मुकेश गौड़ आशीष गौड
।कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
PVTG की उपजीविका बाधित करने पर छ: लोगों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंयता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) एवं भारतीय न्याय संहिता (बी.एन एस), 2023 की धारा 3(1)(Za)(E) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
उपजीविका चलाने हेतु मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत सहरिया जनजाति को म0प्र0 शासन द्वारा प्रदत्त 02-02 भैंसें प्रत्येक हितग्राही को प्रदाय की गई थी लेकिन प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा सहरिया परिवारों से भैंसें जबरन अपने कब्जे में लेकर भैंसों का दूध का उपयोग स्वयं के लिए करते पाये जाने पर जिला प्रशासन से सख्ती दिखाते हुए श्री रविन्द्र चौधरी, कलेक्टर जिला शिवपुरी के आदेश पर मोतीलाल अहिरवार, अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी पोहरी के द्वारा पांच लोगों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंयता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) एवं भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 3(1)(Za)(E) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है । सहरियाओं का शोषण करने वाले आरोपियों के नाम इसप्रकार है :--
• सुरजीत जाट पुत्र हरपाल जाट निवासी ग्राम बमरा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी म0प्र0
• गजेन्द्र सिंह पुत्र फरेन सिंह यादव निवासी ग्राम देवपुरा तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म0प्र0
• महेन्द्र पुत्र बाबूलाल यादव निवासी ग्राम भिलौड़ी तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म0प्र0
• रहमान पुत्र सुल्तान खां निवासी खटका तहसील बैराड़ जिला शिवपुरी म0प्र0
• भरत उर्फ लल्लो परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी ग्राम खटका थाना गोपालपुर तहसील बैराड़ के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 3(1)(Za)(E) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई ।
जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए प्राथमिकी उपरांत PVTG सहरिया परिवारों को उनकी भैंसें पुन: वापिस करवाई गई, जो कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति/जनजाति की योजनाओं से उपजीविका चलाने वाले परिवारों की उपजीविका बाधित करेगा उन पर प्रशासन भविष्य में भी सख्ती से कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये ।
एट्रोसिटी एक्ट के अंतर्गत इस तरह की कार्यवाही से पात्र अनुसूचित जाति / जनजाति के पात्र हितग्राहियों के लाभ में भांजी मारने वालों के हौंसले परस्त किये है । कार्यवाही के समय तहसीलदार, श्रीमती निशा भारद्वाज तहसील पोरही, तहसीलदार बैराड़ श्री दृगपाल सिंह बैस, नायब तहसीलदार गोवर्धन श्री अजय परसेडिया, पशु चिक्तिसा अधिकारी पोहरी श्री अतुल राजपूत, पशु चिकित्सा अधिकारी बैराड़ श्रीमती अर्चना धाकड़, ग्राम पटवारी रंजीत जाटव आदि के संयुक्त दल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पोहरी मोतीलाल अहिरवार के निर्देशन में संपूर्ण कार्यवाही सम्पादित की गई ।
(मोतीलाल अहिरवार)
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)
परगना पोहरी जिला शिवपुरी म0प्र0
Post a Comment