस्पताल चौराहा इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

यह लोकतंत्र है या जाति तंत्र - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ।
कोबरा बेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोलारस,शिवपुरी - अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष की बैठक हनुमान मंदिर कोलारस में जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पं मोहन किशोर व्यास तथा विशिष्ट अतिथि संभागीय सचिव पं बालमुकुंद पुरोहित ने समाज की एकता पर बल दिया। इस अवसर पर पंडित पवन महाराज को कोलारस का ब्लॉक  अध्यक्ष तथा पंडित मुकेश भार्गव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
 जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि सोने के आभूषण में जब हीरा जड़ जाता है तो आभूषण सोने का नहीं हीरे का कहलाता है। हीरे के निखार से ही सोने का मूल्य बढ़ जाता है, इंसान की काया सोना है, और कर्म हीरा अच्छे कर्म करते रहेंगे तो मूल्य अपने आप बढ़ जाएगा।
लक्ष्य अगर सर्वोपरि है तो फिर अड़चन,आलोचना, तारीफ, विवेचना कुछ मायने नहीं रखती है। जीवन में महान लक्ष्य को हासिल करना हो तो ध्यान रहे की छोटी-छोटी बातों में उलझ कर अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।अधिक दूर देखने की चाहत में, बहुत कुछ पास से गुजर जाता है। प्राप्त वक्त को ही अच्छी सकारात्मक सोच, उत्तम विचार, उत्तम ज्ञान व श्रेष्ठ कर्म में लगाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सुखमय जीवन का सच्चा आनंद पायें। और सच्ची समाज सेवा करें। उन्होंने कहा कि आज देश में आरक्षण ने सिद्ध कर दिया है कि यहां लोकतंत्र नहीं है, यहां जाति तंत्र है ।
इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पंडित मोहन किशोर व्यास, संभागीय सचिव पंडित बालमुकुंद पुरोहित, जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा, सचिव पंडित संजय शर्मा, एडवोकेट वरुण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पंडित पवन महाराज, ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित मुकेश भार्गव, शिवपुरी मीडिया प्रभारी पंडित मुकेश गौड़ सुरेश गौड पंडित राम पाराशर पुष्पमाला व फूलमालाओं स्वागत बंधन अभिनंदन किया सभी को ब्राह्मण बधुओ को मुकेश भार्गव पवन पाराशर द्वारा तत्पश्चाप शुल्क आहार प्रसादी हुई भगवान परशुराम के नारों के साथ अतिथियोंक विदाई।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
सब सब पर नजर सब की खबर

आदमी पार्टी, जिला शिवपुरी* द्वारा *शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी* की जयंती बड़े उत्साह और उल्लासपूर्वक मनाई गई।
 बेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
 दिनांक 28/09/2025 को *आम आदमी पार्टी, जिला शिवपुरी* द्वारा *शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी* की जयंती बड़े उत्साह और उल्लासपूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके आदर्शों और बलिदान को याद करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष *श्री राजकुमार गुप्ता* ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, रौनक राठौर, सत्येंद्र विश्वकर्मा , कल्लू दांगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 *महिला विंग* की पदाधिकारीगण में श्रीमती भावना सेन, नीतू परिहार, राखी सोनी, सुमन तिवारी और किरण गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं और भगत सिंह जी के बताए आदर्शों को समाज में उतारने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कई नए सदस्यों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से श्री मनोज बघेल, मनीष बघेल, बृजवासी शर्मा, कोक सिंह बघेल, आकाश सोनी, महावीर शर्मा, कमलेश शर्मा, मोनू रजक और अक्षय यादव आदि शामिल हुए।
आम आदमी पार्टी, जिला शिवपुरी ने स्पष्ट किया कि शहीदों के सपनों का भारत तभी साकार होगा जब समाज में समानता, न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित होगी।

सब पर नजर सब की खबर कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963,9755691938 मुकेश गौड़  आशीष गौड,✍🏻


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सर्किल जेल शिवपुरी का निरीक्षण कर बंदियों के पुनर्वास एवं सुधार कार्यक्रमों का लिया जायजा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 27 सितम्बर 2025/  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने आज शनिवार को सर्किल जेल शिवपुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला न्यायालय शिवपुरी के रजिस्ट्रार जितेन्द्र मेहर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्राची शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी भी उपस्थित रहीं।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल में बंदियों के लिए संचालित रोजगारोन्मुखी और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अवलोकन किया। इस दौरान मोटर वायडिंग और सीलिंग पंखों की मरम्मत हेतु नवीन स्थापित मशीन का पूजन कर शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जेल में चल रहे फर्नीचर मरम्मत उद्योग और बंदी जैकेट सिलाई उद्योग का भी निरीक्षण किया गया।
जेल अधीक्षक आर.सी.आर्य ने विभागीय स्तर पर स्थापित दो नवीन वॉटर कूलर, निर्माणाधीन दो बैरिकों और दस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विधिक सहायता शिविर का भी अवलोकन किया और बंदियों को उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सहायता, जमानत आदेश के बाद आर्थिक सहायता, तथा शासन द्वारा संचालित आध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर के लाभों के बारे में जानकारी दी।
जेल में बंदियों के पुनर्वास और सुधार हेतु प्रेरित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी के माध्‍यम से बंदियों को विधिक सहायता के साथ-साथ चिकित्सा सुविधा, भोजन और शुद्ध पेयजल की सुनिश्चित व्यवस्था की जाती है। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा संचालित आध्यात्मिक एवं नैतिक सुधार कार्यों और जेल अधीक्षक द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए बंदियों को प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान जेल स्टाफ में जेल अधीक्षक आर.सी. आर्य, जेल उप अधीक्षक रामशिरोमणी पाण्डेय, जेल चिकित्सक डॉ. जलज शर्मा, प्रमुख मुख्य प्रहरी नंदलाल राणा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क करें 6261010963,9755691938🖋️


इन स्थानों पर आज विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 26 सितम्बर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड फीडर तथा 11 के.व्ही. बड़ागांव फीडर से संबंधित क्षेत्र में 27 सितम्‍बर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही. न्यू बस स्टेन्ड फीडर के बंद रहने से 27 सितम्‍बर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीराम कालोनी, रघुवन्शी कोठी, पोहरी चौराहा, गायत्री कालोनी, हाथी खाना सिटी सेन्टर कॉलोनी हनुमान कालोनी, अमृत विहार कालानी, बस स्टेन्ड से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. बड़ागांव फीडर के बंद रहने से 27 सितम्‍बर को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक बड़ौदी एवं बड़ा गांव क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 26 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 सितम्बर को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे तहसील नरवर में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 सितम्बर को दोपहर 2:30 बजे विदिशा जिले के रुशिया पथार से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 3:15 बजे शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नरवर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहाँ वे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत नरवर से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा6261010963,9755691938

60 किलो 22 फुट के अजगर सांप ने लिगली बकरी पूरे गांव में हड़कंप पठान ने किया रेस्क्यू
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी जिले के। नरवर के ग्राम भैंसा गनेटा से है जहाँ  एक 22 फुट लंबा अजगर धान के खेत में एक बकरी को मार कर निकल गया लोगों ने जब ये मंजर अपनी आंखों से देखा तो उनकी अंखे फटी रहे गई और पूरे गांव में हड़कंप मच गया इतना लंबा अजगर गांव में पहली बार देखा था और एक बकरी को मार कर निकल गया लोग काफी घबराए हुए थे तुरंत इसकी सूचना नरवर के रहने वाले सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई  रात 10 बजे पठान सूचना मिलते ही गांव पहुंचे और आधे घंटे की मुस्क्कत के बाद अजगर को धान के खेत में से बाहर निकाला पठान ने अजगर को उठाया तो उसका बजन लगभग 60 से 61 किलो के बीच में था जो की एक बकरी भी उसके पेट में थी पठान ने अजगर को पड़कर वहां खड़े तमाम लोगों का डर बाहर निकाल और बताया कि यह अजगर एक विशाल अजगर है इसकी लंबाई लगभग 22 फुट की है अजगर के पेट में बकरी भी है  पठान ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ नरवर ले आए जिससे कि सुबह होते ही अजगर को मणि खेड़ा डैम के ऊपर सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा पठान हर रोज अपनी जान पर खेल कर खतरनाक अजगर सांप एवं तमाम जंगली जानवरों की सुरक्षा करते हैं और उन्हें पड़कर इंसानी बस्ती से दूर ले जाकर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ देते हैं


पुलिस विभाग बना चौथे टेनिस बॉल कॉर्पोरेट कप का विजेता, शैलेन्द्र बुन्देला मैन ऑफ द सीरीज घोषित।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 24 सितम्बर 2025/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कर्मचारियों को खेल से जोड़ने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित चौथे टेनिस बॉल कॉर्पोरेट कप का समापन आज हुआ। यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से लीग आधार पर खेला जा रहा था, जिसमें जिले की 08 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फाइनल मुकाबला पुलिस विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग (अजाक) के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर अजाक ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पुलिस विभाग ने निर्धारित 10 ओवर में 138 रन बनाए। सुरेन्द्र ने 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 रन बनाए, जबकि जानू ने केवल 6 गेंदों पर 25 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। गेंदबाजी में अजाक की ओर से धर्म ने 32 रन देकर 3 विकेट और संजीव ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अजाक की टीम 8 विकेट खोकर केवल 106 रन ही बना सकी। अजाक की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया। पुलिस विभाग की ओर से दीपक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर 2 विकेट लिए और 7 गेंदों पर 18 रनों की तेज पारी खेली। उनके सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट कैच का पुरस्कार अजाक के धर्मराज आदिवासी को मिला। पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 288 रन और 10 विकेट लेने पर शैलेन्द्र बुन्देला को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के.के. खरे, श्री हिम्मत सिंह सोनवार और वरिष्ठ क्रिकेटर श्री गिरीश मिश्रा (मामा जी) उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में खेल विभाग के समन्वयक कमल सिंह बाथम, सुजीत करोसिया, रामपाल सिंह मेहता, मनीष वशिष्ठ, आशीष समाधिया और राजू परिहार सहित वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में एम्पायरिंग व स्कोरिंग की जिम्मेदारी अभिषेक धाकड़, राजवीर जाटव और सौर्य तोमर ने निभाई, जिन्हें अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने जानकारी दी कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि खेल परिसर में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए लगभग 80 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा विभाग द्वारा उन्हें फुटबॉल की किट उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशिक्षक श्री भरत जाटव खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दे रहे हैं।


करैरा में यूरिया की कालाबाजारी किए जाने पर गोदाम प्रभारी पर प्राथमिकी दर्ज ।
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 24 सितम्बर 2025/ जिला प्रशासन द्वारा उर्वरक वितरण व्यवस्था पर की जा रही सतत निगरानी के बीच करैरा विकासखण्ड में राज्य विपणन सहकारी संघ करैरा के गोदाम में अनियमितताओं की जांच के दौरान यूरिया की संदिग्ध कालाबाजारी पकड़ी गई, जिस पर प्रशासन ने त्वरित और कड़ी कार्यवाही की है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि विगत दिवस रात्रि 8:30 बजे करैरा स्थित सहकारी संघ के गोदाम के बाहर 46 बोरी यूरिया संदिग्ध अवस्था में पाई गई। पूछताछ में गोदाम प्रभारी श्रीमती उषा आदिवासी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। मौके पर उपस्थित तहसीलदार एवं पत्रकारों के समक्ष वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा जांच की गई तथा पंचनामा एवं जप्ती की कार्यवाही कर उर्वरक को सुरक्षित रूप से सुपुर्द कराया गया। जांच प्रतिवेदन में यह भी पाया गया कि गोदाम के भीतर 47 बोरी यूरिया अवैध रूप से रखी हुई थी, जिन्हें लेने के लिए कोई कृषक मौके पर उपस्थित नहीं था। साथ ही चार कृषकों को 18-18 बोरी यूरिया का अनुचित वितरण किया जाना भी सामने आया, जो कालाबाजारी और संदिग्ध गतिविधि की श्रेणी में आता है। इस पूरे प्रकरण पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी करैरा द्वारा गोदाम प्रभारी श्रीमती उषा आदिवासी के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कृषि उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


एचयूआरएल यूरिया की रैक से किसानों को मिली 703 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्धता।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी किसान भाइयों 24 सितम्बर 2025/ किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एचयूआरएल कंपनी की यूरिया रैक शिवपुरी रैक प्वाइंट पर पहुंची, जिससे जिले को 703 मैट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ।
इस रैक से प्राप्त यूरिया का वितरण जिले में सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया गया है। 7 सहकारी समितियों को 175 मै.टन, 3 डबल लॉक गोदामों को 150 मै.टन, 2 मार्केटिंग सोसायटियों को 125 मै.टन, एम.पी.एग्रो. शिवपुरी को 40 मै.टन तथा निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 213 मै.टन यूरिया आवंटित किया गया। वितरण व्यवस्था की निगरानी हेतु कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी के आदेशानुसार संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों खतौरा, रन्नौद, भौंती, पोहरी, भटनावर, दिनारा एवं कोलारस को 25–25 मै.टन यूरिया प्रदाय किया गया। इसी प्रकार मार्कफेड करैरा, पोहरी एवं पिछोर को 50–50 मै.टन यूरिया आवंटित हुआ। विपणन सहकारी संस्था नरवर को 75 मै.टन, बैराड़ को 50 मै.टन तथा एम.पी.एग्रो. शिवपुरी को 40 मै.टन यूरिया उपलब्ध कराया गया।
निजी विक्रेताओं के माध्यम से भी किसानों तक यूरिया पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। इसमें पलेैया ब्रदर्स भौंती को 18 मै.टन, बरिहा ट्रेडर्स भौंती को 18 मै.टन, सोना खाद भण्डार सिरसौद को 18 मै.टन, आलोक खाद भण्डार खोड़ को 18 मै.टन, बबलू ट्रेडिंग कंपनी भौंती को 25 मै.टन, दिव्या कृषि सेवा केन्द्र पोहरी को 25 मै.टन, पीताम्बरा कृषि सेवा केन्द्र दिनारा को 25 मै.टन, अवधेश कुमार गुप्ता सिरसौद को 36 मै.टन, अल्का एजेंसी बामौरकला को 25 मै.टन तथा गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 5 मै.टन यूरिया आवंटित किया गया है।
कोबरा बकिंग न्यूज़

शिवपुरी आज दिनांक 22/09/2025 को पिपरसमा में एक और गौशाला का हुआ उद्घाटन शुभारंभ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
भटकती गोवंश को मिलेगा अपना घर जिसका संचालन भीमा फाउंडेशन गौशाला एवं समाज सेवा शिक्षा प्रसार समिति द्वारा किया जाएगा श्रीमान जिला कलेक्टर  के आदेश और सुझाव से गौशाला का आज उद्घाटन हुआ रोड पर हो रहा है निरंतर गोवंश के एक्सीडेंट को देखते हुए विनोद शास्त्री को अभ्यारण गौ संयोजक के प्रयास और अपना घर लुधावली गौशाला के अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी के साथ से हुआ जिसमें प्रवीण गुप्ता जी श्री हक्के धाकड़ जी पिपरसमा सरपंच इसमें अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई इस गौशाला के शुभारंभ में बाँकड़े महंत गिरीश शास्त्री जी पुरषोत्तम कांत जी बाह्मण समाज जिला अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा एकता परिषद हरगोविन्द शर्मा जी कुंज बिहारी पूर्व थानेदार बमरा वाले पंडित जी डिप्टी डायरेक्टर शर्मा जी पशु हास्पिटल दामोदर गुप्ता सेकेटरी जनपद सदस्य जसबिसन्दर सरदार जी डॉक्टर कैलाश बाथम पत्रकार किरण शर्मा पत्रकार राजकुमार  दौलत राम धाकड़ रातौड रामकिशन मौर्य जी श्री लायकराम जाटव हरमीत सरदार हातौर गौशाला संचालक इत्यादि शामिल हुए अब आशा की जाती है कि हर पंचायत भी गौशाला संचालित करेगी और गोवंश सड़कों पर नहीं भटकेगी
दानदाताओं की सूची 
विनोद शास्त्री जी गौ अभ्यारण संयोजक ने गौशाला को 21 पंखे 
प्रवीण गुप्ता जी प्लाई वुड वाले ने गौ शाला के लिए दवाइयां की सहायता टिंकेश गर्ग और डॉक्टर प्रियंका गर्ग शारदा सॉल्वेंट वाले ने 11 पंखे दान किया।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर
संपर्क सूत्र6261010963,9755691938 मुकेश गौड़  आशीष गौड🖋️


सेवा पर्व के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 22 सितम्बर 2025/  सेवा पर्व के अवसर पर साेमवार को वन विद्यालय शिवपुरी में मेदांता फाउंडेशन के सौजन्य से निशुल्क जनरल मेडीकल चेकअप एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। सेवा पर्व के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन सुधांशु यादव संचालक, वन विद्यालय शिवपुरी तथा आदित्य शांडिल्य अनुदेशक वन विद्यालय शिवपुरी के मार्गदर्शन में  किया गया। 
कैंप में 180 कर्मचारियों एवं उनके परिजन तथा वनरक्षक सत्र 122 वॉ के प्रशिक्षुओं का निशुल्क मेडीकल चेकअप मेदांता फाउंडेशन से आई चिकित्सक टीम ने प्रतिभागियों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा ब्लड बैंक डिपार्टमेंट ऑफ पैथालॉजी श्रीमंत राजमाता विजयराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल शिवपुरी द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर 25 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान करने वाले दाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये गये। ऐसे आयोजन होने से न केवल समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि सेवा पर्व की भावना को भी सार्थक बनाते है। वन विद्यालय शिवपुरी प्रशासन एवं मेदांता फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 22 सितम्बर 2025/ सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र पिछोर में अवैध उत्खनन पर नियंत्रण रखने के लिए चल रही रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
वनपरिक्षेत्राधिकारी पिछोर ऋषभ बिसारिया के निर्देशन में सबरेंज मायापुर में रात्री गश्त की जा रही थी। इसी दौरान बीट पुरा के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 305 चौखट नामक स्थान पर रात्रि लगभग 2:50 बजे एक जेसीबी को अवैध उत्खनन हेतु क्षेत्र साफ करते हुए पाया गया। वनदल को देखकर जेसीबी चालक एवं अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
जेसीबी की जप्ती की कार्रवाई कार्यवाहक वनपाल नीरज राजौरिया, कार्यवाहक वनपाल मुंशीलाल यादव, वनरक्षक अवधेश सिंह, कन्हैयालाल आदिवासी, राजवीर गोयल, नरेन्द्र बिदुआ एवं विपिन बिहारी बिछौतिया द्वारा की गई। जब्त वाहन को वन अपराध प्रकरण कायम कर राजापुर वनचौकी में सुरक्षित रखा गया।


कोलारस में आबकारी विभाग की प्रभावी कार्यवाही, अवैध शराब पकड़ी।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोलारस, 21 सितम्बर 2025/ कलेक्टर  एवं उपायुक्त आबकारी संदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं परिवहन रोकने के लिए आबकारी विभाग लगातार सक्रिय है। इस दिशा में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में गतदिवस कोलारस क्षेत्र में आबकारी प्रभारी राहुल गुप्‍ता द्वारा कोलारस फोरलेन पर 26 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एक आल्टो कार से परिवहन करते हुए जप्त की गई। 
इस प्रकरण में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49-क के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रूपए है। साथ ही उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर को कोलारस के ग्राम टीला में एक मोटरसाइकिल से 88 पाव देसी–विदेशी मदिरा बरामद कर म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
आबकारी विभाग शिवपुरी आगामी दिनों में भी अवैध मदिरा की बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई जारी रखेगा।


फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” थीम पर संडे ऑन साइकिल अभियान आज ।
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 20 सितम्बर 2025/ कलेक्‍टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में फिट इंडिया मिशन अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से रविवार 21 सितम्बर को जिले में “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे पोलो ग्राउण्ड शिवपुरी से प्रारंभ होकर कस्टमगेट, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, कमलागंज, माधव चौक, गुरुद्वारा चौक एवं राजेश्वरी रोड होते हुए पुनः पोलो ग्राउण्ड पर सम्पन्न होगा।
कलेक्टर ने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं अधिनस्थ कर्मचारियों को इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान की थीम “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से नियमित शारीरिक गतिविधियों के जरिए स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें डॉक्टर, पुलिसकर्मी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, राष्ट्रीय कैडेट कोर, माई भारत स्वयं सेवक एवं अन्य हितधारक सक्रिय रूप से शामिल होंगे।✍🏻

कोलारस में राधा रानी राइबेली का शुभारंभआकाश धाकड़ मो. 8719093361, 9644730533
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़

राधा रानी लाइब्रेरी

सुविधाएँ

* हाई स्पीड वाई फाई सुविधा

A.C. सुविधा

आरामदायक कुर्सियाँ

पूर्णता वातानुकूलित वातावरण

सी.सी.टी.वी. निगरानी

आर.ओ. पानी की सुविधा

प्रतिदिन उपस्थिति रजिस्टर

फोन और लैपटॉप चार्जिंग सुविधा

लॉकर सुविधा

स्वच्छ एवं शान्ति पूर्ण वातावरण

प्रतिदिन व्यूज पेपर

एडमिशन हेतु सम्पर्क करें

ADMISSION

OPEN NOW

लड़के व लड़कियों को अलग अलग बैठाने की सुविधा।

जगतपुर चौराहा, जियो ऑफिस के ऊपर, शिवहरे बिल्डिंग कोलारस जिला शिवपुरी

कोलारस में अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई
बन परिक्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह जाटव।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
 ,18 सितम्‍बर 2025/ सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र कोलारस में अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई की गई। वन संरक्षक शिवपुरी आदर्श श्रीवास्तव एवं वन मण्डलाधिकारी सुधांशु यादव के मार्गदर्शन तथा उप वन मण्डलाधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य के निर्देशन में कोलारस परिक्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह जाटव एवं उनकी टीम ने रात्रि वन गश्त के दौरान बीट राई के कक्ष क्रमांक PF 1194 में वनभूमि पर अतिक्रमण के उद्देश्य से की जा रही अवैध जुताई को रोका।
वन अमले ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर को जप्त किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।

भारतीय मछुआ महासंघ ने बीरन रैकवार को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़  आशीष गौड।
मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुदेलखंड संभाग प्रभारी नियुक्त
छतरपुर भ्रमण न्यूज। छतरपुर। भारतीय मछुआ महासंघ ने संगठन विस्तार और समाज सशक्तिकरण के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट एवं सांसद शंखलाल मांझी के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष जय किसान मांझी की अनुशंसा पर, प्रदेश महासचिव मोहर सिंह केवट द्वारा पिपट निवासी समाजसेवी बीरन रैकवार को भारतीय मछुआ महासंघ, मध्यप्रदेश का उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया।

संगठन को नई दिशा देंगे 👉जय किसान मांझी 

नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जय किसान मांझी जी ने कहा कि समाज के लिए लगातार सक्रिय और समर्पित रहने वाले वीरन रैकवार जी संगठन को नई दिशा देंगे। उनके जुड़ने से महासंघ की गतिविधियां न केवल तेज होंगी बल्कि प्रदेशभर में समाज के उत्थान और विकास को नई गति मिलेगी। बुंदेलखंड अंचल में संगठन को मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है।
इस घोषणा के बाद छतरपुर जिले सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बीरन रैकवार का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कोबरा बकिंग न्यूज़✍️
सब पर नजर सब की खबर कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ साथ संपर्क 6261010963,9755691938


श्री सिद्धेश्वर मंदिर मेला आयोजन से 54 लाख 66 हजार रुपये की ऐतिहासिक राशि की प्राप्ति

शिवपुरी, 17 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में आज श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण शिवपुरी में मेला आयोजन हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लिया गया। एसडीएम शिवपुरी एवं पदेन अध्यक्ष श्री सिद्धेश्वर महादेव प्रबंधन समिति आनंद राजावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला आयोजन की समयावधि निर्धारित की गई। इस दौरान श्री सिद्धेश्वर मंदिर शिवपुरी के प्रांगण में समय-समय मेला आयोजन हेतु आठ आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये। 
इन आवेदकों में प्रथम स्लॉट में 5 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक मेला आयोजन हेतु श्री आकाश शिवहरे (शिवहरे इंटरप्राइजेस, शिवपुरी) द्वारा 15 लाख रुपये, द्वितीय स्लॉट में 21 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक मेला आयोजन हेतु श्री राजकिशोर चौहान (ग्वालियर) द्वारा 29 लाख 55 हजार रुपये तथा तृतीय स्लॉट में 7 जनवरी 2026 से 15 फरवरी तक मेला आयोजन हेतु श्री सागर खटीक (ग्वालियर) द्वारा 10 लाख 11 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल 54 लाख 66 हजार रुपये की राशि समिति के खाते में जमा कराई जाएगी। यह राशि 22 सितम्बर तक जमा होने के उपरांत सशर्त अनुमति प्रदान की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग श्री सिद्धेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार एवं धार्मिक कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्ष लगभग 11 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि इस वर्ष 54 लाख 66 हजार रुपये की राशि प्राप्त होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।


राष्ट्रीय पोषण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ, मेगा हेल्थ कैंप में हुआ आयोजन
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ मुकेश गौड़ आशीष गौड✍️
शिवपुरी, 17 सितम्बर 2025/ शिवपुरी जिले में 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का जिला स्तरीय शुभारंभ आज मानस भवन शिवपुरी में मेगा हेल्थ कैंप के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव मुख्य अतिथि रहीं एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव की अध्यक्षता में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर सहित जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं लाडली बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा एक्शन एड एवं ब्रिटानिया फाउंडेशन के सहयोग से कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट वितरित की गईं। सहयोग हेतु एक्शन एड एवं ब्रिटानिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि शिवानी सैनी एवं शिवाजी शेखावत को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई तथा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही जिले की सभी परियोजनाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया गया।
कोबरा बकिंग न्यूज़


चंबल कंपनी की एनपीके खाद की रैक शिवपुरी में प्राप्त

शिवपुरी, 17 सितम्बर 2025/ चंबल कंपनी की एनपीके खाद की रैक आज बुधवार को शिवपुरी रैक प्वाइंट पर प्राप्त हुई। इस रैक से जिले को कुल 787 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध हुआ है। प्राप्त खाद का वितरण सहकारी समितियों, डबल लॉक गोदामों, मार्केटिंग सोसायटियों तथा निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर द्वारा आदेशित अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले की 08 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कुल 200 मीट्रिक टन एनपीके प्राप्त हुआ है। इनमें सीहोर, दुल्हारा, बूडदा, गरेठा, कमालपुर, करारखेड़ा, चिन्नौदी एवं खोड़ समितियों को 25-25 मीट्रिक टन एनपीके मिला है। डबल लॉक गोदामों में मार्कफेड शिवपुरी को 40 मी. टन, करैरा को 75 मी. टन, पिछोर को 50 मी. टन, बदरवास को 25 मी. टन तथा पोहरी को 50 मी. टन एनपीके प्राप्त हुआ है। विपणन सहकारी संस्थाओं में बैराढ़ एवं नरवर को 50-50 मी. टन एनपीके प्राप्त हुआ है।
निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं में अल्का एजेंसी खनियाधाना को 20 मी. टन, विवेक ट्रेडर्स खनियाधाना को 20 मी. टन, गुप्ता ट्रेडिंग करैरा को 22 मी. टन, रामसेवक सीताराम गेडा करैरा को 8 मी. टन, गोयल कृषि सेवा केंद्र मगरौनी को 25 मी. टन, मां कालका ट्रेडर्स मगरौनी को 25 मी. टन, गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 36 मी. टन, जैन इंटरप्राईजेज शिवपुरी को 18 मी. टन, जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी को 18 मी. टन, श्रीराम खाद भंडार पोहरी को 25 मी. टन, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी बैराढ़ को 15 मी. टन तथा राजौरिया कृषि सेवा केंद्र बैराढ़ को 15 मी. टन एनपीके उपलब्ध हुआ है।

कोलारस कस्बे में एक घर से चोरों ने 50 हजार कैश समेत जेवर चुराए। परिवार बेटे के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में रुका हुआ था। इसी बीच घर में चोरी हो गई। घटना सोमवार की रात ईदगाह के पीछे बने मकान में हुई।
,रीना लोधी और उनके पति सचिन अपने 13 वर्षीय बेटे आशीष के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज में ठहरे हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे बड़े बक्से का लोकर तोड़कर उसमें से 50 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल और एक सोने का मंगलसूत्र चुरा लिया।
मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और तुरंत परिवार को सूचना दी। इसके बाद परिवार ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।





शिवपुरी, 15 सितम्बर 2025/ जिले में सर्वेयरों को देय राशि का भुगतान निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में आज तहसील कोलारस के 120 सर्वेयरों को 2,92,934 रूपए, नरवर के 52 सर्वेयरों को 2,73,078 रूपए, रन्नौद के 59 सर्वेयरों को 2,14,952 रूपए, खनियाधाना के 51 सर्वेयरों को 1,70,614 रूपए, पोहरी के 40 सर्वेयरों को 1,14,726 रूपए, करैरा के 94 सर्वेयरों को 3,77,422 रूपए तथा बदरवास के 60 सर्वेयरों को 2,05,014 रूपए की राशि का भुगतान किया गया है।
इस प्रकार आज कुल 476 सर्वेयरों को 16 लाख 49 हजार 34 रूपए की राशि का भुगतान जिला स्तर से पूर्ण कर दिया गया है। एक-दो दिन में यह राशि साइबर ट्रेजरी भोपाल से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित हो जाएगी। शेष युवा सर्वेयरों का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पिछोर तहसील के 263 सर्वेयरों को 9,44,606 रूपए एवं शिवपुरी तहसील के 60 सर्वेयरों को 1,99,234 रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।✍🏻


इन क्षेत्रों में आज विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
मुकेश गौड आशीष गौड 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 15 सितम्‍बर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 16 सितम्‍बर को डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही.विवेकानंद फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 16 सितम्बर को 11 के.व्ही.विवेकानंद फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 से अपराह्न 3 तक विवेकानंद कालोनी, डी.जे. सहाब की कोठी सहगल टेन्ट होउस इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे,✍🏻


इन क्षेत्रों में आज विद्युत प्रवाह बंद रहेगा

कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 13 सितम्बर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 14 सितम्बर को डाकबंगला उपकेन्द्र अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. कोर्ट फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 14 सितम्बर को 11 के.व्ही. कोर्ट फीडर के बंद रहने से प्रातः 9 से दोपहर 2 तक कोर्ट के आसपास का क्षेत्र, कलेक्टर कोठी रोड एवं आसपास का संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ग्वालियर पुलिस की साहसिक कार्यवाही

*अवैध संबंध तथा ब्लैकमेलिंग के कारण हत्या की घटना के आरोपी को मौके पर घेराबंदी कर अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार।

ग्वालियर। 12.09.2025  आज दिनांक 12.09.2025 को थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत रूपसिंह स्टेडियम के निकट गोली चलने की सूचना पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक आलोक सिंह परिहार तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक घायल महिला जिसकी बाद में शिनाख्त श्रीमती नंदिनी पत्नी गोटीराम केबट निवासी ग्राम कैरोनाधार, थाना लांच जिला दतिया के रूप में हुई जो गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति महिला के पास अवैध देशी कट्टा के साथ बैठा हुआ था जो कट्टे से स्वयं को गोली मारने तथा मौके पर उपस्थित आम नागरिकों की भीड़ पर एवं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर भी गोली चलाने की कोशिश में था।

मौके पर उपस्थित दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सूझबूझ तथा पूर्ण व्यावसायिक रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटना स्थल से ही आरोपी को उपस्थित बल की मदद से मय फायर आर्म्स के हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गये आरोपी की पहचान अरविन्द परिहार पुत्र राजेन्द्र उम्र 33 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर के रूप में हुई। आरोपी को उक्त परिस्थिति में हिरासत में लेने के लिए टीयर गैस सेल एवं आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ और व्यावसायिक दक्षता के साथ साहसिक कार्य का परिणाम यह रहा कि न तो आरोपी को स्वयं की क्षति पहुंचाने का न ही आमजनता या पुलिस पार्टी पर हमला करने का मौका मिला। पुलिस की उक्त कार्यवाही को मौके पर उपस्थित मीडिया द्वारा रिकॉर्ड किया गया तथा मौके पर उपस्थित मीडिया तथा आमजनता द्वारा पुलिस के कार्य की काफी सराहना की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के कारण घटना में घायल श्रीमती नंदिनी को सीएसपी विश्वविद्यालय सुश्री हिना खान द्वारा पुलिस वाहन से जेएएच स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।  

घटना की प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी अरविन्द परिहार पूर्व से ही विवाहित है तथा उसके दो बच्चे हैं जो अपने दादा-दादी के साथ पिछोर में निवासरत् हैं। इसी प्रकार घटना में मृतक नंदिनी भी पूर्व से विवाहित होकर लगभग 8-9 साल के एक बच्चे की माँ है। वर्ष 2022-23 में नंदिनी परिहार की जान पहचान आरोपी अरविन्द परिहार से हुई तथा दोनों ही अपने परिवारों से  पृथक-पृथक रहकर मुरार तथा सिरोल थाना क्षेत्र में ऑरेंजवुड में किराये के मकान में साथ में दो से तीन वर्षों तक रहे हैं।

आरोपी द्वारा प्राथमिक पूछताछ में यह भी बताया गया है कि उसने बिना परिवार की जानकारी के मुरार आर्य समाज मंदिर में वर्ष 2023 में शादी भी कर ली है, बिना पति-पत्नी से तलाक लिये लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी के बीच वर्ष 2023 से लगातार झगड़े और विवाद हुए तथा नंदिनी के द्वारा अरविन्द पर थाना सिरोल में 03 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में 01 प्रकरण पंजीबद्ध कराया है।
पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक नंदिनी अपने पति के अलावा छोटू केबट, निमलेश सेन तथा फिरोज खान के साथ भी लिवइन में रह चुकी है तथा मृतक नंदिनी के द्वारा दतिया निवासी निमलेश सेन की वर्ष 2017 में थाना सिविल लाइन दतिया क्षेत्र में हत्या की थी जिसमें वह लगभग साढे चार साल जेल में सजा काटकर वर्ष 2022 में बाहर आई थी।
 
वर्ष 2024 में नंदिनी ने थाना सिरोल में यह आरोपी लगाते हुए कि अरविन्द ने उसे गाड़ी से कुचकर जान से मारने की कोशिश की है रिपोर्ट की, जिस पर थाना सिरोल में अरविन्द के विरूद्ध हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा गय था। किंतु नंदिनी के द्वारा न्यायालय में यह शपथ पत्र देकर घटना से इंकार किया जिसके आधार पर आरोपी को जमानत का लाभ मिला। आरोपी लगभग 3 माह तक जेल में निरूद्ध रहा है। नंदिनी के द्वारा दर्ज कराये गये अन्य मामलों में भी स्वयं के साथ घटना न होने की कथन करने से राजीनाम के आधार पर दोषमुक्त हुआ है। जमानत पर वाहर आने के बाद आरोपी अरविन्द और मृतक नंदिनी एक दूसरे के संपर्क में थे। इस दौरान नंदिनी द्वारा आरोपी की सम्पत्ति हथियाने और अपनी पत्नी को छोड़कर शादी करने का दबाव बनाने की बात सामने आई है।

उक्त रंजिश के कारण आज दिनांक 12.09.2025 को करीब सांय 04 बजे आरोपी द्वारा अवैध हथियार से हत्या करने की नियत से घटना कारित की है। घटना के आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द सक्सेना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गये हैं और एफएसएल टीम तथा पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये गये। उक्त घटना में साहसिक भूमिका निर्वहन करने के लिये सीएसपी महाराजपुरा, सीएसपी विश्वविद्यालय एवं थाना प्रभारी पड़ाव एवं अन्य अधिकारियों को पृथक से पुरस्कृत किया जाएगा।*

  सतीश धाकड़ कोलारस शिवपुरी अखिल भारतीय  धाकड़ महासभा मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष बने जिले वासियों ने दी बधाई।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़  आशीष गौड।
अत्यंत हर्ष के साथ सुचित किया जाता हैं कि अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तुलसीराम जी नागर व अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री समंदर जी पटेल व शीर्ष नेतृत्व की सहमति से आपको अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा मध्यप्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष शिवपुरी के पद पर नियुक्त किया जाता है। आशा हे कि आप अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा मध्यप्रदेश के इस कार्यकाल में समाज हित में अपना योगदान देगें।
आपको हार्दिक शुभकामनाएं... में आपके उज्जवल भविष्य की कामनाबधाई देने वालों में कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन अग्रवाल जी पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शिवहरे जी डॉ रामनिवास धाकड़ जी मोहित यादव जी संजू दांगी जी राजेश जाटव जी विजय खटीक जी निलेश खटीक जी गौरव सेन अकरम खान सत्तार खान( रघुराज धकड़ बलभद्र धाकड़ धदेरा) अशोक धाकड़ रामजीलाल धाकड़। कार्या जय किशन माझी रनोद। भानु पारीक। शिखर धाकड़ संजय पनबारी आशीष गौड इंद्रसेन यदव। भगवत शर्मा मुकेश भार्गव पवन पाराशर डॉ संदीप धकड़।
कोबरा बकिंग न्यूज़
खबरों के लिए संपर्क करे
9755691938,6261010963


किसान भइयोंजि ले में 24442 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध शॉर्टेज कहां से आती है।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
शिवपुरी, 12 सितम्बर 2025/ खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान जिले के कृषकों को उर्वरकों की पर्याप्त एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में कुल 24442 मैट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें 1823 मै. टन यूरिया, 1612 मै.टन डीएपी, 7603 मै.टन एनपीके, 13115 मै. टन एसएसपी, 289 मै. टन एमओपी शामिल हैं।
जिले में 1 अप्रैल 2025 से अब तक कुल 78447 मै.टन खाद का वितरण किया जा चुका है, जिसमें 28963 मै. टन यूरिया, 17113 मै. टन डीएपी, 11722 मै. टन एनपीके, 20114 मै. टन एसएसपी, एवं 535 मै. टन एमओपी शामिल है। 
खाद भंडारण की स्थिति में सहकारी संस्थाओं के पास वर्तमान में 1333 मै.टन यूरिया, 779 मै.टन डीएपी, 2115 मै.टन एनपीके, तथा 1115 मै.टन एसएसपी उपलब्ध है। वहीं निजी विक्रेताओं के पास 490 मै.टन यूरिया, 833 मै.टन डीएपी, 5488 मै.टन एनपीके एवं 12000 मै.टन एसएसपी का भंडार है। किसान भाई खाद प्राप्त करने हेतु जिला मुख्यालय न आकर अपने संबंधित तहसील क्षेत्र, निकटतम सहकारी समिति या निजी विक्रय केंद्रों से ही खाद प्राप्त करें। कृषक आवश्यकता अनुसार खाद का उठाव कर सकते हैं।


प्रतिभावान युवा ही जिले के भविष्य को बनाएंगे उज्ज्वल- केंद्रीय मंत्री सिंधिया
शिवपुरी के मेधावी युवाओं से किया प्रेरक संवाद।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़। आशीष गौड।
शिवपुरी, 12 सितम्बर 2025/  केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के मेधावी युवाओं से भेंट कर आत्मीय संवाद किया। इन युवाओं ने यूपीएससी, पीएससी, चिकित्सा और अन्य प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता पाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सभी युवाओं ने आज शुक्रवार को शिवपुरी स्थित टूरिस्ट विलेज में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी शिवपुरी के इन युवाओं ने अपनी लगन और परिश्रम से न सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि प्रदेश की प्रगति में भी नई ऊर्जा का संचार किया है। केन्द्रीय मंत्री ने सभी मेधावियों को एक अहम सीख देते हुए कहा कि आप सभी को पूरे क्षेत्र और आगामी पीढ़ियों के ईमानदारी की मिसाल बनना है क्योंकि ईमानदारी एवं सही नीयत से ही एक स्वावलंबी राष्ट्र का निर्माण होता है।
संवाद के दौरान उन्‍होंने युवाओं को सलाह दी कि सफलता केवल करियर तक सीमित नहीं है, बल्कि एक संतुलित जीवन जीना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, समय प्रबंधन और परिवार के साथ जुड़ाव, ये तीन स्तंभ हैं जिन पर वास्तविक सफलता टिकी होती है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपनी उपलब्धियों को समाज और राष्ट्र हित में सार्थक योगदान में बदलें।
केन्द्रीय मंत्री ने संवाद के दौरान सभी होनहारों को ईमानदारी की सीख दी। उन्होंने कहा कि आप सबको ईमानदार बने रहना है और अपनी ईमानदारी सभी को नए आयाम गढ़ने हैं। आने वाली पीढ़ियों को आप सिर्फ उपलब्धियों के रूप में सिर्फ अपना कार्य नहीं बल्कि एक ईमानदार चरित्र का उदाहरण भी छोड़ कर जाएं। उन्‍होंने युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आपकी मेहनत और जुनून ही आने वाले कल का चेहरा है। मुझे विश्वास है कि शिवपुरी का हर युवा अपनी प्रतिभा से भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता बनेगा। यह मुलाकात संवाद का अवसर मात्र नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रेरक क्षण साबित हुई जिसने युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता से ही प्रदेश और राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य तय होगा।



कोबरा बकिंग न्यूज़
 मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 11 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 12 सितम्बर को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 12 सितम्बर को प्रातः 11:40 बजे एमपीटी टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर कोटा सोसायटी ग्राउंड, कोटा भगोरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे छत्री रोड शिवपुरी स्थित परिणय वाटिका पहुंचेंगे और "व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन" में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 2:15 बजे फिजिकल कॉलेज रोड, शांति नगर पहुंचेंगे और शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय पी.एम.कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीन भवन का उद्घाटन एवं ककरवाया में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे होटल कमला हेरिटेज, शिवपुरी में प्रेस क्लब शिवपुरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 5:25 बजे ग्राम सिंहनिवास पहुंचेंगे और सिंहनिवास विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत होटल जय विलास पैलेस के लिए रवाना होंगे।


किसानों को सहकारी बैंक से नगदी ऋण एवं खाद वितरण में निरंतर सहयोग।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 10 सितंबर 2025/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी द्वारा कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2025 में नगदी एवं वस्तु ऋण वितरण किया जा रहा है। अभी तक 6616 कृषकों को नगदी ऋण के रूप में 2027.52 लाख रुपये तथा 9769 कृषकों को वस्तु ऋण के रूप में 1377.63 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
वर्तमान में सहकारी संस्थाओं पर 578.75 मै.टन डीएपी, 1217.4 मै.टन यूरिया, 37.3 मै.टन टीएसपी तथा 111.55 मै.टन एनपीके शेष भण्डारित हैं। नियमित सदस्य कृषकों को, जिन्होंने पूर्व ऋण का बकाया जमा कर दिया है, प्राथमिकता के आधार पर खाद एवं नगदी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन कृषकों का कालातीत ऋण शेष है, उनसे अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना ऋण जमा कर सहकारी संस्था से नगदी एवं रासायनिक खाद प्राप्त कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ उठाएं। रबी सीजन वर्ष 2025-26 हेतु अग्रिम भण्डारण योजना अंतर्गत सहकारी बैंक द्वारा डीएपी एवं यूरिया का पर्याप्त भण्डारण किया जा रहा है, ताकि कृषकों को समय पर वस्तु ऋण पर खाद उपलब्ध कराया जा सके।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क करे 6261010963,9755691938


जिला प्राधिकरण द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन।
कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 08 सितम्‍बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी रंजना चतुर्वेदी ने की।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में छात्रों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, नालसा ऐसिड हमले से पीड़ितों को विधिक सेवा योजना, नेशनल लोक अदालत तथा अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अर्चना शर्मा एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक 38/2025 ---00---


शिवपुरी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तोमर  के निर्धारित कार्यक्रम।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 7 सितम्बर 2025/ मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 8 सितम्बर को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 8 सितम्बर को सर्किट हाउस शिवपुरी से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे शिवपुरी शहर के मनियर पहुंचेंगे, जहां वार्ड क्रमांक 12 का भ्रमण करेंगे। इसके बाद प्रातः 10:40 बजे वार्ड क्रमांक 26 का भ्रमण करेंगे। प्रातः 11:10 बजे ठाकुरपुरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11:20 बजे वार्ड क्रमांक 39 का भ्रमण करेंगे और अनुसूचित जाति बस्ती से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होंगे। अपराह्न 4 बजे शिवपुरी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का शिवपुरी जिले का दौरा कार्यक्रम

कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी 7 सितम्बर 2025/ भारत सरकार के संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 एवं 12 सितम्बर 2025 को शिवपुरी जिले का दौरा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 10 सितम्बर को दोपहर 1 बजे पिछोर के गरेठा पहुंचकर उपकेंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत 2:30 बजे ग्राम चमरौआ में उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 4:30 बजे ग्राम मुहासा में उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे तथा शाम 6:30 बजे ग्राम पिपरा में उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत अशोकनगर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसी प्रकार 12 सितम्बर को प्रातः 11:40 बजे एमपीटी टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर कोटा सोसायटी ग्राउंड, कोटा भगोरा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे छत्री रोड शिवपुरी स्थित परिणय वाटिका पहुंचेंगे और "व्यापारिक एवं औद्योगिक समरसता सम्मेलन" में सम्मिलित होंगे। इसके बाद 2:15 बजे फिजिकल कॉलेज रोड, शांति नगर पहुंचेंगे और शासकीय 
श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय पी.एम.कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीन भवन का उद्घाटन एवं ककरवाया में लॉ कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे।
अपराह्न 3:45 बजे नक्षत्र वाटिका, शिवपुरी में प्रेस क्लब शिवपुरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 5:25 बजे ग्राम सिंहनिवास पहुंचेंगे और सिंहनिवास विद्युत उपकेंद्र के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत होटल जय विलास पैलेस के लिए रवाना होंगे।

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 34 वे स्थापना दिवस पर अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत तहसील इकाई कोलारस द्वारा उप जेल कोलारस में न्याय शिविर का आयोजन किया गया।

मुकेश गौड़ आशीष 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 34 वे स्थापना दिवस पर अधिवक्ता परिषद मध्य भारत प्रांत तहसील इकाई कोलारस द्वारा उप जेल कोलारस में न्याय शिविर का आयोजन किया गया।
अधिवक्ता परिषद इकाई कोलारस द्वारा जेल में निरोध बंदियों को उनके अधिकार एवं उनकी परेशानियों के लिए न्यायिक सलाह प्रदान की गई एवं निशुल्क विधिक अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया इस दौरान अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री एडवोकेट विवेक कुमार जैन ने अधिवक्ता परिषद के कार्य एवं स्थाई न्याय केंद्र की अवधारणा के बारे में तथा बंदियों को न्यायिक अधिकारों के बारे में जागरूक किया तथा अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष जय गोयल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 479 के संबंध में बंदियों के अधिकारों से अवगत कराया कार्यक्रम में उपजेल कोलारस के अधीक्षक डॉक्टर फहीम खान मौजूद रहे अंत में अधिवक्ता परिषद तहसील इकाई कोलारस के अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन तहसील इकाई कोलारस के महामंत्री ऋषभ जैन द्वारा किया गया इस दौरान अधिवक्ता परिषद जिला इकाई शिवपुरी के जिला मंत्री विकास सिंघल, एवं कांछी जैन तथा सदस्य शिवाजी नरवरिया विशेष रूप से मौजूद रहे तथा तहसील इकाई कोलारस से उपाध्यक्ष भारतेंदु लोधी, मंत्री महेंद्र दोहरे , कोषाध्यक्ष जसपाल कुशवाह , मंत्री कृष्णकांत नामदेव , मंत्री छत्रप्रताप सिंह दांगी आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे तथा विचाराधीन बंदियों को न्याय शिविर में सलाह प्रदान की गई।

सब पर नजर सब की खबर कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ 

संपर्क करें 6261010963,9755691938
कोलारस अधिवक्ता संघ 


कोलारस चन्दप्रभु दिगम्बर जैनमंदिर -                          दश्वे दिन का व्रत आत्म कल्याण के लिए : - मुनिश्री मंगलसागर  
श्री राजेंद्र गौड ओपी भार्गव

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़  मुकेश गौड  आशीष गौड ।               कोलारस --- चद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पर मुनि श्री 108 मंगलसागर महाराज ने अपने प्रवचनों में कहाँ दशलक्षण पर्व जैन धर्म का त्यौहार है जिसे आत्मा की शुद्धि और आत्म सुधार पर केंद्रित किया जाता है इन दस दिनों में जैन अनुयायी दस उत्तम गुणो का पालन करते है उत्तम क्षा , उत्तम मार्दव , उत्तम आर्जन , उत्तम शौच , उत्तम सत्य , उत्तम संयम , उत्तम तप , उत्तम त्याग , उत्तम आकिचन्द और उत्तम व्रह्मचर्य इस पर्व का इंद्रियों को वश में किया जाकर राग - द्रेष से मुक्त होकर आंतरिक पवित्रता प्राप्त कर मोझ मार्ग की ओर बढना है । संयम और शुद्धता का गुण है । मुनि श्री कहाँ विवाहित लेने पर अपने साथी के प्रति निष्ठवान रहना व्रह्मचर्य है । यह आत्म नियंत्रण का अभ्यास है जो इंद्रियों का नियंत्रण और भोग विलास से दूर रहने पर जोर देता है जो सिद्धान्त हमें संयमित और आत्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है हम अपने जीवन को मानसिक , भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में संयमित रखे एवं इंद्रियों को नियंत्रित करै जब व्यक्ति दोषों सें मुक्त होता है इसके वाद जीव कर्मो के वंधन से मुक्त होकर सिद्ध अवस्था में पहुंचता है । अविवाहित को भी ब्रह्मचर्य , इंद्रिय संयम और शुद्धता का गुण रखना अनवार्य है ।

MARI themes

Powered by Blogger.