ग्वालियर। 16 साल पहले नीमच में हुए फर्जी एनकाउंटर हो में फरार चल रहे ग्वालियर में पदस्थ निरीक्षक मंगल सिंह पपोला की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। निरीक्षक मंगल सिंह पपोला को निलम्बित कर दिया गया है। सीबाआई की टीम निरीक्षक की वहीं तलाश में ग्वालियर के ठिकाने खंगाल रही है। हालांकि ग्वालियर पुलिस के ही कुछ अधिकारियों द्वारा पर्दे के पीछे से निरीक्षक मंगल सिंह की मदद भी किए जाने की खबर है।
वर्ष 2009 में नीमच पुलिस द्वारा बंशी गुर्जर का एनकाउंटर किया गया था। बाद में राजफाश हुआ कि इस मामले में जिस वंशी गुर्जर के एनकाउंटर का दावा किया था, वह जिंदा है। इसके बाद फर्जी एनकाउंटर का राज खुल गया उस समय जो भी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी एनकाउंटर में शामिल थे इन पर सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज की गई इस मामले में थाना झांसी रोड़ के तत्कालीन निरीक्षक मंगल सिंह पपोला भी शामिल थे उस समय मंगल सिंह प्रधान आरक्षक थे और उन्हें एनकाउंटर के बाद प्रमोशन मिला था