धाकड़ समाज का मिला रहा है भरपूर सहयोग

कोलारस  में भाजपा की ओर से महेंद्र यादव,कांग्रेस से बैजनाथ यादव और बसपा से नवल धाकड़ को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। धीरे धीरे हाथी अपनी चाल को तेज गति से दौड़ रहा है।
शनिवार को बसपा प्रत्याशी नवल धाकड़ ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ नगरीय क्षेत्र में तूफानी संपर्क किया।इस तरह लगातार नवल धाकड़ तीसरे मोर्चे के रूप में अन्य दलों को चुनौती देते नजर आ रहे है हालाकि आजाद समाज पार्टी के ठाकुर लाल जाटव कही न कही बसपा को घुन लगा रहे है इसके लिए नवल धाकड़ को नई रणनीति तय करना होगी।क्योंकि इस चुनाव में बार बार सोसल मीडिया पर हाथी के बैठने की खबरों से नवल धाकड पर मानसिक दबाव बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है उससे कही न कही अन्य दलों में भय का वातावरण व्याप्त है

 । हालाकि नवल धाकड़ के मीडिया में दिए बयान से कि कोई माई का लाल पैदा नही हुआ जो हाथी को बिठाल सके से धाकड़ समाज का सम्मान पूरा नवल धाकड़ ने बचाने का प्रयास किया है ।
चुनाव प्रचार में कुछ दिन शेष बचे है यदि मीडिया का नवल धाकड़ सही से उपयोग कर सकते है तो उक्त चुनाव में खासा त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति निर्मित होने में कोई संदेह नहीं।



शिवपुरी  - दीवाली का त्योहार शुरू हो चुका है, लेकिन अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों की दीवाली फीकी रह रही है। इसका कारण है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन ही नहीं मिला है। नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई आउटसोर्स कर्मचारी के अरुण वाल्मीकि ने बताया कि त्योहार का समय है पिछले तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिल सका है ऐसी स्थिति में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। दीपावली का त्योहार कैसे मनाएं इसके लिए वह और उसका परिवार चिंतित इसी के चलते आज शुक्रवार से लगभग 50 से 55 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जब तक उन्हें वेतन नहीं मिल जाता तब तक वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। आउटसोर्स कंपनी के सुपरवाइजर बलराम का कहना है कि सीएस ऑफिस में पिछले तीन माह से आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन की फाइल अटकी पड़ी हुई है इसके चलते सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। इस मामले में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव का कहना है कि जीवन मित्रा एजेंसी द्वारा सितंबर माह का महज बिल दिया गया है वह भी प्रक्रिया में है। जल्द ही भुगतान एजेंसी को किया जाएगा।

कोलारस में आज झारखंड के सांसद केन्द्रीय प्रवक़्ता निशिकांत दुबे जी का आगमन हुआ चुनावी चर्चा हुई जिसमें केंद्रीय प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि भाजपा द्वारा लाड़ली लक्ष्मी बहन योजना मैं राशि को लेकर बहुत जल्द परिवर्तन होगा जिसमें लाडली लक्ष्मी बहनाओं के लिए राशि बढ़ाई जाएगी। एवं मुख्यमंत्री  आवास कुटीर गरीब बेसहारा लोगों जिनकी कुटीर आवास नहीं बनी उनकी कुटीर को पहली प्राथमिकता दी जाएगी एवं किसानों को अनुदान पर डीपी एव अन्य भाजपा की चल रही योजनाओं को सभी हितग्राहियों को  सभी योजनायो का लाभ मिलेगा
  कोलारस भाजपा नेता पदम जैन के यहां पर सांसद ने किया भोजन साथ में भाजपा नेता जगदीश जादौन मौजूद रहे।
 




MARI themes

Powered by Blogger.