जिला प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
मुकेश गौड़ आशीष गौड।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 8 अगस्त 2025/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को कटमई बस्ती, शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रंजना चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को आदिवासी दिवस के उपलक्ष में नालसा आदिवासियों के संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आदिवासी समुदाय के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अनुसूचित जनजाति से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। श्रीमती चतुर्वेदी ने बताया कि इन योजनाओं एवं कानूनी प्रावधानों का उद्देश्य आदिवासी वर्ग के अधिकारों की रक्षा, उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना तथा न्याय तक उनकी आसान पहुँच सुनिश्चित करना है।
Post a Comment