सवर्ण आर्मी के जिला कार्यवाहिक अध्यक्ष बने पुरोहित।
सब की खबर सब पर नजर
वपुरी। सवर्ण आर्मी सेवा न्यास के राष्ट्रीय समन्वयक पंडित सर्वेश पांडे के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विकास दुबे की स्वीकृति से संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर के अध्यक्ष फौजी एल पी मिश्रा द्वारा सामाजिक तेजी लाने सामाजिक एक जुटता और संगठन स्तर पर कार्य करने हेतु पंडित बालमुकुंद पुरोहित नमो नगर शिवपुरी को सवर्ण आर्मी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।और पुरोहित से अपेक्षा की गई है कि जिला शिवपुरी में आप सवर्ण ब्राह्मण समाज के संगठन को मजबूत करने में योगदान दे, और सवर्ण आर्मी संगठन की कार्यकारिणी गठित करें।
पुरोहित को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राम प्रकाश शर्मा जिला महामंत्री कैलाश नारायण भार्गव कुंज बिहारी पाराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर गोविंद शर्मा ने बधाई दी एवं समाज बंधुओ ने हर्ष व्यक्त किया।
Post a Comment