किसानों को सहकारी बैंक से नगदी ऋण एवं खाद वितरण में निरंतर सहयोग।


किसानों को सहकारी बैंक से नगदी ऋण एवं खाद वितरण में निरंतर सहयोग।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़।
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 10 सितंबर 2025/ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी द्वारा कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2025 में नगदी एवं वस्तु ऋण वितरण किया जा रहा है। अभी तक 6616 कृषकों को नगदी ऋण के रूप में 2027.52 लाख रुपये तथा 9769 कृषकों को वस्तु ऋण के रूप में 1377.63 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।
वर्तमान में सहकारी संस्थाओं पर 578.75 मै.टन डीएपी, 1217.4 मै.टन यूरिया, 37.3 मै.टन टीएसपी तथा 111.55 मै.टन एनपीके शेष भण्डारित हैं। नियमित सदस्य कृषकों को, जिन्होंने पूर्व ऋण का बकाया जमा कर दिया है, प्राथमिकता के आधार पर खाद एवं नगदी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन कृषकों का कालातीत ऋण शेष है, उनसे अपील की गई है कि वे शीघ्र अपना ऋण जमा कर सहकारी संस्था से नगदी एवं रासायनिक खाद प्राप्त कर शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ उठाएं। रबी सीजन वर्ष 2025-26 हेतु अग्रिम भण्डारण योजना अंतर्गत सहकारी बैंक द्वारा डीएपी एवं यूरिया का पर्याप्त भण्डारण किया जा रहा है, ताकि कृषकों को समय पर वस्तु ऋण पर खाद उपलब्ध कराया जा सके।

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ संपर्क करे 6261010963,9755691938