शासकीय आईटीआई शिवपुरी में इग्नाइट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता सम्पन्नइलेक्ट्रीशियन ट्रेड का "रिन्यूएबल एनर्जी स्मार्ट सिटी" प्रोजेक्ट रहा विजेता।


कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 
 शिवपुरी, 11 जुलाई 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिवपुरी में आज शुक्रवार को इग्नाइट प्रोजेक्ट के तहत प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी ट्रेड्स के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विभिन्न व्यवसायों से संबंधित नवाचारी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किया गया "रिन्यूएबल एनर्जी स्मार्ट सिटी" प्रोजेक्ट सर्वश्रेष्ठ घोषित हुआ। यह प्रोजेक्ट 7 प्रशिक्षणार्थियों की टीम द्वारा तैयार किया गया था, जिसकी प्रस्तुति उत्कृष्ट रूप से की गई।
इस अवसर पर आईएमसी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जूरी सदस्यों में आर.डी. झा (आर. डी. एग्रो इंजीनियरिंग वर्क्स), सजल पांडे (पांडे एग्रो एजेंसी), एवं शिवम झा (शिवम् हाइड्रोलिक्स कोलारस) सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के दौरान इग्नाइट प्रोजेक्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों एवं स्टाफ के बीच अत्यंत उत्साह देखा गया। संस्थान के प्राचार्य आलोक श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षण अधीक्षक नीरज गुप्ता ने इग्नाइट प्रोजेक्ट प्रबंधक वरुण कुमार शुक्ला का आभार व्यक्त किया एवं आयोजन की सफलता हेतु बधाई दी।
 आशीष गौड मुकेश गौड़ खबरो ब विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9755691938,6261010963🖋️