➡️प्रेस रिलीजः-
31वाओशो ध्यान साधना शिविर के समापन में संन्यास दीक्षा महोत्सव में ओशो प्रेमी आनंद से विभोर हुए*
10 ओशो प्रेमियों ने संन्यास दीक्षा ली।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी*। ओशो ध्यान साधना शिविर के आज समापन में संन्यास दीक्षा महोत्सव में 10 ओशो प्रेमियों ने संन्यास दीक्षा,4 ने माला ली.ओशो प्रेमी, स्वामी, मां, ओशो की देशना, नृत्य, ध्यान, साधना में परमानन्द में लीन होते हुए विभोर हुए.
मधुवन ओशो आश्रम चांपा , छत्तीसगढ़ के विश्व विख्यात स्वामी आनंद एकांत के संचालक मे तीन दिवसीय 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ विगत दिवस 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे हुआ शिव रिसोर्ट रातोर रोड पर हुआ.
ओशो की देशना के अनुसार 29 एवं 30,मार्च को प्रात:6बजे से शिवपुरी सहित देश भर के 226ओशो प्रेमियों ने दिनभर और रात्रि 8.30बजे तक विभिन्न ध्यान किए,9 से रात 10.30बजे तक जोरबा पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत,संगीत, चुटकुले,काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर हिस्सेदारी निभाई.30 मार्च को अपरान्ह 4बजे पूल पार्टी भी आयोजित की गई, इसमें ओशो प्रेमियों ने विशिष्ट नृत्य ध्यान साधना की.
आज 31 मार्च को प्रातः 6.30बजे से सक्रिय ध्यान साधना,9 से10बजे तक विभिन्न नृत्य ध्यान साधना इसके उपरांत 1.30से संन्यास दीक्षा महोत्सव आरंभ हुआ, इसमें संचालक स्वामी आनंद एकांत से10 ओशो प्रेमियों ने संन्यास दीक्षा,4 ने माला ली ,सदगुरु ओशो के प्रति समस्त ओशो प्रेमियों ने कृतज्ञता भाव में विभोर होते हुए व्यक्त की ओर परमानन्द में लीन हुए, फूलों की होली खेलते हुए सम्पूर्ण शक्ति के साथ नृत्य ध्यान साधना में डूबे.
ओशो परिवार के स्वामी निखिल आनंद (गोपाल जी स्वयं संगम)ने संचालक स्वामी आनंद एकांत , शिविर के प्रमुख सहयोगी स्वामी देशबंधु(राजकुमार विन्दल) ,शिव रिसोर्ट के मालिक मोनू भगवती का पुष्पहार पहना कर सम्मान किया.इसके उपरांत स्वामी कृष्ण आनंद (डा.भूपेन्द्र विकल) देशभर से आए 226ओशो प्रेमियों, ओशो परिवार के सभी ओशो प्रेमियों, पत्रकारो , सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
सब पर नजर सब की खबर।
Post a Comment