मुकेश गौड़ आशीष गौड
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव आज 4 अगस्त को शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम पचावली का भ्रमण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2:40 बजे गुना में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत अपराह्न 3:35 बजे शिवपुरी ज़िले के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 4 बजे ग्राम पडोरा के हेलिपैड पर पहुँचेंगे एवं वहाँ से कार द्वारा ग्राम पचावली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपराह्न 4:25 बजे ग्राम पचावली पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम पचावली से कार द्वारा रवाना होकर पुनः ग्राम पडोरा के हेलिपैड पर पहुँचेंगे। यहाँ से शाम 5:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ. मोहन यादव आज 4 अगस्त को शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम पचावली का भ्रमण करेंगे।
Post a Comment