कोलारस हाईवे होटल संचालक संदीप पुत्र हरनाम सिंह06 करोड़ 21 लाख 60 हजार मूल्य की 30 किलो 295 ग्राम अवैध चरस बरामद, होटल पर नियम विरुद्ध अभी भी संचालन जारी कॉल डिटेल से मालूम होगा पूर्ण रहस्य।

कोलारस हाईवे होटल संचालक संदीप पुत्र  हरनाम सिंह06 करोड़ 21 लाख 60 हजार मूल्य की 30 किलो 295 ग्राम अवैध चरस बरामद, एक दर्जन के करीब मामलो मे बिचाराघीन।

मुकेश गौड़।
ब्रेकिंग न्यूज़ कोबरा 
हाईवे पर होटल मामला दर्ज होने के बाद भी संचालित संदीप के बड़े भाई गुरनाम सिंह पुत्र हरनाम सिंह पर करोड़ों की जमीन खरीदी इसी धंधे से। मोबाइल कॉल डिटेल से नजदीकियों  पार्टनरों के होंगे खुलासे। 

थाना देहात जिला शिवपुरी द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 06 करोड़ 21 लाख 60 हजार मूल्य की 30 किलो 295 ग्राम अवैध चरस बरामद, आरोपी संदीप सिंह सिख को किया गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना द्वारा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और अवैध मदाक पदार्थों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिये संपूर्ण प्रदेश में एक अभियान चलाया गया है जिसके तहत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविन्द कुमार सक्सेना, एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांधी के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशे के करोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने को अपनी पहली प्राथमिकता रखते हुये सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिसके परिणाम स्वरूप अवैध मादक पदार्थों की क्रय विक्रय करने वालों एवं अपराधी एवं गुण्डों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी महोदय श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र मावई एवं उनकी टीम को दिनांक 04-09-25 को मुखबिर की सूचना सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कोटा झाँसी फोर लाइन पर मझेरा गाँव के पास संदिग्ध अवस्था में चरस विक्रय करने के फिराक में खड़ा है जिस पर थाना प्रभारी देहात के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना स्थल कोटा झाँसी फोर लाइन पर मझेरा गाँव के पास थाना देहात शिवपुरी से आरोपी संदीप सिंह पुत्र श्री हरवंश सिंह सिख उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्र. 05 रमतला कोलारस शिवपुरी के कब्जे से दो बैगों में अवैध मादक पदार्थ चरस कुल पैकेट 60 नग एवं कुल वजन 30 किलो 295 ग्राम एवं घटना में प्रयुक्त न्यू किओ कार (कुल कीमती 06 करोड़ 21 लाख 60 हजार रूपये) के साथ आरोपी संदीप सिंह सिख को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 324/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी संदीप सिंह सिख ने बताया कि मेरे यहाँ पर आयशर गाड़ी का मालिक व ड्रायवर मोहन ठाकुर जो कि कोलारस तरफ टमाटर लेने आता था और टमाटर भरकर बेचने के लिये नेपाल ले जाता था मोहन ठाकुर से मैंने यह चरस मँगवाई थी मोहन ठाकुर जो कि आयशर गाड़ी का मालिक व ड्रायवर है जो लखनऊ उ.प्र. का रहने वाला है
आरोपी पूर्व में गुना केन्ट जिला गुना में 650 ग्राम अफीम कीमती 02 लाख रूपये एवं एक शिफ्ट डिजायर कार व नगदी 02 लाख रूपये की विक्रय करते हुये पकड़ा गया है आरोपी पर पूर्व से थाना कोलारस शिवपुरी व जिला गुना में इसी प्रकार के अपराध पंजीबद्ध है उक्त आरोपी आपराधिक किस्म का है। जिसका अपराधिक रिकार्ड निम्नानुसार है:-
होटल खालसा पर बुलडोजर की कार्यवाही कब इसमें भी सरक्षण।