जिले में अभी तक 1027.36 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
 ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
मुकेश गौड आशीष गौड
शिवपुरी, 31 जुलाई 2025/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 1027.36 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 404.64 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 870.80 मि.मी., बैराड़ में 1085 मि.मी., पोहरी में 1023 मि.मी., नरवर में 1446.40 मि.मी., करैरा में 1071 मि.मी., पिछोर में 830 मि.मी., कोलारस में 855.50 मि.मी., बदरवास में 1141.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 923 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963,9755691938



मुकेश गौड़ आशीष गौड।

शिवपुरी, 30 जुलाई 2025/ जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा निर्णय लेते हुए 31 जुलाई 2025 को जिले के समस्त 2506 आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के लिए प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के माध्यम से यह निर्देशित किया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका निर्धारित समयावधि तक केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगी तथा विभागीय योजनाओं, आवश्यक रिकॉर्ड संधारण एवं अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ द्वारा भ्रमण एवं पर्यवेक्षण का कार्य पूर्ववत किया जाएगा।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963,9755691938


शिवपुरी जिले में रेस्क्यू अभियान जारी, कई ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया बाहर।


मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 29 जुलाई 2025/ जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है।  जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और राहत तथा बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की टीमें विभिन्न प्रभावित इलाकों में लगातार कार्य कर रही हैं।
आज जिले के इंदार तहसील स्थित ग्राम जरमाई से कुल 20 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसी तरह कोलारस तहसील के सजाई गांव में रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं तहसील नरवर के ग्राम सागौली और सुडापुरा में राहत दल के द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। तहसील बदरवास के ग्राम गुरुवार खुर्द में फंसे हुए छह बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। तहसील रन्नौद के ग्राम लगदा में भी रेस्क्यू जारी है। इसके अतिरिक्त बिजरौनी गांव में पांच महिलाएं टापू जैसी स्थिति में फंसी हुई हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू दल प्रयासरत है।
जिला प्रशासन द्वारा समय पर सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएं। 
कोबरा बकिंग न्यूज़6261010963,9755691938
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 29 जुलाई 2025/ जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव एवं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है।  जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और राहत तथा बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ एवं होमगार्ड की टीमें विभिन्न प्रभावित इलाकों में लगातार कार्य कर रही हैं।
आज जिले के इंदार तहसील स्थित ग्राम जरमाई से कुल 20 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसी तरह कोलारस तहसील के सजाई गांव में रेस्क्यू कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं तहसील नरवर के ग्राम सागौली और सुडापुरा में राहत दल के द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। तहसील बदरवास के ग्राम गुरुवार खुर्द में फंसे हुए छह बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरुष को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। तहसील रन्नौद के ग्राम लगदा में भी रेस्क्यू जारी है। इसके अतिरिक्त बिजरौनी गांव में पांच महिलाएं टापू जैसी स्थिति में फंसी हुई हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू दल प्रयासरत है।
जिला प्रशासन द्वारा समय पर सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी संभावित प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएं। 


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963,9755691938 संपर्क


मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 29 जुलाई 2025/ जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जनहित में निर्णय लेते हुए जिले के समस्त 2506 आंगनवाड़ी केन्द्रों में 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के लिए मान्य रहेगा।
कलेक्टर श्री चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका निर्धारित समयावधि तक केंद्र पर उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं एवं आवश्यक रिकॉर्ड संधारण आदि कार्य संपादित करेंगी। इसके साथ ही संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ नियमानुसार भ्रमण एवं पर्यवेक्षण कार्य पूर्ववत करते रहेंगे।


खनियांधाना जनपद में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु कैंप आयोजित, 16 युवाओं का हुआ चयन
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
केश गौड आशीष गौड 


शिवपुरी, 29 जुलाई 2025/ जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, उदयपुर द्वारा आज जनपद पंचायत खनियाधाना में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कैंप आयोजित किया गया।
इस भर्ती कैंप में खनियाधाना क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए कुल 37 युवाओं ने भाग लिया। उदयपुर से आए भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार द्वारा निर्धारित शारीरिक एवं अन्य मापदंडों के आधार पर 16 युवाओं का चयन किया गया। यह कैंप जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता लोधी, उपाध्यक्ष संजू शर्मा, जनपद सीईओ जितेन्द्र कुमार पटेल तथा आजीविका मिशन की टीम के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कमांडेंट राकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगला भर्ती कैंप 30 जुलाई 2025 को जनपद पंचायत पिछोर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें इच्छुक युवा भाग ले सकते हैं।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क 62610 963, 9755691938,✍🏻


जिले में अभी तक 906.19 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज।

मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 28 जुलाई 2025/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 906.19 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 392.53 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 769.10 मि.मी., बैराड़ में 919 मि.मी., पोहरी में 848 मि.मी., नरवर में 1266 मि.मी., करैरा में 1009.60 मि.मी., पिछोर में 811 मि.मी., कोलारस में 734.50 मि.मी., बदरवास में 901.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 897 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
खबरों के लिए संपर्क कर
 कोबरा न्यूज़ ब्रेकिंग6261010963,9755691938


विश्व हेपेटाईटिस दिवस के अवसर पर जांच व उपचार शिविर एवं विधिक सहायता शिविर संपन्न

मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 28 जुलाई 2025/ सर्किल जेल शिवपुरी में जिला स्वास्थ्य समिति शिवपुरी के डॉ.पवन राठौर जिला नोडल अधिकारी, डॉ. लालजू शाक्य जिला महामारी अधिकारी के नेतृत्व में बंदियों के स्वास्थ्य हेतु राष्ट्रीय वायरल हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों की हाई रिस्क ग्रुप (एच.आर.जी) के व्यक्तियों की हेपेटाइटिस बी एण्ड सी स्क्रीनिंग, जांच व उपचार किया गया। इस दौरान हेपेटाईटिस बी, हेपेटाईटिस सी, एच.आई.व्ही. सिफलिस रोग से संबंधित 101 बंदियों की जांचे की गई।
इस कार्यक्रम में राजकुमार दांगी लेव टेक्नीशियन, राजकुमार माथुर एसटीडी  काउंसलर, जान्हवी शर्मा डाटा यंत्री ऑपरेटर भी उपस्थित थे। सर्किल जेल के जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला विधिक सहायता अधिकारी अंकित शांडिल्य, चीफ डिफेन्स कॉउंसल आलोक श्रीवास्तव तथा डिफेंस कॉउंसल निखिल सक्सेना ने भी बंदियों के विधिक सहायता, उनके अपील प्रकरणों, 70 वर्ष से अधिक आयु के बंदियों तथा एक चौथाई भाग सजा भुगत लेने के बाद भी जेल में परिरुद्ध हो ऐसे बंदियों की जानकारी ली गई।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान जमानत आदेश हो जाने के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो पा रहे ऐसे बंदियों की जानकारी ली गई एवं जिन बंदियों ने अभी तक अपना अधिवक्ता नियुक्त नहीं करवाया है ऐसे बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता नियुक्त करने हेतु आवेदन करने के लिए जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में जेल चिकित्सक जलज शर्मा, जेल उप अधीक्षक रामशिरोमणी पाण्डेय एवं अन्य स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक आर्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
कोबरा ब्रेकिंग न्ज़ूज
खबरों केलिए संपर्क करे 9755691938,6261010963

जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों व आँगनबाड़ियों में 28 जुलाई को अवकाश


लगातार जारी बारिश को ध्यान में  रखकर कलेक्टर ने दिया आदेश 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
ग्वालियर 27 जुलाई 2025/ लगातार हो रही अति वर्षा को ध्यान में रखकर 28 जुलाई को ग्वालियर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में पहली कक्षा से 12 कक्षा तक बच्चों के लिए अवकाश रखा गया है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रो में भी बच्चों के लिए छुट्टी रखने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा इस आशय का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को दिया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र  के समस्त  शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों व स्कूल संचालकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए आदेशित किया है। जिले के अंतर्गत भारी बारिश को देखते हुए  निर्देश दिए गए हैं कि  28 जुलाई को विकासखंड डबरा, भितरवार एवं मुरार ग्रामीण के  समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों  में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों का अवकाश रहेगा । ग्वालियर शहर के स्कूलो में अध्यापन कार्य यथावत संचालित रहेगा।
इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए छुट्टी सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास व  परियोजना अधिकारियों को दिए गए हैं
समाचार
जिले में अभी तक 901.63 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी, 27 जुलाई 2025/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 901.63 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 387.61 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 768.10 मि.मी., बैराड़ में 905 मि.मी., पोहरी में 844 मि.मी., नरवर में 1257 मि.मी., करैरा में 1009.60 मि.मी., पिछोर में 806 मि.मी., कोलारस में 732.50 मि.मी., बदरवास में 895.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 897 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
 कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ समाचारों के लिए संपर्क करें 6261010963,9755691938 मुकेश गौड़ आशीष गौड 


इन क्षेत्र विद्युत प्रवाह बंद रहेगा


मुकेश गौड़ आशीष गौड
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 26 जुलाई 2025/ आवश्यक रखरखाव होने के कारण पिछोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 11 केव्ही पिछोर टाउन, कोर्ट एवं किशनपुर आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 27 जुलाई को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा। उक्त फीडरों के बंद रहने से प्रातः 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हनुमानबाग, सकटमोचन, दीमानजू कालोनी, नारिया मोहल्ला, रेंजमाकेट, तहसील मोहल्ला, चादनी चोक, शिवपुरी रोड तथा चिरोना, कुटावली, किशनपुरा आदि से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

*रक्तदान के लिए रेडिऐन्ट को किया सम्मानित
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 ब्रेकिंग न्यूज़डिऐन्ट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा उच्च कोटि की शिक्षा
 प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य भी लगातार वर्ष भर किए जाते हैं। इसी क्रम में प्रतिवर्ष रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा अपने विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ रक्तदान  करने के लिए गत दिवस, रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी श्री राघवेंद्र शर्मा जी, जिला कलेक्टर श्री रविन्द्र सिंह चौधरी जी और पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ जी ने रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक श्री शाहिद खान को सम्मानित किया।
श्री शाहिद खान  ने इस सम्मान को अपने कॉलेज, आईटीआई और दून पब्लिक स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर्स और विद्यार्थियों का सम्मान बताया और रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम में शिवपुरी जिले की तमाम सामाजिक संस्थाएं और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क करें 6261010963,9755691938

शिवपुरी जिले में सफल बनाने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कार्यकारिणी  जय किसन माझी कार्यकारिणी गठित।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 । मुकेश गौड़ आशीष गौड।

कांग्रेस संम्यक अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी माननीय श्री हरीश चौधरी जी 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी 
माननीय श्री भास्कर राव रोकडे जी
 सम्यक अभियान के प्रदेश प्रभारी  माननीय श्री पी.सी.शर्मा जी  
के निर्देश अनुसार शिवपुरी जिला प्रभारी माननीय श्री पंकज उपाध्याय जी अनिरुद्ध प्रताप सिंह सह प्रभारी जी
जिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री विजय सिंह चौहान जी 
की अनुषंसा से शिवपुरी जिले के वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता का ध्यान रखते हुए शिवपुरी जिला संम्यक अभियान के जिला संयोजक श्री जयकिशन मांझी जी के द्वारा कार्यकारिणी घोषित की जाती है* 
संजू पठान
कांग्रेस ई संम्यक अभियान 
कार्यलय प्रभारी शिवपुरी
जिला कार्यकारिणी कांग्रेस सदस्य के नाम -

जिला कार्यकारिणी कांग्रेस सदस्य के नाम न-
1 गणेश गौतम। ‌‌शिवपुरी  9425136618, 2  प्रागी लाल जाटव। 9981202094 ,3 प्रकाश शर्मा शिवपुरी 983233001, 4 लक्ष्मी नारायण धाकड शिवपुरी  94256 33322,5 कैलाश कुशवाहा पोहरी 9425765657,6 विजय सिंह चौहान9993654999, 7 बासीद अली शिवपुरी9425136135, 8 टोनी खान शिवपुरी9109651586, 9 योगेश करारे  करेरा9839903625, 10 मानसिंह फौजी जाटव8269160272, 11 रघुराज सिंह धाकड़ कोलारस 9425714935 ,12 अशोक शर्मा जी कोलारस 7440565563,13 राजकुमार यादव बदरवास9893315415, 14 नरेंद्र कुमार आर्य बदरवास7974570993, 15अरविंद लोधी पिछोर9826205410, 16 चंद्रपाल यादव अलाबदी9826205410,17 अमोल रावत करैरा9826205410, 18 रामकुमार यादव एजवारा 19 अजय प्रताप रौहानी 7000074253, 20 नाथूराम केवट रनोद 94254 88593,20 9981716664 ,21 शैलेंद्र प्रताप खनियाधाना9993358260, 22 सलीम खान खनियाधाना 99263 39602 , 23 मीना जाटव9285128392 ,24 ममता जैन खनियाधाना174548165, 25 शिव प्रताप सिंह कुशवाहा शिवपुरी 9754684068,  26 सरवन लाल धाकड़9425766029, शिवपुरी मोबाइल 9425766029 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क 62610109639755691938



✍🏻



_सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक क्रूरता और दहेज प्रताड़ना जैसे मामलों (IPC की धारा 498A) में दर्ज मामलों में तत्काल गिरफ्तारी और कार्रवाई पर रोक लगाने संबंधी इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2022 के दिशा-निर्देशों को पूरे देश में लागू करने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि अब ऐसे मामलों में पुलिस दो महीने तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगी। इस 'कूलिंग पीरियड' के दौरान मामला जिले की परिवार कल्याण समिति (Family Welfare Committee - FWC) को भेजा जाएगा, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 13 जून 2022 को IPC 498A के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह व्यवस्था दी थी, जो अब पूरे देश में लागू होगी। यह व्यवस्था 2017 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर आधारित थी, जिसे 2018 में वापस ले लिया गया था। अब एक बार फिर से इस फैसले के जरिए FWC को पुनः सक्रिय किया गया है, और इसे उपयुक्त प्राधिकारियों द्वारा लागू किया जाएगा। इस फैसले से झूठे मामलों में फंसाए गए व्यक्तियों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं असली पीड़ितों के मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह कदम माना जा रहा है।_
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963.9755691938

 मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी के इतिहास में विश्व शांति एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मातृशक्ति द्वारा अभिनव और अदभुत कावड़ यात्रा का वाण गंगा से प्रारंभ कर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के जलाभिषेक कर पूर्ण की गई, यात्रा अपने हर कदम गगन भेदी बम बम महादेव के उदघोष कर शहर गुंजायमान कर रही थी तो दूसरी ओर डीजे की धमक और भजनों की स्वर लहरियों के बीच हर कोई भोले का भक्ति अपने आपको नाचने से रोक नहीं पा रहा था, इसी अनुक्रम में शहर में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समाज सेवियों और धर्म प्रेमियों के बीच इस ऐतिहासिक कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत कर पुण्य लाभकमाने की होड मची हुई हो, इसी शृंखला में सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा भी यात्रियों को जलपान करा पुष्प बरसा करते हुए आत्मिक स्वागत वंदन अभिनंदन करने का शुभ अवसर प्राप्त कर पुण्य लाभ कमाया। जिसमें मुख्यत जिलाध्यक्ष भरत शर्मा के साथ समाज संरक्षक, समाज सेवी गण, राजू दुबे, डॉ सुखदेव गौतम, श्रीमती शोभा पुरोहित, श्रीमती रंजना पचौरी महिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू भार्गव कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विवाह रघुवंशी अशोक शर्मा कूड़ा, गोपाल त्रिवेदी, राजेंद्र शर्मा सिद्धिविनायक, प्रमोद कटारे जी, महामंत्री गण में नरेंद्र दिगर्रा, गोपाल गौड़, सचिव गण में अशोक पालीवाल, मनोज मंत्री, रोहिताश नायक संगठन मंत्री, जनसंपर्क मीडिया प्रभारी शिवकुमार चौबे नौहरी, सहसचिव गण में उमाशंकर शर्मा, शीतल शर्मा, राम शंकर शर्मा, डॉ अजीत शर्मा करसेना, एवं अन्य सम्मानित जिला कार्यकारणी के सदस्य सदस्यगण मौजूद थे।, जय भगवान श्री राम, मुकेश गौड़।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश गौड़ आशीष गौड 

बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी सुआलाल जाटव द्वारा प्रेस कार्यालय को जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली 25 जुलाई शुक्रवार को होटल एस आर रेसीडेंसी रेलवे स्टेशन रोड कोलारस में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि माननीय एडवोकेट दिलीप बौद्ध जी केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर व प्रदेश प्रभारी बसपा मध्य प्रदेश रहेंगे विशेष अतिथि के रूप में माननीय डॉ विद्याराम कौशल जी जोन प्रभारी ब स पा रहेंगे एवं जिला की समस्त जिला कमेटी व विधानसभा की समस्त कमेटी उपस्थित रहेंगी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राजाराम जाटव जी विधानसभा अध्यक्ष करेंगे कार्यक्रम का। मुख्य उद्देश्य संगठन समीक्षा एवं संगठन विस्तार व आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के आदेश अनुसार सर्व समाज को संगठन की मुख्यधारा में शामिल कर भागेदारी सुनिश्चित करना है सभी साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963.9755691938

मुकेश गौड़ आशीष गौड 
कोलारस - सामान्य वनमण्डल शिवपुरी के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र कोलारस की बीट सेसई स्थित कक्ष क्रमांक आर. एफ. 75 में लगभग 65 बीघा शासकीय वनभूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही थी, जिसे जिला स्तरीय टास्क फोर्स के निर्देशन में मुक्त कराया गया। यह अतिक्रमण रामनिवास गुर्जर पुत्र धनपाल गुर्जर निवासी सुजवाया, जिला शिवपुरी द्वारा किया गया था, जो एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है एवं जिस पर पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं वनमण्डलाधिकारी शिवपुरी के निर्देशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आज मंगलवार को सुबह 10 बजे प्रारंभ की गई। कार्यवाही का नेतृत्व उपवनमण्डलाधिकारी करैरा आदित्य शांडिल्य द्वारा किया गया। इस दौरान जी. एस. जाटव (परिक्षेत्राधिकारी कोलारस), रवि पटेरिया (परिक्षेत्राधिकारी बदरवास), तुलसीराम चौपड़ा (प्रभारी उड़नदस्ता), रवि चौहान (थाना प्रभारी कोलारस), सौरभ तोमर (उप निरीक्षक कोलारस), आशीष जैन (नायब तहसीलदार कोलारस) सहित राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग के लगभग 120 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
कार्यवाही के दौरान 03 जेसीबी मशीनों की सहायता से अतिक्रमणकर्ता द्वारा बनाई गई पत्थर की दीवार, कच्चे-पक्के मकान एवं पाटौर को ध्वस्त किया गया। समस्त अतिक्रमण को हटाकर अतिक्रमणरोधी खंतियों की खुदाई की गई, जिनमें खैर, बबूल, प्रोसोपिस आदि प्रजातियों के बीजों का छिड़काव कर भविष्य में वृक्षारोपण की योजना बनाई गई है।
वनमण्डलाधिकारी शिवपुरी द्वारा समस्त अतिक्रमणकारियों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से शासकीय वन भूमि को खाली करें एवं वन और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। भविष्य में अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर✍️

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 97556919388,6261010963

कोबरा बकिंग न्यूज़

शिवपुरी, 22 जुलाई 2025/ जनसुनवाई के दौरान आमतौर पर आवेदक कतार में खड़े होकर कलेक्टर को अपनी समस्याएं सौंपते हैं, लेकिन आज का जनसुनवाई कार्यक्रम कुछ अलग रहा। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने इस बार पारंपरिक व्यवस्था से हटकर एक नया तरीका अपनाया।
उन्होंने कार्यालय कक्ष में बैठे रहने की बजाय स्वयं जनसुनवाई हेतु कतार में खड़े आवेदकों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। श्री चौधरी ने एक-एक कर सभी आवेदकों से आवेदन लिए और सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिले भर से आए 162 आवेदकों की समस्याएं सुनीं गई और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए।
 कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क मुकेश गौड़ ड़ आशीष गौड6261010963,9755691938🖋️

मुकेश गौड आशीष गौड 
 शिवपुरी जिले से चयनित एस एस सी स्टेनो प्रतिभागियों में से ब्राह्मण समाज के सर्वाधिक 17 प्रतिभागियों ने चयनित होकर इतिहास रच डाला इसी परिपेक्ष्य में आज सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी द्वारा अपनी कार्यकारणी के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा (पुर्व सरपंच पोहरी)की अगुआई  में भव्य और दिव्य सम्मान समारोह का आयोजन सिद्ध स्थल मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के महंत श्री रिंकू महाराज के मुख्य आतिथ्य तथा संरक्षक राजू दुबे खजुरी, डॉ सुखदेव गौतम, शोभा पुरोहित, रेनू भार्गव (एडवोकेट,) शशि शर्मा,मार्ग दर्शक विशेष रामस्वरूप नायक, ललित दीक्षित, जुगल किशोर मिश्रा पूर्व मंडी अध्यक्ष मगरौनी राकेश समाधियां (सम्राट)के विशेष आथित्य में प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत होटल मातोश्री में भगवान परशुराम के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की साथ की जाकर सर्व श्री कुमारी महक शर्मा, जुली शर्मा, मोहित शर्मा सार्थक लिटोरिया, विशाखा दीक्षित, मन पारिख, सौरभ दुबे,आयुषी पाठक, नेहा गौतम, गौरव गौतम,यश कवीश्वर, जतिन भार्गव,, सुरभि भार्गव,तृप्ति शर्मा एवं अन्य चयनित प्रतिभागियों का सम्मान पुष्प माला ,एवं दुपट्टे उड़ाकर,प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया साथ में उनके मातापिता तथा अभिभावकों का अभिनंदन पुष्पमाला और भगवान परशुराम की पट्टिका बांधकर किया गया ,स्वागत उद्बोधन में  भरत शर्मा ने आरक्षण और आरक्षित वर्ग को शासन स्तर से प्रतियोगी परीक्षाओं में दी जारही अंधाधुंध सुविधाओं के बीच स्वर्ण बर्ग इन बच्चों द्वारा इतिहास लिखना दिवा स्वप्न को साकार करना निरूपित कर चयनित बच्चों के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई प्रेषित की इसी अनुक्रम उपाध्यक्ष गोपाल त्रिवेदी,संरक्षक डॉ सुखदेव गौतम, ने अपने उद्बोधनों में चयनित प्रतिभागियों का चयन माता पिता की तपस्या का प्रतिफल बताया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिंकू महाराज ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में बच्चों की कमरतोड़ मेहनत को सफलता का आधार बता कर माता पिता सद कर्मों का ईश्वर प्रदत्त उपहार बताया,मुक्त कंठ से बच्चों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सदा उत्कृष्ट रहने,अव्वल रहने का आशीष प्रदान किया कार्यक्रम के संत में  आभार व्यक्त सर्व ब्राह्मण समाज महामंत्री अनिल उत्साही द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष द्वारिका पराशर,उपाध्यक्ष,पुष्पेंद्र भार्गव हरिहर शर्मा, पवन भार्गव,शीतल,शर्मा, सूरज अवस्थी, रोहतास नायक, महेंद्र नायक, रामशंकर शर्मा, समाज महामंत्री गोपाल गौड़, मार्गदर्शक रामप्रकाश टोरिया, उमाशंकर शर्मा,हरिओम गौतम, डॉ अजीत करसेना,समाज सचिव अशोक पालीवाल ,मनोज जैमिनी, अशोक गौड़,, दिनेश भारद्वाज,सैकड़ों सम्मानित ब्राह्मण समाज की विभूतियां की उपस्तिथि
कार्यक्रम को और भी भव्य और दिव्य बना रही थी।





कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
“प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ में रेस्को पद्धति से लगेंगे सोलर सिस्टम

प्रदेश के सभी शासकीय भवन दिसम्बर-2025 तक किये जाने हैं सौर ऊर्जीकृत

सभी जिलों के लिये पृथक-पृथक निविदाएँ जारी कर माँगी गयी दरें

भोपाल 20 जुलाई 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2030 तक 500 गीगा वॉट नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहे है। इसी क्रम में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ में प्रदेश के सभी शासकीय भवनों को दिसम्बर-2025 तक सौर ऊर्जीकृत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये RESCO द्वारा सभी जिलों में पृथक-पृथक निविदाएँ जारी कर दर आमंत्रित की गयी है।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने बताया है कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’’ में प्रदेश में राज्य शासन के भवनों की छतों पर रेस्को पद्धति अंतर्गत सोलर रूफ़टॉप संयंत्र लगाने हैं। शासकीय विभागों को इन सौर परियोजनाओं में कोई निवेश नहीं करना होगा। शासकीय कार्यालयों द्वारा ऊर्जा के उपयोग के लिए RESCO विकासक को प्रति यूनिट भुगतान करना होगा। रेस्को द्वारा लगाये गये संयंत्र की प्रति यूनिट दर विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा निर्धारित व्यवसायिक दर (जिसमें शासकीय कार्यालय भी शामिल हैं) से काफी कम होगी। इस प्रकार शासकीय कार्यालय “शून्य निवेश, पहले दिन से बचत, नेट जीरो’’ के सिद्धांत पर कार्य कर सकेंगे। 
RESCO परियोजना अंतर्गत म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा प्रत्येक जिले के लिए पृथक–पृथक निविदा जारी की गई है। इसमें RESCO विकासकों से प्रत्येक जिले के लिए पृथक–पृथक दर माँगी गई है। प्रत्येक जिले की न्यूनतम दर के आधार उस जिले में RESCO परियोजनाएँ स्थापित होंगी। भोपाल जिले में अधिकतम 15.6 MW की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जबकि ग्वालियर जिले में 5.26 MW, इंदौर जिले में 3.12 MW, छिंदवाड़ा जिले में 1.43 MW, दतिया जिले में 1.4MW, धार जिले में 1.34 MW की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।
शासकीय विभागों/संस्थाओं के भवन पर RESCO इकाई द्वारा 25 वर्ष की अवधि के लिये सोलर रूफ़टॉप संयंत्र स्थापित किये जायेंगे। इस पूरी अवधि तक सोलर रूफ़टॉप संयंत्र का रख–रखाव RESCO इकाई द्वारा किया जाएगा। RESCO की आय पूरी तरह से 25 वर्ष तक सौर ऊर्जा के उत्पादन पर आधारित है। इससे RESCO विकासक सौर संयंत्र से अधिकतम उत्पादन की कोशिश करेंगे, जिससे शासकीय विभागों को अधिकाधिक लाभ होगा।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2018 से 2020 के बीच म.प्र. ऊर्जा विकास निगम द्वारा राज्य में 133 शासकीय कार्यालयों में सफलतापूर्वक RESCO पद्धति से सोलर रूफ़टॉप संयंत्र लगाए, जो सफलतापूर्वक संचालित हैं। इसमें IIM Indore, CAPT भोपाल, शासकीय मेडिकल कॉलेज (रीवा, शिवपुरी, खण्डवा, दतिया, विदिशा), NLIU भोपाल, AG कार्यालय ग्वालियर, SAI भोपाल, भारत सरकार का पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन आदि शामिल हैं।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल एवं दक्षतापूर्ण क्रियान्वयन से निश्चित ही प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में होगा। कोबरा बकिंग न्यूज़ संपर्क सूत्र 6261010963,9755691938 मुकेश गौड आशीष गौड


ग्वालियर। 16 साल पहले नीमच में हुए फर्जी एनकाउंटर हो में फरार चल रहे ग्वालियर में पदस्थ निरीक्षक मंगल सिंह पपोला की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। निरीक्षक मंगल सिंह पपोला को निलम्बित कर दिया गया है। सीबाआई की टीम निरीक्षक की वहीं तलाश में ग्वालियर के ठिकाने खंगाल रही है। हालांकि ग्वालियर पुलिस के ही कुछ अधिकारियों द्वारा पर्दे के पीछे से निरीक्षक मंगल सिंह की मदद भी किए जाने की खबर है।
वर्ष 2009 में नीमच पुलिस द्वारा बंशी गुर्जर का एनकाउंटर किया गया था। बाद में राजफाश हुआ कि इस मामले में जिस वंशी गुर्जर के एनकाउंटर का दावा किया था, वह जिंदा है। इसके बाद फर्जी एनकाउंटर का राज खुल गया उस समय जो भी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एनकाउंटर में शामिल थे इन पर सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज की गई इस मामले में थाना झांसी रोड़ के तत्कालीन निरीक्षक मंगल सिंह पपोला भी शामिल थे उस समय मंगल सिंह प्रधान आरक्षक थे और उन्हें एनकाउंटर के बाद प्रमोशन मिला था

मुकेश गौड आशीष गौड
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
भोपाल प्रदेश के 250 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। इन स्कूलों द्वारा जमीन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे। कुछ के पास पर्याप्त भूमि नहीं थी तो कुछ के पास रजिस्ट्री के कागजों की कमी पाई गई। वहीं, कुछ स्कूल केवल कागजों पर ही संचालित हो रहे थे। इन स्कूलों की अपीलों को प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने खारिज कर दिया। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त शिल्पा गुप्ता ने मान्यता समाप्ति के आदेश जारी किए। देश में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया में पहले आवेदन संभागीय संयुक्त संचालकों के पास जाते हैं, यदि वहां से नामंजूर होते हैं तो दूसरी अपील विभागीय मंत्री के पास जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत 350 स्कूलों के प्रकरण मंत्री के पास पहुंचे थे, जिनमें से सिर्फ 50 स्कूलों को मान्यता मिली, जबकि 50 को होल्ड पर रखा गया। भोपाल के 12 स्कूलों, जिनमें अंकुर हायर सेकेंडरी, सेवन हिल्स, प्रीति हायर सेकेंडरी, राजपुष्पा, पार्थ और ज्ञान कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं, की मान्यता भूमि संबंधित नियमों को पूरा न करने के कारण समाप्त कर दी गई। मान्यता के लिए हाईस्कूल के लिए कम से कम 4000 वर्गफीट, हायर सेकेंडरी के लिए 5600 वर्गफीट भूमि जरूरी है। मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय और प्रयोगशालाएं अनिवार्य है।

संपर्क सूत्र कोबरा न्यूज़ बकिंग 6261010963,9755691938

अशोकनगर जिला
ब्रेकिंग कोबरा न्ज़
  मुकेश गौड़ आशीष गौडअशोकनगर जिला उप संचालक कृषि अमित भदौरिया द्वारा बीज विक्रेताओं की बैठक कर मक्का बीज वापसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिले के समस्त बीज विक्रेताओं को अवगत कराया गया है कि कृषकों द्वारा संबंधित बीज विक्रेता से क्रय किये गये मक्का बीज के पैकिट, बिल सहित दुकानों पर आने पर मक्का बीज को वापिस लिया जाये। बीज विक्रेताओं द्वारा भी मक्का बीज वापसी हेतु सहयोग हेतु सहमति दी गई है। इस संबंध में बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी विभाग द्वारा सूचित कर दिया गया है कि बीज कंपनियां अपनी बीज वापसी की प्रक्रिया के नियमों एवं शर्तों को शिथिल करते हुए मक्का बीज वापसी हेतु पूरा सहयोग करें। जिससे जिले के किसानों को असुविधा न हो। साथ ही समस्त कृषि आदान सामग्री विक्रेता कृषि आदान सामग्रियों के स्टॉक एवं निर्धारित दर/कीमत अपने संस्थान पर अवश्य चस्पा करें एवं किसानों को कृषि आदान सामग्री खरीदने पर अनिवार्यतः पक्का बिल दें।

9755691938,6261010963 मुकेश गौड


मुकेश गौड़ आशीष गौड 
कोबरा बकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 18 जुलाई 2025/ जिले में हो रही लगातार भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले के समस्त 2442 आंगनवाड़ी केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती/धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के लिए 19 जुलाई (शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
महिला एवं वाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डी.एस. जादौन ने बताया कि आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी सहायिका, आंगनवाडी केन्द्र पर निर्धारित समयावधि तक उपस्थित रहकर केन्द्र एवं विभागीय योजनाओं से सम्बंधित कार्य सम्पादित करेंगी संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) द्वारा पूर्ववत भ्रमण एवं पर्यवेक्षण कार्य भी नियमित रूप से संपादित किया जाएगा।
 खबरों के लिए संपर्क करें 6261010963,9755691938 कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️

कोबरा बकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 17 जुलाई 2025/ अधीक्षक डाकघर गुना ओ.पी.चतुर्वेदी ने बताया कि डाकघर में एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी आईटी 2.0 मंगलवार 22 जुलाई 2025 से गुना डाक संभाग के तीनों जिलों गुना अशोकनगर एवं शिवपुरी के प्रत्येक डाकघर में शुरू हो रहा हैं। आई टी 2.0 लागू होने से डाकघर के ग्राहकों को अब, बेहतर, त्वरित एवं सशक्त सेवाएं मिलेंगी एवं इससे विभाग का डिजिटल प्लेटफॉर्म, अब और अधिक सहज व सुरक्षित रहेगा।
 बदलते तकनीकी युग में डाक विभाग निरंतर आधुनिक तकनीक के साथ, प्रोजेक्ट एरो, लुक एंड फील, एवं आईटी 1.0 जैसे सफल  प्रोजेक्ट के पश्चात अब डाक विभाग आईटी 2.0 को शुरू करने जा रहा है। डिजिटल उत्कृष्टता की दशा में यह डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी।
अधीक्षक डाकघर ने आगे बताया कि डाक विभाग अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन की शुरुआत की घोषणा कर रहा है, जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग हैं। इस उन्नत और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित काम करने के लिए 21 जुलाई सोमवार को गुना संभाग के समस्त डाकघरों में समस्त प्रकार का काम बंद रहेगा, जो कि डेटा माइग्रेशन, डेटा वेरिफिकेशन एवं कॉन्फिग्रेशन प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक हैं।
अधीक्षक डाकघर गुना ओपी चतुर्वेदी ने डाकघरों के सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी ग्राहक को आवश्यक कार्य है तो वह 19 जुलाई तक डाकघर में संपर्क कर अपना कार्य करा सकते हैं। 21 जुलाई सोमवार को डाकघर की सेवाएं बाधित रहेंगी। 22 जुलाई मंगलवार से डाकघर की सारी सेवाएं सुचारू रूप से प्रारंभ होंगी। अधीक्षक डाकघर गुना द्वारा सम्मानित ग्राहकों से सहयोग करने की अपील की गई है।

मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
वपुरी, 17 जुलाई 2025/ आवश्यक रखरखाव होने के कारण 33 के.व्ही.रन्नौद फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 18 जुलाई को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा। उक्त रन्नौद फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रन्नौद एवं अकाझिरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए बाबा बागेश्वरधाम  के  प्रत्येक बार्ड से 100 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी     सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिएहिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए बाबा बागेश्वर हनुमान चालीसा सेवा संगठन शिवपुरी द्वारा मजबूती के साथ शिवपुरी शहर मेंप्रत्येक मंगल प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ मधुर संगीत में किया जा रहा हैबाबा हनुमान चालीसा सेवा संगठन के राजेंद्र पिपलोदा ने बताया कि हिंदू धर्म को मजबूती के लिए  सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए  शिवपुरी शहर में प्रथम बार 1 अप्रैल 2025से प्रथम विजय शर्मा जी के निवास से प्रारंभ होकर आज भव्य रूप ले लिया है हनुमान चालीसा ने  को भव्य आयोजन प्रत्येक वार्ड मेंहो रहे हैंश्री पिपलोदा ने बताया हमारे संगठन द्वारा .प्रत्येक बाढ़ से बार्ड से बाबा बागेश्वर धाम के100 सक्रिय सदस्य  यसभी समाजों से लिए जाएंगेयह कार्य हमें दीपावली पूर्ण कर पूरे शहर  सेकरीब5000 - से 6000 सदस्य बनाने का लक्ष्य हैजिसे हमपूर्ण करेंगे इसके पश्चात हमारे संगठन का कार्य शिवपुरी जिले के गांव गांव में हम बाबा बागेश्वर धाम  के सदस्यबनने पर बोल दिया जाएगा हनुमान चालीसा केपाठ में प्रत्येक मंगलवार को दिन प्रति दिन कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ रही है संगठन केसंजय गौतम एवं श्रीमतीशोभा शर्मा नेकहा कि प्रत्येक मंगलवार कोहनुमान चालीसा शिवपुरी शहर मेंपूर्णत:  निशुल्क किया जाता हैसंगठन द्वारा कोई धन राशि  नहीं ली जाती सदस्य नये बन रहे हैं  हम निशुल्क बना रहे हैंऔर कहा कि महिलाएं इस संगठन में बढ़ चढ कर भाग ले रही है  बाबा के बरिष्ठ भक्त  महेश श्रीवास्तव एवं सुनील उपाध्याय ने कहा कि संगठन को मजबूती के लिए संगठन केलोकेंद्र वशिष्ठनवीन भारद्वाज दिन-रात एक कर रहे हैंऔर शिवपुरी शहर में बाबा बागेश्वर धाम केप्रत्येक बोर्ड सेअच्छे लोग एवंसभी समाजों को प्रतिनिधित्व किया जाएगा जिसमें युवाओं कोजोड़ने परहमारा लक्ष्य रहेगा हमारा मेडिकल कॉलेज के सामने
श्री राजीव पुरोहित द्वारा किया मंगलवार को  हनुमान चालीसा का पाठ पूरे वार्ड मेंआनंद दायक रहा इसमें  जिसमें वार्ड के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर भक्तश्री राजीव पुरोहित द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों एवंमोहल्ला वासियों  को भोजन प्रसादी की व्यवस्था भीरखी गई थी।

मुकेश गौड़ आशीष 

शिवपुरी, 15 जुलाई 2025/ जिला मुख्यालय शिवपुरी में स्थित शासकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में 01 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में 10 जिलों सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवारी, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड और ग्वालियर, के लगभग युवा भाग लेंगे। जिसके दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार सेना भर्ती रैली के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु दिनेश चंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ आलोक श्रीवास्तव, जिला रोजगार अधिकारी एवं के. के. खरे, जिला खेल अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रैली अवधि के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के समुचित प्रबंध हेतु अन्य विभागीय अधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए हैं

मुकेश गौड़ आशीष गौड।
अखिल भारतीय चिकित्सा संघ की   प्रदेश कार्यकारिणी की सर्व सहमति से संरक्षक परम आदरणीय डॉक्टर भल्ला सर जी की अनुशंसा के आधार पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केके शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एस एस तोमर की अनुशंसा अनुसार डॉक्टर सिमरन रंधावा जी को अखिल भारतीय चिकित्सा संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाइयां शिवपुरी  कोलारस द्वारा गुरप्रीत सिंह चीमा दीप रंधावा शेरा सरदार रामजी व्यास पत्रकार मुकेश गौड़ आशीष गौड दीपक गौड पवन पाराशर विनोद तिवारी जय किशन माझी रनोद मंडी अध्यक्ष मुकेश भार्गव यशपाल रावत भूपेंद्र रावत पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी विवाह रघुवंशी विपिन खेमरिया निमा सरदार आबादी बलभद्र धाकड़ रामजीलाल धाकड़ मोहन अग्रवाल राघवेंद्र गोलू व्यास विक्रम व्यास ढपली गोपाल गुडावाले श्री राम गौड पदम जैन दीपक जैन ओपी मुकेश भार्गव रोहित गर्ग उपाध्यक्ष नगर पालिका गोपाल गर्ग पार्षद शिवकुमार सोनी मंटू गौड एडवोकेट रानू भार्गव नरेंद्र सिंह आर्य पूर्व रिटायर्ड डीएसपी रामस्वरूप रावत रिक्षारी शरीफ खान सादिक खान आदि। 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क 9755691938,9755691938 मुकेश गौड़ आशीष गौड ✍️

।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।

 कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम लाड़करन तहसील कोलारस जिला शिवपुरी म०प्र० के स्थाई निवासी है।  किसानो के द्वारा ब्लॉक कोलारस में निशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराये गये थे। और समस्त आवश्यक दस्तावेज जो उन्होने मांग की थी दिये गये है। यह कि किसान10-15 दिनों से हम कृषि विभाग ऑफिस के चक्कर लगाकर चले जाते हैं ग्राम सेवक व ग्रामीण विस्तर अधिकारी द्वारा आज-कल की कहकर गुमराह किया जा रहा है। आज दिन तक हम प्रार्थीगणों को कोई बीज प्राप्त नहीं हुआ है। यह कि बारिस में भी बीज प्राप्त करने के लिये आये है। इस विषय में हम लोगों के द्वारा ब्लॉक आधिकारी ग्राम सेवक संजय कोरी को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। और फोन लगाने पर फोन नहीं उठा रहे है। मोबाईल बन्द करके रखा है। ऐसा किसानों ने कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव के समक्ष में आवेदन देकर अपनी पीड़ा बयांन की एसडीएम द्वारा अगर ग्राम पंचायत बीज आया है तो निशुल्क बीज के लिए संबंधित अधिकारी को कहा । पूर्व में भी कोलारस कृषि विभाग की शिकायत किसानों द्वारा एसडीएम के समक्ष में की जा चुकी हैं पिछले तीन वर्ष से अधिक से कोलारस में सदस्य है ग्रामीण विस्तर अधिकारी पवन दुबे जबकि नियम बताया जा रहा है इतनी लगातार अधिकारी का रहना अनुचित है पूर्व में भी दो बार ट्रांसफर होने के बाद भी एसडीएम दुबे कृषि विभाग स्थानांतरण कर कर वापसी कोलारस में तैनात है। 
इनका कहना
किसान सिरनाम सिंह 
अगर हम आधा सैकड़ा किसानों को निशुल्क बीज नहीं मिलता तो हमारे द्वारा शिवपुरी जिला कलेक्टर के यहां धरना देंगे।

कोबरा न्यूज़

खबरों केलिए संपर्क करें कोबरा न्यूज़ प्रधान संपादक मुकेश घोड़ा आशीष गौड़ संपर्क, 9755691938,6261010963🖋️

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 मुकेश गौड़ आशीष गौड।          
  शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला इकाई शिवपुरी में शहर के वार्ड 34 आर के पुरम कॉलोनी में  साप्ताहिक बैठक मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज की बैठक आयो जित कर लोगों ने समाज की उत्थान के कार्यों पर विचार  विमर्श किया। बैठक का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की मूर्ति व दुर्गा मां की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। पंडित गौरी शंकर शर्मा रही वाले ने समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। कहां की दहेज प्रथा, फिजूल खर्चो, युवा पीढ़ी में अपराधिक प्रवृत्ति, बढ़ते पारिवारिक विवाद, समाज के हित में नहीं है। इन्हें रोकने के लिए आपस में मिलजुल कर निस्तारण करने पर जोर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में करने पर जोर दिया है कहा कि संगठन में शक्ति है इसलिए जब समाज के लोग संगठित होंगे तभी समाज की ताकत बढ़ेगी पूरे समाज को एक होना होगा ।वक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर ब्राह्मण समाज को शहर के हर वार्ड में जाकर एकता के सूत्र में बांधने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया। पंडित रामसेवक शर्मा बूडदें
 वाले ने प्रस्ताव रखा शादी योग्य ब्राह्मण युवक युवती के बायोडाटा एकत्रित कर एक परिचय पत्रिका बनाई जाए। इस बात का सभी ने समर्थन किया। इस दौरान पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा खेलकूद अधिकारी कैलाश नारायण भार्गव विशंभर दयाल दीक्षित देवेंद्र मड़वास प्रभु दयाल चतुर्वेदी सुरेश ऐचवाड़ा हरगोविंद शर्मा  सतीष सडैया कैलाश नारायण मुद्गल नलिन अवस्थी नरहरि प्रसाद अवस्थी ओम प्रकाश समाधिया डॉक्टर सी पी उपाध्याय कैलाश नारायण शर्मा विवेक त्रिवेदीआदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नानू शर्मा  एवं राम प्रकाश शर्मा करसैना वालों ने सभी को धन्यवाद  व्यक्त किया✍🏻
कोबरा न्यूज़ संपर्क सूत्र 6261010963,9755691938

कोबरा बकिंग न्यूज़

शिवपुरी, 12 जुलाई 2025/ आवश्‍यक रखरखाव का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही झांसी तिराहा फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 13 जुलाई को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा। उक्त फीडर के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक विजय पुरम कृष्ण पुरम, महावीर नगर, महल कालोनी, शंकर कालोनी, खेडापति कालोनी, लुहारपुरा वीर सावरकर कालोनी 
क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
मुकेश गौड़  आशीष गौड खबरों के लिए संपर्क करें 9755691938,6261010963 कोबरा बकिंग

मुकेश गौड़ आशीष गौड 



मध्यप्रदेश की सियासत, प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच जबरदस्त चर्चा में रहे हनीट्रैप कांड में आज इंदौर हाईकोर्ट ने एक वकील की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कमलनाथ के सीडी वाले बयान को चुनौती दी गई थी... हनीट्रैप कांड के दौरान मीडिया में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान उस वक्त चर्चा में रहा कि ''मेरे पास हनीट्रैप कांड से जुड़ी सीडी है..!'' इसी तरह का बयान उस समय के मंत्री और बाद में भाजपा में आने वाले गोविंद सिंह ने भी बयान दिया था और एसआईटी ने भी नाथ को बयान देने के लिए उपस्थित होने को कहा था... याचिका में दावा किया गया था कि दोनों नेताओं ने बयान दिया था कि उनके पास हनीट्रैप की सीडी है... इस आधार पर जांच के लिए एसआईटी की सीडी उनके द्वारा सौंपी जाना चाहिए... यह याचिका करीब दो साल पहले लगाई गई थी... खबरों के मुताबिक, अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि केस को लेकर आरोप-पत्र दाखिल हो चुके हैं और प्रकरण चल रहा है... याचिकाकर्ता को अखबारों की खबर के माध्यम से सीडी को लेकर जानकारी मिली... सीडी को लेकर व्यक्तिगत रूप से यह जानकारी नहीं दी गई कि सीडी उनके पास है... इसलिए सिर्फ खबर के आधार को ठोस सबूत नहीं माना जा सकता है..!


 शिवपुरी प्रवास के दौरान आई.एम.सी. अध्यक्ष श्री  भूपेंद्र रावत यशपाल रावत जी द्वारा किए गए भव्य स्वागत से हम अभिभूत हैं। उनके सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से शिवपुरी में विकास की एक नई लहर महसूस हो रही है।
हम सभी मिलकर उनके मार्गदर्शन में शिवपुरी को प्रगति की नई दिशा देने और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं।
शिवपुरी विकास पथ पर, नई उम्मीदों के साथ!


खबरों ब विज्ञापन के लिए संपर्क करें आशीष गॉड मुकेश गौड संपर्क सूत्र 9755691938,6261010963

ओबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 11 जुलाई 2025/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नशे से दूरी है जरूरी जनजागरूकता अभियान के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि नशे के विरुद्ध यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज में वास्तविक बदलाव लाने की पहल होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन के बीच संवाद और जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ी व चिहिंत स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए जनअभियान परिषद, एनसीसी एवं एनएसएस की सहायता ली जाए। ऐसे स्थानों को पूर्व से ही चिंहित करके रखा जाए। उन्होंने इस दौरान नशा पीड़ितों के लिए जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्रों की समीक्षा की और कहा कि केन्द्रों का रखरखाव ठीक से किया जाए। उन्होंने केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय परिसर में इस तरह के बोर्ड भी लगाए जाए कि यहां नशा करना मना है, करते पाए जाने पर जुर्माने का प्रावधान करें।  
पुलिस अधीक्षक श्री राठौड ने कहा कि अभियान अंतर्गत 30 जुलाई तक प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के अनुसार अधिकारी अपनी जवाबदेही सुनिश्चित कर लें। कार्यक्रम अनुसार जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाए। स्कूल मैदान, खेल मैदानों में मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाए। इसके लिए पोलोग्राउण्ड को भी चिंहित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश देखा जाता है कि 12 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चें नशे की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है, हमें इसको ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता करना है।
बैठक में बताया गया कि यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर जनजागरूकता फैलाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में रैलियाँ, प्रतियोगिताएँ, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, जागरूकता व्याख्यान, शॉर्ट फिल्म, पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, डिजिटल प्रचार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 खबरों का विज्ञापन के लिए संपर्क करें



 9755691938,6261010963 मुकेश गौड़ आशीष गौड ✍️


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
 शिवपुरी, 11 जुलाई 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिवपुरी में आज शुक्रवार को इग्नाइट प्रोजेक्ट के तहत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी ट्रेड्स के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विभिन्न व्यवसायों से संबंधित नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किया गया "रिन्यूएबल एनर्जी स्मार्ट सिटी" प्रोजेक्ट सर्वश्रेष्ठ घोषित हुआ। यह प्रोजेक्ट 7 प्रशिक्षणार्थियों की टीम द्वारा तैयार किया गया था, जिसकी प्रस्तुति उत्कृष्ट रूप से की गई।
इस अवसर पर आईएमसी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जूरी सदस्यों में आर.डी. झा (आर. डी. एग्रो इंजीनियरिंग वर्क्स), सजल पांडे (पांडे एग्रो एजेंसी), एवं शिवम झा (शिवम् हाइड्रोलिक्स कोलारस) सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के दौरान इग्नाइट प्रोजेक्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ के बीच अत्यंत उत्साह देखा गया। संस्थान के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षण अधीक्षक नीरज गुप्ता ने इग्नाइट प्रोजेक्ट प्रबंधक वरुण कुमार शुक्ला का आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु बधाई दी।
 आशीष गौड मुकेश गौड़ खबरो ब विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9755691938,6261010963🖋️

MARI themes

Powered by Blogger.