इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*
कोबरा बकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 28 जून 2026/ 33 के. व्ही.रौनाखेडी फीडर एवं 11 के.व्ही. सतनवाडा पम्प फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर 29 जून को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के. व्ही. रौनाखेडी फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रोनाखेडी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. सतनवाड़ा पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के. व्ही. उपकेन्द्र सतनवाड़ा, सतनवाड़ा पम्प से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे

 इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 24 जून 2026/ 33 के. व्ही. भटनावर फीडर एवं 11 के.व्ही. सुभाषपुरा पम्प फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों पर 24 जून को विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के. व्ही. भटनावर फीडर के बंद रहने से सुबह 07 से प्रातः 11 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भटनावर, चकराना एवं रजौआ से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही. सुभाषपुरा पम्प फीडर के बंद रहने से सुबह 08 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र सुभाषपुरा, सुभाषपुरा पम्प से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

मारोरा अहीर में अवैध बोरिंग पर प्रशासन की सख्ती, मशीन और वाहन जब्त।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड 
बिना अनुमति चल रहे नलकूप खनन पर कार्यवाही

शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मारोरा अहीर में अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व ) जेपी गुप्ता के निर्देशन में तहसीलदार अजय परसेडिया व प्रशासनिक टीम ने अवैध बोरिंग मशीन पर कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर भूमि सर्वे नंबर 393 पर जांच की गई, जहां कृषक भोटा प्रजापति द्वारा बिना अनुमति के बोरिंग मशीन से नलकूप खनन कराया जा रहा था।
जांच के दौरान जब टीम ने अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे,तो कोई वैध परमिशन प्रस्तुत नहीं की गई। 
 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के मार्च माह में जारी आदेश के अनुसार जिले में नलकूप खनन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनुशंसा और अनुविभागीय अधिकारी  की अनुमति अनिवार्य है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर कार्य जारी था
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन और संबंधित वाहन क्रमांक KA01MC4191 को जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों के दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जब्त मशीनों को थाना प्रभारी सिरसौद की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद अवैध खनन या बोरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और मामले में आगामी कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन तहसीलदार अजय परसेडिया द्वारा अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष भेज दिया है। पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने  पीएचई विभाग के एई को एफआईआर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है।


11 के.व्ही.सिटी फीडर पर  बंद रहेगा विद्युत प्रवाह*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड 
शिवपुरी, 19 जून 2026/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने के कारण 33/11 के.व्ही.वाणगंगा उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. सिटी फीडर पर 20 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। 
11 के.व्ही. सिटी फीडर के बंद रहने से सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाबशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधव चौक, गांधी चौक, ठण्डी सड़क एवं पुराने बसस्टेण्ड के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे✍🏻


अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
रिजौदी घाट पर दबिश देकर 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं 3 हाइड्रा मशीनें की जप्त बीते रोज।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा बरा
शिवपुरी, 18 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व, वन एवं परिवहन विभाग के संयुक्त समन्वय से गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी एवं प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी है।
कोलारस अनुविभाग अंतर्गत सिंध नदी के रिजौदी घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। 
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोलारस, खनिज विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सिंध नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 3 हाइड्रा (पेलोडर) मशीनें जप्त की गईं। जप्त वाहनों एवं मशीनों को पुलिस थाना बदरवास की अभिरक्षा में रखा गया है।
*होगी कठोर कार्रवाई*
खनिज विभाग द्वारा राजस्व अमले के सहयोग से उत्खनित खनिज की मात्रा का आकलन किया जा रहा है। जांच उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए प्रकरण न्यायालय कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएंगे।
*अवैध खनन के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध  सख्त कार्रवाई की जाएग


जिला मजिस्ट्रेट ने शस्त्र अनुज्ञप्ति की निलंबित*
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 18 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने से आयुध अधिनियम 1959 के तहत शस्त्र अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जिले के थाना सिरसौद के ग्राम राजा की मुढेरी निवासी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी सीताराम कुशवाह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध होने से शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रमांक 78/2024/111/डीएम/एसपीआई को निलंबित किया है। 
सब पर नजर सब की खबर 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़


जनसुनवाई में पहुंचे सैकड़ो आवेदक*
कलेक्टर श्री वर्मा की सक्रियता से कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 09 जून 2026/ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण समाधान के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक 'जनसुनवाई' का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने दूर-दराज से आए आवेदकों से सीधे संवाद किया। आज की जनसुनवाई में कुल 520 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें कलेक्टर ने पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए मौके पर ही निर्देशित किया।

जनसुनवाई में क्षेत्र के किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याएं रखीं। विशेष रूप से कोलारस के कुलहड़ीपुर से आए किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर अपनी चिंता जताई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खाद की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए और खाद वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को सख्ती से रोका जाए।

*दुःख की घड़ी में दिया संबल*
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रशासनिक संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने नगर परिषद कोलारस निवासी श्रीमती विजय बाई जाटव को 'अनुग्रह सहायता योजना' के अंतर्गत 2 लाख रुपए की सहायता राशि का स्वीकृति पत्र सौंपा, जो उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत है।
इसी तरह, एक अन्य मामले में अपनी बीमार बच्ची के उपचार के लिए आर्थिक मदद लेने आए श्री नीरज सेन की व्यथा सुनकर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने रेडक्रॉस से 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर बच्ची के लिए तत्काल आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।

कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करना है, इसलिए अधिकारी पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा
सब पर नजर सब की खबर


*घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
10 से अधिक प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई, 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड आशीष गौड 
शिवपुरी, 04 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य विभाग द्वारा शहर में व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से घरेलू उपयोग के 20 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
खाद्य विभाग के दल द्वारा माधव चौक, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, नवीन बस स्टैंड एवं ए.बी. रोड क्षेत्र स्थित 10 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के अंतर्गत जिन प्रमुख प्रतिष्ठानों की जांच की गई उनमें ए.बी. रोड स्थित क्वालिटी होटल, गैलेक्सी होटल, गुरुद्वारा चौक स्थित जैन समोसा एवं पवन करन टी स्टॉल, माधव चौक स्थित तोताराम टी स्टॉल, राजा टी स्टॉल, पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा होटल एवं रेस्टोरेंट, जय गुरुदेव होटल एवं रेस्टोरेंट, पोहारी बस स्टैंड स्थित सांवरिया होटल एवं रेस्टोरेंट, चौधरी होटल एवं रेस्टोरेंट शामिल है। जांच के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। 
निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*अभियान निरंतर जारी रहेगा*
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के इस सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश हैं। भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*संयुक्त दल ने की कार्रवाई*
यह कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी श्री तुलेश्वर कुर्रे के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त दल द्वारा की गई। कार्रवाई में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री जसराम जाटव, नायब तहसीलदार श्री अजीत सिंह तोमर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जगदीप सिंह सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
मुकेश गौड आशीष गौड 


शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस का प्रभावी प्रयास।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
पहले फेज में कोर्ट रोड को 'आदर्श रोड' बनाने की कवायद शुरू*
*यातायात पुलिस द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर बैठक में विस्तारपूर्वक हुई चर्चा*

शिवपुरी, 03 जून 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में शहर के सबसे व्यस्ततम मुख्य मार्ग 'कोर्ट रोड' को एक 'आदर्श रोड' के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आज आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने जिला अध्यक्ष श्री जसवंत जाटव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहर के गणमान्य नागरिकों, फल-सब्जी मंडी के अध्यक्ष तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ इस योजना पर विस्तार से विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान यातायात पुलिस द्वारा तैयार किए गए व्यापक 'कोर्ट रोड ट्रैफिक एंड पार्किंग मैनेजमेंट' प्रस्ताव की समीक्षा कर सहमति दी गई। 

*मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित*
इस नई व्यवस्था के तहत कोर्ट रोड पर लगने वाले अवांछित जाम से आम जनता को मुक्ति दिलाने के लिए भारी वाहनों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जा रहा है। कार्ययोजना के अनुसार, अस्पताल चौराहा और माधव चौक से कोर्ट रोड की तरफ सुबह 11:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक सभी प्रकार के चार-पहिया और तीन-पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस पहल से मुख्य बाजार में यातायात का दबाव कम होगा और पैदल चलने वाले खरीदारों व राहगीरों को आवागमन में सुगमता होगी।

*हाथ-ठेलों की शिफ्टिंग और नो-पार्किंग ज़ोन का निर्धारण*
मुख्य मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त और चौड़ा बनाए रखने के लिए नगर पालिका के सहयोग से हाथ-ठेलों और दुकानदारों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाएगा। इसके तहत कोर्ट रोड पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होने वाले सभी हाथ-ठेलों को अब 'ठंडी सड़क' पर सलीके से स्थानांतरित किया जाएगा। इसी प्रकार सब्जी मंडी के पास कोर्ट रोड और ठंडी सड़क को जोड़ने वाले मार्ग से भी ठेले हटाए जाएंगे और वहाँ पटवा व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से बिठाकर रोजगार के लिए स्थान दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, कोर्ट रोड पर 'बर्तन वालों के सामने' का क्षेत्र बेहद संकरा होने के कारण, इस पूरे हिस्से को 'नो-पार्किंग ज़ोन' घोषित किया जा रहा है।

*दो-पहिया वाहनों के लिए बनेंगे सुव्यवस्थित पार्किंग स्पॉट्स*
बाजार में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका के सहयोग से पूरे मार्ग पर बकायदा सफेद पट्टियों की मार्किंग कर 'टू-व्हीलर पार्किंग बे' बनाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने मंडी के सामने दो-पहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग ज़ोन चिन्हित किया है। साथ ही, टेकरी रोड पर गर्ल्स स्कूल के पास, गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने और गांधी चौक पर दो अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्थित टू-व्हीलर पार्किंग स्पॉट्स विकसित किए जा रहे हैं।

*व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम का होगा गठन*
इस पूरी यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक विशेष मॉनिटरिंग टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम कोर्ट रोड सहित अन्य चिन्हित क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करेगी और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों के प्रवेश, नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों तथा हाथ-ठेलों की स्थिति पर पैनी नजर रखेगी ताकि व्यवस्था निरंतर सुचारू रूप से चलती रहे।

*"स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शिवपुरी" के लिए सहयोग की अपील*
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भूटिया ने सभी नागरिकों व व्यापारियों से अपील की है कि शिवपुरी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की इस प्रशासनिक मुहिम में अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। जिला प्रशासन का संकल्प शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
सब पर नजर सब की खबर,🖋️

शिवपुरी जिले में अपनीकमोनति को लेकर  दरदर की ठोकरे खाते फिर रहे हैं शिक्षक 

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड आशीष गौड
ला शिक्षा अधिकारी को कई बार समस्या बताने के बाद भी नहीं हो रहा है समस्याओं का हल
 नए जिलाधीश को समस्या बताने के बाद भी शिक्षकों की समस्या र्जों की तों बनी हुई है

 शिवपुरी मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा  के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिता शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव मिला  प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि शिवपुरी जिले में शेष बचे गुरुजियों की  क्रमोनति तथा शिवपुरी जिले में शेष शिक्षकों का क्रमोन्नति .का एरिया न मिलने पर नाराजगी व्यक्ति की और कहा कि कैरियरों का भुगतान नहीं हुआ तो मध्य राज कर्मचारी संघ को बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्यहोना पड़ेगा शिक्षकों की समस्याओं के संबंधमें मप्र राज्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में  जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा से भी मिला था इसके बावजूद भी शिक्षकों की समस्याओं का हाल आज तक नहीं हुआ है तो समस्या जो की तो बनी हुई है 
 शिवपुरी जिले में हजारों शिक्षक अपनी क्रमोनति के लिए दर दर की ठोकरे खाते फिर रहे हैं  संकुल प्राचायों के यहां चक्कर लगा लगा कर थक चुके है  संकुल प्राचार्याओं के यहां जूं तक नही रे की जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक श्रीवास्तव जी द्वारासंकुल प्राचार्यो को कई बार  पत्र जारी कर चुके हैं . कई संकुल प्राचार्य ने कई  झूठै प्रमाण पत्र भी दे दिए है। मेरे पास कोई शेष शिक्षकों की समस्याओं संबंधी एरिपर के लिए नहीं बचा है . 
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कहा किअब पानी ऊपर से बह चुका है सहन नहीं हो पा रहा है इस पर जिला शिक्षा अधिकारी जी ने कहा कि अभी ट्रांसफर चल रहे।. है में अभी में हैं15 दिवस  ट्रांसफरो में व्यस्त हूं जुलाई माह तक एक भी कर्मचारी एरिपर के लिए नही बचेगा और गुरु जियों की क्रमोनति का भी काम पूरा हो जाएगा इस अवसर पर राज कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र राजेंद्र पिपलोदा जिला सचिव राजकुमार सरिया मनोज शर्मा रामेश्वर गुप्ता राजीव पुरोहित अरबिन्द सरैया उपस्थित थे
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा।
सब पर नजर सब की खबर

MARI themes

Powered by Blogger.