शिवपुरी ब्राह्मण विप्र समाज की बैठक में उत्थान पर चर्चा की*

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 मुकेश गौड़ आशीष गौड।          
  शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला इकाई शिवपुरी में शहर के वार्ड 34 आर के पुरम कॉलोनी में  साप्ताहिक बैठक मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज की बैठक आयो जित कर लोगों ने समाज की उत्थान के कार्यों पर विचार  विमर्श किया। बैठक का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की मूर्ति व दुर्गा मां की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। पंडित गौरी शंकर शर्मा रही वाले ने समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। कहां की दहेज प्रथा, फिजूल खर्चो, युवा पीढ़ी में अपराधिक प्रवृत्ति, बढ़ते पारिवारिक विवाद, समाज के हित में नहीं है। इन्हें रोकने के लिए आपस में मिलजुल कर निस्तारण करने पर जोर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में करने पर जोर दिया है कहा कि संगठन में शक्ति है इसलिए जब समाज के लोग संगठित होंगे तभी समाज की ताकत बढ़ेगी पूरे समाज को एक होना होगा ।वक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर ब्राह्मण समाज को शहर के हर वार्ड में जाकर एकता के सूत्र में बांधने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया। पंडित रामसेवक शर्मा बूडदें
 वाले ने प्रस्ताव रखा शादी योग्य ब्राह्मण युवक युवती के बायोडाटा एकत्रित कर एक परिचय पत्रिका बनाई जाए। इस बात का सभी ने समर्थन किया। इस दौरान पंडित गोपाल कृष्ण शर्मा खेलकूद अधिकारी कैलाश नारायण भार्गव विशंभर दयाल दीक्षित देवेंद्र मड़वास प्रभु दयाल चतुर्वेदी सुरेश ऐचवाड़ा हरगोविंद शर्मा  सतीष सडैया कैलाश नारायण मुद्गल नलिन अवस्थी नरहरि प्रसाद अवस्थी ओम प्रकाश समाधिया डॉक्टर सी पी उपाध्याय कैलाश नारायण शर्मा विवेक त्रिवेदीआदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नानू शर्मा  एवं राम प्रकाश शर्मा करसैना वालों ने सभी को धन्यवाद  व्यक्त किया✍🏻
कोबरा न्यूज़ संपर्क सूत्र 6261010963,9755691938