मुकेश गौड़ आशीष गौड।
शिवपुरी, 30 जुलाई 2025/ जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा निर्णय लेते हुए 31 जुलाई 2025 को जिले के समस्त 2506 आंगनवाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश केन्द्रों में दर्ज 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा किशोरी बालिकाओं के लिए प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के माध्यम से यह निर्देशित किया गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका निर्धारित समयावधि तक केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगी तथा विभागीय योजनाओं, आवश्यक रिकॉर्ड संधारण एवं अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ द्वारा भ्रमण एवं पर्यवेक्षण का कार्य पूर्ववत किया जाएगा।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़ 6261010963,9755691938
Post a Comment