इन स्थानों पर 3 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 30 सितम्बर 2025/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 11 के.व्ही.अस्पताल फीडर से संबंधित क्षेत्र में 3 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। उक्त 11 के.व्ही.अस्पताल फीडर के बंद रहने से 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक हाथीखाना, नवाब साहब रोड, नाई की बगीया, अस्पताल चौराहा इत्यादि आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Post a Comment