जिले में 20 हजार 668 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, बुधवार को 1717 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होगा।
कोबरा ब्रेकिंग न्यूज़
शिवपुरी, 12 अगस्त 2025/ जिले में वर्तमान में कुल 20 हजार 668 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जिसमें 1088 मीट्रिक टन यूरिया, 1202 मीट्रिक टन डीएपी, 5707 मीट्रिक टन एनपीके, 12 हजार 337 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 334 मीट्रिक टन एमओपी शामिल है। खरीफ सीजन 1 अप्रैल 2025 से अब तक जिले में कुल 59 हजार 262 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है, जिसमें 21 हजार 935 मीट्रिक टन यूरिया, 12 हजार 764 मीट्रिक टन डीएपी, 8252 मीट्रिक टन एनपीके, 15 हजार 901 मीट्रिक टन एसएसपी और 410 मीट्रिक टन एमओपी वितरित हुआ है।
आगामी बुधवार को इफको कंपनी का यूरिया की रैक शिवपुरी रैक प्वाइंट पर लगने वाली है, जिससे जिले को 1717 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त होगा। इसमें से 51 सहकारी समितियों को 1277 मीट्रिक टन, एमपी एग्रो को 60 मीट्रिक टन और निजी थोक उर्वरक विक्रेताओं को 380 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार इस यूरिया का वितरण सहकारी समितियों, एमपी एग्रो और निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों के माध्यम से नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर किया जाएग।
Post a Comment