अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज हित के कई प्रस्तावों पर हुई बात

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज हित के कई प्रस्तावों पर हुई बात

कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश गौड़  आशीष गौड।
ब्राह्मण समाज राजनीतिक चेतना जागृत कर सवर्ण एकता स्थापित करें कन्हौआ* 
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन जिला शिवपुरी की साप्ताहिक बैठक आज रविवार को वार्ड क्रमांक 12 के मधु नगर कॉलोनी में एडवोकेट नरेंद्र शर्मा के निवास पर आयोजित हुई। उसमें सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर बैठक के मुख्य अतिथि पंडित देवेंद्र कुमार कन्हौआ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत  शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित जगदीश प्रसाद दुबे संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया  एवं उपस्थित सभी विप्र  बंधुओ ने पुष्पार्चन कर बैठक का शुभारंभ किया। 
पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने स्वागत भाषण दिया इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। 
     बैठक के मुख्य अतिथि कन्हौआ ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण सनातन समाज संपूर्ण जिले में जन जागरण कर ब्राह्मणों के बीच राजनीतिक चेतना जागृत कर अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए संपूर्ण सवर्ण समाज के बीच एकता स्थापित करने का कार्य करेगा। 
       बैठक में ब्राह्मण समाज के विकास पर हुई बात, इस अवसर पर ब्राह्मणों के कल्याण, उत्थान, और उनकी विकास के लिए कई सुझाव प्रस्ताव ज्ञापन के माध्यम से भगवान परशुराम को समर्पित कर। उसकी प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राज्यपाल को भेजी जायेगी।
     ज्ञापन का वाचन पंडित प्रभु दयाल चतुर्वेदी ने किया। ज्ञापन में सवर्ण आयोग का गठन करने, भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय शासकीय अवकाश घोषित करने, योग्यता आधारित पदों पर आरक्षण समाप्त करने एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने।  ई डब्ल्यू एस कोटे को 25% करने, एवं शासकीय सेवाओं में ईडब्ल्यूएस के चयनित विद्यार्थियों को अन्य वर्गों के समान सुविधाएं प्रदान करने ।अन्य वर्गों की भांति ब्राह्मण विद्यार्थियों को आयु सीमा में छूट देने एवं छात्रवृत्ति प्रदान करने, फीस में छूट दिए जाने , एवं कोचिंग फीस प्रदान करने। ईडब्ल्यूएस आय प्रमाण पत्र की समय सीमा 5 वर्ष करने तथा समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन समाप्त करने। शिक्षा एवं शासकीय सेवा विधायिका में पंचायत से लेकर  स्थानीय निकाय, विधानसभा ,लोकसभा, में अनारक्षित सीटों को केवल सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने। मंदिरों पर से  शासकीय नियंत्रण समाप्त करने  एवं मंदिर भूमि नीलामी बंद करने तथा नियंत्रण समाप्त होने तक पुजारी के मानदेय में ₹10000 प्रति माह बढ़ाये जाने एवं पुजारी की नियुक्ति वंश परंपरा अनुसार करने।शासकीय सेवाओं में पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त करने तथा क्रीमी लेयर व्यवस्था को लागू करने। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए गुरुकुल खोलने एवं ब्राह्मण अत्याचार एवं उत्पीड़न पर रोक लगाई जाने एवं विगत वर्षों में पीड़ित हिंसाग्रस्त ,मृत, अपराधिक, हत्याओं आकस्मिक दुर्घटनाओं में पीड़ित ब्राह्मण परिवारों का सर्वे कर उन्हें आर्थिक शासकीय सहायता प्रदान करने आदि मांगों को सम्मिलित करते हुए सभी मांगों के संबंध में प्रस्ताव ध्वनि मत से पास किए गए और यह ज्ञापन सबसे पहले भगवान परशुराम के चरणों में समर्पित किया और उसकी प्रतिलिपि  राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री, राज्यपाल को भेजी गई 
इस बैठक में मुख्य रूप से पंडित गुरुचरण शर्मा मुरारी लाल शर्मा दीपक शर्मा सुरेंद्र पाठक राजेंद्र पांडे जी एडवोकेट नरेंद्र कन्हौआ गोपाल शर्मा ज्ञानेश्वर शर्मा आदि  उपस्थिति रहे, बैठक का संचालन जिला कार्यालय प्रभारी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित बालमुकुंद पुरोहित ने किया तथा अंत में पंडित लक्ष्य दुबे ए इंटरसिटी वालो ने आभार व्यक्त किया।

9755691938,6261010963 कोबरा न्यूज़ संपर्क