उप संचालक कृषि द्वारा बीज विक्रेताओं की बैठक कर किसानों से बीज वापिस लेने के दिये निर्देश.. सलाहनिय पहल

अशोकनगर जिला
ब्रेकिंग कोबरा न्ज़
  मुकेश गौड़ आशीष गौडअशोकनगर जिला उप संचालक कृषि अमित भदौरिया द्वारा बीज विक्रेताओं की बैठक कर मक्का बीज वापसी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिले के समस्त बीज विक्रेताओं को अवगत कराया गया है कि कृषकों द्वारा संबंधित बीज विक्रेता से क्रय किये गये मक्का बीज के पैकिट, बिल सहित दुकानों पर आने पर मक्का बीज को वापिस लिया जाये। बीज विक्रेताओं द्वारा भी मक्का बीज वापसी हेतु सहयोग हेतु सहमति दी गई है। इस संबंध में बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी विभाग द्वारा सूचित कर दिया गया है कि बीज कंपनियां अपनी बीज वापसी की प्रक्रिया के नियमों एवं शर्तों को शिथिल करते हुए मक्का बीज वापसी हेतु पूरा सहयोग करें। जिससे जिले के किसानों को असुविधा न हो। साथ ही समस्त कृषि आदान सामग्री विक्रेता कृषि आदान सामग्रियों के स्टॉक एवं निर्धारित दर/कीमत अपने संस्थान पर अवश्य चस्पा करें एवं किसानों को कृषि आदान सामग्री खरीदने पर अनिवार्यतः पक्का बिल दें।

9755691938,6261010963 मुकेश गौड