चंबल कंपनी की एनपीके खाद की रैक शिवपुरी में प्राप्त


चंबल कंपनी की एनपीके खाद की रैक शिवपुरी में प्राप्त

शिवपुरी, 17 सितम्बर 2025/ चंबल कंपनी की एनपीके खाद की रैक आज बुधवार को शिवपुरी रैक प्वाइंट पर प्राप्त हुई। इस रैक से जिले को कुल 787 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध हुआ है। प्राप्त खाद का वितरण सहकारी समितियों, डबल लॉक गोदामों, मार्केटिंग सोसायटियों तथा निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर द्वारा आदेशित अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले की 08 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कुल 200 मीट्रिक टन एनपीके प्राप्त हुआ है। इनमें सीहोर, दुल्हारा, बूडदा, गरेठा, कमालपुर, करारखेड़ा, चिन्नौदी एवं खोड़ समितियों को 25-25 मीट्रिक टन एनपीके मिला है। डबल लॉक गोदामों में मार्कफेड शिवपुरी को 40 मी. टन, करैरा को 75 मी. टन, पिछोर को 50 मी. टन, बदरवास को 25 मी. टन तथा पोहरी को 50 मी. टन एनपीके प्राप्त हुआ है। विपणन सहकारी संस्थाओं में बैराढ़ एवं नरवर को 50-50 मी. टन एनपीके प्राप्त हुआ है।
निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं में अल्का एजेंसी खनियाधाना को 20 मी. टन, विवेक ट्रेडर्स खनियाधाना को 20 मी. टन, गुप्ता ट्रेडिंग करैरा को 22 मी. टन, रामसेवक सीताराम गेडा करैरा को 8 मी. टन, गोयल कृषि सेवा केंद्र मगरौनी को 25 मी. टन, मां कालका ट्रेडर्स मगरौनी को 25 मी. टन, गिर्राज ट्रेडिंग कंपनी शिवपुरी को 36 मी. टन, जैन इंटरप्राईजेज शिवपुरी को 18 मी. टन, जनता एग्रो एजेंसी शिवपुरी को 18 मी. टन, श्रीराम खाद भंडार पोहरी को 25 मी. टन, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी बैराढ़ को 15 मी. टन तथा राजौरिया कृषि सेवा केंद्र बैराढ़ को 15 मी. टन एनपीके उपलब्ध हुआ है।