आज इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़। 
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
शिवपुरी, 25 फरवरी 2026/ आवश्यक रखरखाव एवं मेंटेनेंस का कार्य किये जाने के कारण 11 के.व्ही. मनियर एवं फतेहपुर फीडर पर 26 फरवरी को प्रातः 11 से शाम 04 बजे तक मनियर बीज गोदाम, दुबे नर्सरी, लालमाटी, मुदगल कालोनी, फतेहपुर, शारदा कालोनी, फतेहपुर गाँव, जाटव मोहल्ला, परिहार मोहल्ला, 26 नं, कोठी के पास आदि से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।

शिवपुरी जिले में सोमवार दोपहर अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इस बेमौसम बारिश और ओले गिरने से खेतों में खड़ी सरसों, चना, गेहूं और टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है और किसानों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को जिले की पिछोर, करैरा, नरवर और शिवपुरी तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान शिवपुरी तहसील के लालगढ़, रायश्री और टोंगरा गांवों में विशेष रूप से भारी ओलावृष्टि हुई है। हालात यह रहे कि बड़े ओले गिरने के कारण इन गांवों के खेत पूरी तरह ओलों की सफेद चादर से ढक गए।

MARI themes

Powered by Blogger.