मुख्यमंत्री डॉ यादव की अगुआई में आज ग्वालियर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
मुकेश गौड़ आशीष गौड
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव की अगुआई में अपराह्न लगभग 3:00 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया तिराहा, सिटी सेंटर से भव्य तिरंगा यात्रा शुरू होगी।
यह तिरंगा यात्रा सिटी सेंटर, गांधी रोड व आकाशवाणी तिराहा होते हुए राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तक पहुंचेगी। इस यात्रा का आयोजन सरकार द्वारा समाज की सक्रिय भागीदारी से चलाए जा रहे " हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छ्ता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान के तहत किया जा रहा है।
Post a Comment