शिवपुरी जिले के करैरा थाना पुलिस द्वारा शराब तस्कर से एक बहान 18 पेटी 171 लीटर अबैध शराब कीमती 84 हजार रूपये की बरामद।

शिवपुरी जिले के करैरा थाना  पुलिस द्वारा शराब तस्कर से एक बहान 18 पेटी 171 लीटर अबैध शराब कीमती 84 हजार रूपये की बरामद।
मुकेश गौड़ आशीष गौड 
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
 पुलिस अधीक्षक महोदय अमन सिंह राठौड जी के द्वारा अबैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संजीव मुले एवं एसडीओपी महोदय आयुष जाखङ के मार्गदर्शन मे कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के क्रम में थाना प्रभारी *करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई* एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 09.08.2025 को थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक सिलवर रंग की अल्टो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 1826 अबैध शराब लेकर करैरा की तरफ आ रही है जो पिछोर तरफ निकलेगी । मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने हेतु ग्राम टीला के पावर हाउस के पास जाकर वाहन चैकिंग प्रारंभ की चैकिंग के दौरान करैरा तरफ से एक सिलवर रंग की अल्टो गाडी आई जिसको रोका, तो कार के चालक ने पुलिस को देख कर गाडी को ग्राम वडोरा, रेहरगवां की तरफ भगा ले गया जिसका पीछा किया गया तो उक्त गाडी ग्राम वडोरा व रेहरगवां के बीच आम रोड पर बंद होने से गाडी का चालक गाडी को छोडकर भाग गया गाडी को चैक किया गया तो गाडी की डिग्गी मे पीछे 08 पेटी देशी प्लेन शराव की तथा गाडी के पीछे की सीट पर 07 पेटी देशी प्लेन शराव की प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर एंव सीट के नीचे 03 पेटी बोल्ट कम्पनी की बियर की कैन प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल मात्रा 171 बल्क लीटर कीमती करीबन 84000/- रूपये रखी मिली । गाडी के डेसबोर्ड के ऊपर रखे अल्टो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 1826 के बीमा की प्रति जिसमे गाडी मालिक का नाम पवन कुमार साहू पुत्र श्रीरामसेवक साहू नि0 वार्ड क्र 13 थाना भौती पिछोर होना लेख है। मौके से कुल 18 पेटी बरामद की गई। अज्ञात आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का होने से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 589/25 धारा 34(2) म.प्र.आबकरी एक्ट का पंजीबध्द किया गया। आरोपी की तलाश जारी है।
बरामद माल – 01. देशी प्लेन मदिरा की 18 पेटी कीमती 84 हजार रुपये ।
05. एक सिलवर रंग की अल्टो गाडी क्रमांक एमपी 33 सी 1826 कीमती करीबन 150000/- रूपये । कुल कीमती - 02 लाख 34 हजार रुपये 
सराहनीय भूमिका 
थाना प्रभारी करैरा निरी0  विनोद छावई, उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर0 895 | राधेश्याम जादौन, आर0 रामअवतार गुर्जर, आर0 सुरेन्द्र रावत,।