➡️प्रेस रिलीजः-

31वाओशो ध्यान साधना शिविर के समापन में संन्यास दीक्षा महोत्सव में ओशो प्रेमी आनंद से विभोर हुए*
10 ओशो प्रेमियों ने संन्यास दीक्षा ली।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी*। ओशो ध्यान साधना शिविर के आज समापन में संन्यास दीक्षा महोत्सव में 10 ओशो प्रेमियों ने संन्यास दीक्षा,4 ने माला ली.ओशो प्रेमी, स्वामी, मां, ओशो की देशना, नृत्य, ध्यान, साधना में परमानन्द में लीन होते हुए विभोर हुए.
मधुवन ओशो आश्रम चांपा , छत्तीसगढ़ के विश्व विख्यात स्वामी आनंद एकांत के संचालक मे तीन दिवसीय 31वां ओशो ध्यान साधना शिविर का शुभारंभ विगत दिवस 28 मार्च को अपरान्ह 4 बजे हुआ शिव रिसोर्ट रातोर रोड पर हुआ.
ओशो की देशना के अनुसार 29 एवं 30,मार्च को प्रात:6बजे से शिवपुरी सहित देश भर के 226ओशो प्रेमियों ने दिनभर और रात्रि 8.30बजे तक विभिन्न ध्यान किए,9 से रात 10.30बजे तक जोरबा पार्टी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत,संगीत, चुटकुले,काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर हिस्सेदारी निभाई.30 मार्च को अपरान्ह 4बजे पूल पार्टी भी आयोजित की गई, इसमें ओशो प्रेमियों ने विशिष्ट नृत्य ध्यान साधना की.
आज 31 मार्च को प्रातः 6.30बजे से सक्रिय ध्यान साधना,9 से10बजे तक विभिन्न नृत्य ध्यान साधना इसके उपरांत 1.30से संन्यास दीक्षा महोत्सव आरंभ हुआ, इसमें संचालक स्वामी आनंद एकांत से10 ओशो प्रेमियों ने संन्यास दीक्षा,4 ने माला ली‌ ,सदगुरु ओशो के प्रति समस्त ओशो प्रेमियों ने  कृतज्ञता भाव में विभोर होते हुए व्यक्त की ओर परमानन्द में लीन हुए, फूलों की होली खेलते हुए सम्पूर्ण शक्ति के साथ नृत्य ध्यान साधना में डूबे.
ओशो परिवार के स्वामी निखिल आनंद (गोपाल जी स्वयं संगम)ने संचालक स्वामी आनंद एकांत , शिविर के प्रमुख सहयोगी स्वामी देशबंधु(राजकुमार विन्दल) ,शिव रिसोर्ट के मालिक मोनू भगवती का पुष्पहार पहना कर सम्मान किया.इसके उपरांत स्वामी कृष्ण  आनंद (डा.भूपेन्द्र विकल) देशभर से आए 226ओशो प्रेमियों, ओशो परिवार के सभी ओशो प्रेमियों, पत्रकारो , सहयोगियों का  आभार व्यक्त किया।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
सब पर नजर सब की खबर।


बैराड़ कृषि उपज मंडी में किसानों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की पहल
गर्मियों में प्रति सप्ताह ठंडा पेय पदार्थ वितरण की व्यवस्था
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 26 मार्च 2026/ कृषि उपज मंडी समिति बैराड़ में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसीलदार दृगपाल सिंह बैश द्वारा ठंडा पेय पदार्थ वितरण की सराहनीय पहल की गई। गुरुवार को मंडी परिसर में मंडी सचिव नरेंद्र जैन की उपस्थिति में उपस्थित कृषकों को ठंडा पेय पदार्थ (जलजीरा) वितरित किया गया।
तहसीलदार श्री बैश ने बताया कि हाल ही में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ चर्चा के दौरान गर्मी के मौसम में किसानों को राहत प्रदान करने हेतु ठंडा पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में इस पहल की शुरुआत की गई है। मंडी सचिव श्री नरेंद्र जैन ने जानकारी दी कि मंडी प्रशासन एवं व्यापारियों के आपसी समन्वय से यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी, जिससे गर्मी के दौरान मंडी में आने वाले किसानों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर मंडी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा किसानों ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।


सड़क दुर्घटना के प्रकरण में सहायता राशि स्वीकृत
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 26 मार्च 2026/ कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में घायल व्‍यक्ति को कुल 7 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। सड़क दुघर्टना के प्रकरण में वार्ड नम्बर 13 मनियर निवासी राजू पुत्र हुकमी कोली को 7 हजार 500 रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


21 मार्च को वृहद स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा उपचार।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 20 मार्च 2026/ जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में 21 मार्च  को विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा।
उक्त तिथि को शिविर में सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों में
डॉ. वेद चतुर्वेदी (रूमेटोलॉजी), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. वरुण जसवाल (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. संकल्प जैन (मनोचिकित्सा), सर गंगाराम अस्पताल,
डॉ. मीत कुमार (हीमेटो-ऑन्कोलॉजी एवं बीएमटी), मरेन्गो एशिया अस्पताल,
डॉ. आकांक्षा अग्रवाल, सीनियर रेजिडेंट (स्त्री एवं प्रसूति रोग), एम्स अस्पताल शामिल हैं।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त करें।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा। 

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज सब पर नजर सबकी खबर

MARI themes

Powered by Blogger.