जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़।
शिवपुरी 
, 28 अप्रैल 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा शिवपुरी जिले में ग्रीष्म ऋतु के प्रभाव से तापमान में हो रही लगातार वृद्धि के कारण आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुये जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत शिवपुरी जिले के समस्त 2508 आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 29 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 11.30 बजे तक परिवर्तित किया गया है। 
इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 07.30 बजे, बच्चों के नाश्ते का समय प्रातः 08.30 बजे एवं भोजन का प्रातः 11 बजे, बच्चों की आंगनवाड़ी केन्द्र से छुट्टी का समय प्रातः 11.30 तक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा गृहभेंट, अभिलेखों का संधारण तथा अन्य गतिविधियों पूर्व की भांति संचालित की जाएगी।

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ ।
मुकेश गौड़ आ
शिवपुरी, 17 अप्रैल 2026/ उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. बालाजीधाम से निकलने वाले आवश्यक 11 के.व्ही. हाउसिंग बोर्ड फीडर तथा 33 के.व्ही लुकवासा फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 18 अप्रैल को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। 
उक्त 11 के.व्ही.हाउसिंग बोर्ड फीडर तथा 33 के.व्ही लुकवासा फीडर के बंद रहने से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक मेडीकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, ठकुरपुरा, द्ववारिकापुरी कॉलोनी, न्यूदर्पण कॉलोनी, कत्थामिल एवं आसपास क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र देहरदा सड़क, लुकवासा एवं केलधार से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।

ब्राह्मण सत्ता का नहीं बल्कि सम्मान का प्रेमी है---- समाधिया
परशुराम कल्याण बोर्ड की बैठक संपन्न ।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी-----भगवान विष्णु के छटवे अवतारी भगवान परशुराम के आदर्शों को हमें जीवन में आत्मसात करना चाहिए। ब्राह्मण कभी सत्ता का भूखा नहीं रहा बल्कि सदैव सम्मान का प्रेमी रहा है। यह बात एकता हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को परशुराम कल्याण बोर्ड जिला इकाई  शिवपुरी द्वारा आयोजित शहर के समस्त वार्ड प्रभारियों को संबोधित करते हुए परशुराम कल्याण बोर्ड के ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी डॉक्टर दिलीप समाधिया ने कही। बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय के द्वारा प्रस्तुत किया। 
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं प्रवक्ता महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज में एकता समाजिक और समाज उत्थान हेतु मिलकर कार्य करना है, ताकि समाज को सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके ।कार्यक्रम में भगवान परशुराम जयंती को भव्यता प्रदान करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
 कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल ने किया। जबकि अंत में ओपी पांडे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्रकाश शर्मा, हरगोविंद शर्मा, विजय भारद्वाज, सागर शर्मा, प्रमोद त्रिपाठी, आकाश शर्मा,राजेंद्र पांडे, रामसेवक शर्मा, भुवनेश त्रिवेदी, पवन अवस्थी, अरविंद सरैया, योगेश खेमरिया, सुनील विरथरे, सुखदेव शर्मा, राजेश मिश्रा, ओम प्रकाश पांडे, अनिल शर्मा एवं ओमप्रकाश शर्मा सहित समाज बंधु उपस्थित थे।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ सब पर नजर सब की खबर9755691938

नवागत कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 13 अप्रैल 2026/ नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जे.पी. गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर शिवदयाल धाकड़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिक्षा विभाग, एनआईसी, जिला योजना कार्यालय, जनजातीय कार्य विभाग, पंजीयक कार्यालय, भू-अभिलेख शाखा, रिकॉर्ड रूम सहित कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों के प्रभावी एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
 शिवपुरी, 13 अप्रैल 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में तथा रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में आज सोमवार को सर्किल जेल शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 
शिविर में उपस्थित बंदियों को 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली विशेष जेल लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि उक्त लोक अदालत में बंदियों के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमती से किया जावेगा। इसके साथ ही उक्त शिविर में निशुल्क विधिक सहायता एवं बंदियों के अधिकार, जेल अपील आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पदभार ग्रहण किया
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 13 अप्रैल 2026/जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अर्पित वर्मा को शिवपुरी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने  कलेक्ट्रेट कार्यालय शिवपुरी पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। 
भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी अर्पित वर्मा इसके पूर्व श्योपुर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके है। 

13 अप्रैल को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 11 अप्रैल 2026/ उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. बाणगंगा से निकलने वाले आवश्यक 11 के.व्ही. सैलिंग क्लब फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 13 अप्रैल को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.सैलिंग क्लब फीडर के बंद रहने से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक वन विद्यालय कैम्पस, सैलिंग क्लब, भदैयाकुण्ड एवं आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा

इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 6 अप्रैल 2026/ उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. डाकबंगला से निकलने वाले आवश्यक 11 के.व्ही.जलमंदिर फीडर तथा 33 केव्ही होमगार्ड के अंतर्गत आने वाले 11 केव्ही. झॉसी तिराहा, इमामबाडा, जवाहर कालोनी, नीलघर चौराहा, लुधावली, इन्डस्ट्रियल एरिया गुना नाका, खेडापति कालोनी फीडर तथा 
33 के.व्ही. फूड पार्क अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. फूड पार्क-1, फूड पार्क-2, इन्डस्ट्रिल एरिया फीडर, भेड फार्म, बडागाँव एवं रातौर पम्प फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 07 अप्रैल को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। 
उक्त 11 के.व्ही.फीडर के बंद रहने से सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक शास्त्री कॉलोनी, जलमंदिर, मीट मार्केट एवं आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार उक्त 11 के.व्ही. झॉसी तिराहा, इमामबाडा, जवाहर कालोनी, नीलघर चौराहा, लुधावली, इन्डस्ट्रियल एरिया गुना नाका, खेडापति कालोनी फीडर तथा 11 के.व्ही. फूड पार्क-1, फूड पार्क-2, इन्डस्ट्रिल एरिया फीडर, भेड फार्म, बडागाँव एवं रातौर पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 6 से 11 बजे तक राघवेन्द्र नगर, झॉसी तिराहा, इमामबाडा, जवाहर कालोनी, अम्बेडकर कालोनी, पुरानी शिवपुरी, गोबिन्द नगर, दीनदयाल पुरम, तारकेश्वरी कालोनी, नीलघर चौराहा, महल कालोनी, खेडापति कालोनी, आदर्श नगर, तुलसी नगर, कृष्ण पुरम कालोनी, गुरूद्वारा, राजेश्वरी रोड, वर्मा कालोनी, लुधावली, आहार पोषण केन्द्र, बी.एस.एन.एल., आई.टी.बी.पी., साँची दूध डेयरी एवं ओम डिस्पोजल तथा फूड पार्क से संबंधित क्षेत्र, इन्ड्रस्टियल एरिया बडोदी क्षेत्र से संबंधित क्षेत्र, मनियर पार्क, वर्मा कालोनी, टोगरा रोड के पास आई.टी.बी.पी. गेट के सामने, राईन मार्केट, वडौदी, होटल ग्रीन व्यू, एसपीएस के पास मास्टर कालोनी, नबाव सहाब रोड, खन्डेलवाल फैक्ट्री, माधव नगर, गणेश कालानी आरा मशीन के पास, मनियर पार्क के पास से संबंधित क्षेत्र, बडा गाँव का क्षेत्र तथा पाडरखेडा, भगौरा, मझेरा, सुरवाया, विची, मोहनगढ आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 

MARI themes

Powered by Blogger.