शिवपुरी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई; 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 1400 किलो लहान जब्त।
शिवपुरी में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई; 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 1400 किलो लहान जब्त।
ब्रेकिंग न्यूज़ 👉कोबरा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
शिवपुरी, 31 अक्टूबर 2026/ जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय पर रोक के उद्देश्य से आबकारी विभाग एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त शिवपुरी के अंतर्गत यह सख्त कार्रवाई की गई है।
वृत्त शिवपुरी प्रभारी राहुल गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने शिवपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान सिद्ध नाला, सतनवाड़ा के पास से भारी मात्रा में अवैध सामग्री पकड़ी गई। मौके से कुल 22 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1400 किलोग्राम लहान जब्त की गई, जिसे आबकारी नियमों के तहत नष्ट करने और सुरक्षित कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आम जनता से मिल रही लगातार शिकायतों और सूचनाओं के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशीले पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी