मध्यप्रदेश की सियासत, प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनता के बीच जबरदस्त चर्चा में रहे हनीट्रैप कांड में आज इंदौर हाईकोर्ट ने एक वकील की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कमलनाथ के सीडी वाले बयान को चुनौती दी गई थी... हनीट्रैप कांड के दौरान मीडिया में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान उस वक्त चर्चा में रहा कि ''मेरे पास हनीट्रैप कांड से जुड़ी सीडी है..!'' इसी तरह का बयान उस समय के मंत्री और बाद में भाजपा में आने वाले गोविंद सिंह ने भी बयान दिया था और एसआईटी ने भी नाथ को बयान देने के लिए उपस्थित होने को कहा था... याचिका में दावा किया गया था कि दोनों नेताओं ने बयान दिया था कि उनके पास हनीट्रैप की सीडी है... इस आधार पर जांच के लिए एसआईटी की सीडी उनके द्वारा सौंपी जाना चाहिए... यह याचिका करीब दो साल पहले लगाई गई थी... खबरों के मुताबिक, अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि केस को लेकर आरोप-पत्र दाखिल हो चुके हैं और प्रकरण चल रहा है... याचिकाकर्ता को अखबारों की खबर के माध्यम से सीडी को लेकर जानकारी मिली... सीडी को लेकर व्यक्तिगत रूप से यह जानकारी नहीं दी गई कि सीडी उनके पास है... इसलिए सिर्फ खबर के आधार को ठोस सबूत नहीं माना जा सकता है..!
Post a Comment